भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी का विरोध: मौलाना पर एफआईआर दर्ज कराने थाने पहुंचे वकील
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो को लेकर इंदौर में विवाद खड़ा हो गया है। कुछ अधिवक्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने पलासिया थाने पहुंचकर एक लिखित आवेदन सौंपा है, जिसमें मौलाना जरजीस अंसारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है।
भ्रामक और आपत्तिजनक दावे किए गए
शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि वीडियो में भगवान श्रीकृष्ण के संबंध में भ्रामक और आपत्तिजनक दावे किए गए हैं, जिससे हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।
लगाए कई गंभीर आरोप
आवेदन के अनुसार, इंस्टाग्राम पर प्रसारित एक वीडियो में मौलाना द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के बारे में कथित तौर पर ऐसे बयान दिए गए हैं, जिन्हें शिकायतकर्ताओं ने तथ्यहीन और धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने वाला बताया है। साथ ही, गीता के एक श्लोक की गलत व्याख्या करने का भी आरोप लगाया गया है।
कानूनी कार्रवाई करने की मांग
शिकायतकर्ताओं ने पुलिस से वीडियो की जांच कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं 196, 299, 302 एवं 353(2) के तहत कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। आवेदन में कहा गया है कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाए।
यह आवेदन अधिवक्ता दिलीप नागर, अधिवक्ता शैलेन्द्र सिंह बैस, शुभम सुनहरे, शुभम राजपूत, प्रकाश, बलजीत, सतीश, सुनील, सुनील डावर, कुलदीप नागर सहित अन्य अधिवक्ताओं और स्थानीय नागरिकों की ओर से दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर लिया है। मामले में जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

उद्यान की जमीन पर बने अवैध मकान बुलडोजर से नेस्तनाबूद:हाई कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

‘नि:निगम अफसरों की साठगांठ से नर्मदा जल की कालाबाजारी

चौराहों पर आम नागरिक की फजीहत का कब होगा अंत:फाइलों में उलझा ट्रैफिक; कागजी आंकड़ों और दावों के बीच हर शाम हांफती है शहर की रफ्तार

CJP फाउंडर अभिजीत दीपके हिरासत में:तिरंगा फहराने जा रहे थे; 6 दिन में दूसरी बार पुलिस ने कस्टडी में लिया

3839 करोड़ की परियोजना का काम शुरू:50 से अधिक गांवों को जोड़ेगा नया फोरलेन

सिंहस्थ आरक्षित जमीन पर प्रशासन का एक्शन:महामंडलेश्वर के अवैध आश्रम पर चला बुलडोजर

जबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट कंपनी को मिली मंजूरी:सीएम डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट के अहम फैसले

मनचलो सावधान:गरबा पंडालों में सीक्रेट पहरा

12 साल की बच्ची की हत्या:खंडहर में मिला शव; गुरुवार रात घर से निकली थी, जांच में जुटी पुलिस

शक्ति मोबाइल बनी मददगार रातभर रही अलर्ट मोड पर:बीमार को पहुंचाया अस्पताल, मासूम को मिलाया मां से, अकेली युवती को घर छोड़ा

ट्रैफिक पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल:भटकी बुजुर्ग महिला को बस तक पहुंचाया; किराया दिया और आगे की यात्रा के लिए भी की मदद

लसूड़िया टॉप सराफा थाना फिर से फिसड्डी:खजराना दूसरे और राजेंद्र नगर तीसरे नंबर पर

पटाखा कारोबारियों की मनमानी जारी:विस्फोटक अधिनियम को बनाया मजाक; जिम्मेदारी टाल रहे अधिकारी

कोर्ट का बड़ा फैसला:मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को सुनाई फांसी की सजा; तीन दिन में चार दोषियों को मृत्युदंड

पुलिसकर्मियों ने दबोचा मुलजिम लोग समझे कि अपहरण हो गया:स्कॉर्पियों से पीछा कर मारी बुलेट को टक्कर, रांग साइड कार दौड़ाकर पकड़ा आरोपी को

किराए के बैंक खातों से कर दी करोड़ों की ठगी:म्यूल अकाउंट चलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार; 3 एटीएम कार्ड और मोबाइल जब्त

जेल से छूटते ही फिर आतंक मचाने लग गया भय्यू सुरीला:गर्लफ्रेंड से दोस्ती तोड़ने का दबाव इनकार पर दुकानदार को पीटा

कांग्रेस विधायक के निर्वाचन पर हाईकोर्ट का नोटिस:चुनावी हलफनामे में जानकारी छिपाने का आरोप

बीमारी का बहाना, वर्दी में जमीनों का धंधा!:डेढ़ साल से पीटीसी से गैर हाजिर रहते हुए कर रहा था पूरे खेल

भागता फिर रहा ब्लैकमेलिंग और दलित महिलाओं से छेड़छाड़ व दुष्कर्म का मुलजिम:अपराधों का चिट्ठा खुलते ही जमानत खारिज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!