पाइलिंग से दहला क्षेत्र: तेज धमाके और कंपन से कांपे मकान; रहवासियों ने किया हंगामा
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मल्हारगंज चौराहे के पास मेट्रो परियोजना के तहत चल रहे पाइलिंग कार्य के दौरान हुए मशीनों भारी कंपन से शुक्रवार को इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोगों को भूकंप जैसा लगा।धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास की मल्टियां और मकान हिल उठे। घबराए रहवासियों ने निर्माण स्थल पर पहुंचकर मेट्रो अधिकारियों का घेराव करते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए।
रहवासियों का आरोप है कि मेट्रो निर्माण में इस्तेमाल हो रही भारी मशीनों के लगातार कंपन से उनके मकानों को नुकसान पहुंच रहा है। कई घरों में दीवारों और छत का प्लास्टर झड़ने लगा है। शिकायतें करने के बावजूद न तो निर्माण एजेंसी और न ही जिम्मेदार अधिकारी कोई कार्रवाई कर रहे हैं।
सुबह 5 बजे से शुरू हो जाता है काम
स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य का निर्धारित समय सुबह 9:30 बजे से शाम 5 बजे तक है, लेकिन मेट्रो कंपनी के कर्मचारी सुबह 5 से 6 बजे ही पाइलिंग और भारी मशीनों का संचालन शुरू कर देते हैं। इतना ही नहीं, रात में भी जेसीबी और अन्य मशीनें चलती रहती हैं, जिससे क्षेत्र के लोगों का चैन और नींद दोनों छिन गए हैं।
बच्चे पर गिरा छत का प्लास्टर
स्थानीय निवासी रितु बैरागी ने बताया कि लगातार कंपन के कारण उनके घर की छत का प्लास्टर टूटकर उनके बच्चे पर गिर गया। उन्होंने कहा, आज इतना तेज कंपन हुआ कि लगा पूरी मल्टी गिर जाएगी। अगर कोई बड़ा हादसा हो गया तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?
रहवासियों ने उठाई सुरक्षा जांच की मांग
लोगों ने मांग की है कि प्रभावित मकानों का तत्काल तकनीकी सर्वे कराया जाए, निर्माण कार्य निर्धारित समय के अनुसार ही किया जाए और पाइलिंग के दौरान सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। उनका कहना है कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
फिलहाल घटना के बाद क्षेत्र में लोगों में भारी नाराजगी है। रहवासी मेट्रो परियोजना से जुड़े अधिकारियों से जवाबदेही तय करने और निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा के ठोस इंतजाम करने की मांग कर रहे हैं।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!