बारिश से पहले मंडी में बवाल: शेड को लेकर हम्माल-व्यापारी आमने-सामने; गेहूं की नीलामी ठप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट,मंदसौर।
कृषि उपज मंडी में शुक्रवार को बारिश की आशंका के बीच किसानों की उपज को सुरक्षित रखने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। गेहूं नीलामी के दौरान शेड में उपज रखने के मुद्दे पर हम्मालों और व्यापारी संघ अध्यक्ष के बीच विवाद से मंडी का कामकाज प्रभावित हो गया। विरोध में हम्मालों ने मंडी सचिव कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया, जबकि व्यापारियों ने गेहूं की नीलामी बंद कर दी।
बारिश से फसल बचाने की मांग पर शुरू हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, मौसम खराब होने और बारिश की आशंका को देखते हुए एक हम्माल ने किसानों की गेहूं की उपज को भीगने से बचाने के लिए शेड के नीचे रखने की बात कही। इसी बात को लेकर व्यापारी संघ अध्यक्ष और हम्मालों के बीच विवाद शुरू हो गया, जो देखते ही देखते बढ़ गया।
हम्मालों ने लगाया मनमानी का आरोप
घटना से नाराज हम्माल मंडी सचिव कार्यालय पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि व्यापारी संघ अध्यक्ष बनने के बाद से मंडी में लगातार विवाद की स्थिति बन रही है। किसी भी व्यापारी या पदाधिकारी को उन पर दबाव बनाने, काम के वीडियो बनाकर वायरल करने या मनमानी करने का अधिकार नहीं है।
किसानों ने भी जताई नाराजगी
विवाद के दौरान किसानों ने भी समस्याएं बताईं। उनका कहना था कि व्यापारियों का माल शेड में सुरक्षित रखा जाता है, जबकि किसानों की उपज खुले में पड़ी रहती है। ऐसे में बारिश होने पर सबसे ज्यादा नुकसान किसानों को उठाना पड़ता है। किसानों ने मांग की कि मंडी के शेड पहले किसानों की उपज के लिए आरक्षित किए जाएं और व्यापारियों का माल निजी गोदामों में रखा जाए।
नीलामी बंद, सचिव की समझाइश के बाद मामला शांत
विवाद बढ़ने पर व्यापारियों ने गेहूं की नीलामी रोक दी, जिससे कुछ समय के लिए मंडी की गतिविधियां ठप हो गईं। सूचना मिलने पर मंडी सचिव लक्ष्मणसिंह ठाकुर मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों से चर्चा की। उन्होंने मामले की जांच कराने और शेड में रखा माल हटवाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद दोनों पक्ष शांत हुए और स्थिति सामान्य हुई।
संबंधित समाचार

टीआई पर BJP नेता का आरोप:बताया कांग्रेस का एजेंट; सस्पेंड करने की मांग, TI बोले- इस वजह से नाराजगी

दो किलोमीटर के फेर से परेशान रहवासी सड़कों पर उतरे:सिक्सलेन ने बढ़ाई सहूलियत या मुसीबत?

एएसआई पर हमला:कार पर फेंकी बोतल; विरोध किया तो हाथ में गड़ा दिए दांत

रुत आ गई रे, रुत छा गई रे..:इंदौर में सर्द हवाओं ने दी दस्तक; शिशिर की सिहरन से बदला शहर का मिजाज

आईटी पार्क चौराहे पर ट्रैफिक डायवर्ट:ब्रिज की स्लैब का काम; भारी वाहनों की आवाजाही पर भी रोक

अपराध से पहले अड्ड़ों पर पहुंचेगी पुलिस:एआई से अपराध रोकने की तैयारी; अगले महीने ट्रायल

इंदौर में अभी नलों में पानी लेकिन निगम को सताने लगी गर्मी की चिंता:300 बोरिंग और टैंकरों से तैयार किया जाएगा बैकअप

नींद हराम कर रखी है सोने ने:शादी-ब्याह की धूम प्रारंभ

बेटे को बचाने डैम में कूदे पिता की डूबने से मौत:मामा-भांजा लापता; दो दिन पहले हुई थी बेटी की शादी

टवेरा के बॉटल होल्डर में छिपाई थी एमडी:कार में बाइक भी मिली

8 बदमाशों को शहर से बाहर खदेड़ा:6 पर कसा शिकंजा; लगातार दे रहे थे अपराध को अंजाम

कलेक्टर-कमिश्नर के साथ मंथन करेंगे मुख्यमंत्री:नवाचारों पर होगी चर्चा; 10 मिनट में देना होगा काम का हिसाब

फ्लाईओवर सिटी बनता उज्जैन:विकास की रफ्तार तेज; लेकिन व्यवस्थाओं की परीक्षा बाकी

परिसीमन बिल को लेकर राजनीतिक हलचल तेज:स्टालिन को मनाने चेन्नई पहुंचे विपक्षी नेता; राहुल को गांधी गले लगाया

रैपिडो चालक की अश्लीलता पर महिलाओं ने जताया विरोध:भोपाल की घटना से आक्रोश

महापौर ने किया निरीक्षण:प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर भी नजर

प्रदेश के 55 लाख स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी:इस दिन मिलेगी गणवेश की राशि; मुख्यमंत्री करेंगे बैंक खातों में अंतरित

नाले में गंदा पानी छोड़ने वाली 4 फैक्ट्रियों पर निगम की कार्रवाई:3.60 लाख का लगाया दंड; आउटलेट पाइप भी कराए बंद

खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में युवा कांग्रेस का हवन:प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना

सरस्वती नदी में बहाया फैक्ट्री का गंदा पानी:टीएम एंटरप्राइजेस का कारनामा; 40 हजार का जुर्माना कर निगम ने निभाई जिम्मेदारी!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!