पार्षद की पार्षदी रद्द: कांग्रेस को बड़ा झटका; कोर्ट ने चुनाव भी किया शून्य घोषित
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। वार्ड-58 के पार्षद अनवर कादरी की सदस्यता समाप्त होने के बाद अब वार्ड-60 (रानीपुरा) की कांग्रेस पार्षद सुनहरा अंसारी की पार्षदी भी समाप्त हो गई है। जिला न्यायालय ने चुनाव नामांकन में जानकारी छिपाने के मामले में उनका निर्वाचन शून्य घोषित कर दिया है।
जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला
जिला न्यायाधीश विनोद कुमार शर्मा ने अपने आदेश में कहा कि सुनहरा अंसारी ने 6 जुलाई 2022 को नगर निगम चुनाव के लिए दाखिल किए गए नामांकन पत्र में अपनी संपत्ति और बकाया कर (टैक्स) से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी छिपाई थी। अदालत ने इसे चुनावी नियमों का उल्लंघन मानते हुए उनका नामांकन पत्र निरस्त कर दिया।
नामांकन रद्द, चुनाव भी अमान्य
अदालत ने स्पष्ट किया कि जब नामांकन पत्र ही वैध नहीं था, तो उसके आधार पर लड़ा गया चुनाव भी वैध नहीं माना जा सकता। इसी आधार पर सुनहरा अंसारी का निर्वाचन भी शून्य घोषित कर दिया गया।
कलेक्टर, निगमायुक्त और चुनाव आयोग को निर्देश
कोर्ट ने अपने आदेश की प्रति कलेक्टर, नगर निगम आयुक्त और राज्य निर्वाचन आयोग को भेजने के निर्देश दिए हैं, ताकि नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा सके।
कांग्रेस को दूसरा बड़ा झटका
इस फैसले के साथ ही इंदौर नगर निगम में कांग्रेस का एक और पार्षद कम हो गया है। इससे पहले वार्ड-58 के पार्षद अनवर कादरी की पार्षदी भी समाप्त हो चुकी है। लगातार दूसरी सदस्यता रद्द होने से नगर निगम में कांग्रेस की स्थिति पर असर पड़ना तय माना जा रहा है।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!