खबर
Top News

मौत से पहले मां को किया आखिरी फोन: फिर बुझ गई जिंदगी; पति पर प्रताड़ना का आरोप

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

17 जुलाई 2026, 10:42 pm
शेयर करें:
मौत से पहले मां को किया आखिरी फोन

खुलासा फर्स्ट, खंडवा।
जिले के खालवा थाना क्षेत्र के मलगांव में शादी के महज छह महीने बाद एक 18 वर्षीय नवविवाहिता ने जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या कर ली। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मायके पक्ष ने पति पर शराब के नशे में मारपीट, मानसिक प्रताड़ना और बांझ कहकर अपमानित करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रेम विवाह के छह महीने बाद उजड़ गई जिंदगी
मृतका की पहचान कृष्णाबाई, निवासी खारी टिमरनी (जिला हरदा) के रूप में हुई है। करीब छह महीने पहले उसने मलगांव निवासी मुकेश पिता बली नायक के साथ कोर्ट मैरिज की थी। परिजन के अनुसार, कृष्णाबाई करीब साढ़े 17 वर्ष की उम्र में घर छोड़कर मुकेश के साथ चली गई थी और दोनों ने विवाह कर लिया था। वर्तमान में उसकी उम्र 18 वर्ष थी।

शराब, जुआ और मारपीट से बेटी टूट गई थी
मृतका की मां संतराबाई ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ समय बाद ही मुकेश का व्यवहार बदल गया। वह शराब और जुए का आदी था तथा आए दिन कृष्णाबाई के साथ मारपीट करता था। कृष्णाबाई को मायके वालों से बात तक नहीं करने देता था और उसका मोबाइल फोन भी अपने पास रखता था।

परिजनों का यह भी कहना है कि मुकेश उसे 'बांझ' कहकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। लगातार शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न के कारण वह गहरे तनाव में रहने लगी थी।

समझाइश भी बेअसर रही
परिवार के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच कई बार समझाइश कराई गई, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। बेटी की सुरक्षा को देखते हुए उसे कुछ समय के लिए मुंबई में रिश्तेदारों के पास भेज दिया गया था। करीब पांच दिन पहले ही वह अपने ससुराल मलगांव लौटी थी।

मौत से पहले मां को किया आखिरी फोन
परिजन ने बताया कि गुरुवार को कृष्णाबाई ने अपनी मां को फोन कर कहा कि उसने जहरीली दवा पी ली है। सूचना मिलते ही परिजन सक्रिय हुए, लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
भाई ने भी लगाए आरोप
मृतका के भाई भगवानदास ने भी बहन के पति पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि मुकेश शराब के नशे में आए दिन विवाद करता था और बहन के साथ मारपीट करता था। परिवार का आरोप है कि लगातार प्रताड़ना से तंग आकर कृष्णाबाई ने यह आत्मघाती कदम उठाया।

निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग
मायके पक्ष ने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी पति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते प्रताड़ना पर रोक लगती, तो कृष्णाबाई की जान बचाई जा सकती थी।

पुलिस ने शुरू की जांच
खालवा थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, परिजनों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार
Top News

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार:प्रशासनिक अनुभव से मिलेगी विभाग को मजबूती; कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

about 8 hours ago
खुलासा फर्स्ट की खबर का असर
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:रास रात्रि गरबा आयोजन की अनुमति निरस्त; परिसर किया सील

about 8 hours ago
जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद
Top News

जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद:भंडारी रिसॉर्ट के पास बायपास पर फूटी नर्मदा लाइन, 15 फीट तक उठी

about 8 hours ago
परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए
Top News

परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए:बीच सत्र में दो बच्चों को निकाला; समझौते से शिकायत खत्म कराने के आरोप

about 8 hours ago
फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश
Top News

फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश:SDM पति को पत्नी को देने होंगे इतने हजार रुपए महीना

about 9 hours ago
खुलासा फर्स्ट की खबर का असर
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:ढोली तारा गरबा महोत्सव की अनुमति निरस्त

about 9 hours ago
पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी
Top News

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी:ये थाना रहा नंबर-1; इन्हें मिला दूसरा-तीसरा स्थान

about 9 hours ago
ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा
Top News

ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा:लगातार दूसरी बार बने महानगर मंत्री

about 10 hours ago
जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई
Top News

जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई:डोडाचूरा के साथ तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

about 10 hours ago
नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल
Top News

नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल:सड़क पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल; युवक-युवती ने पीटा, मदद के लिए पुकारती रही

about 10 hours ago
इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस
Top News

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

about 10 hours ago
बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस
Top News

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

about 10 hours ago
लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज
Top News

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

about 10 hours ago
लोकायुक्त की सख्ती
Top News

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

about 10 hours ago
झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज
Top News

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

about 11 hours ago
फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम
Top News

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

about 11 hours ago
कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट
Top News

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

about 11 hours ago
मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे
Top News

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

about 11 hours ago
लिव-इन पार्टनर की हत्या
Top News

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

about 11 hours ago
हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा
Top News

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप

about 11 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!