दूषित पानी से गांव में हाहाकार: उल्टी-दस्त से 80 लोग बीमार; 20 अस्पताल में भर्ती
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
जिले की पिपलौदा तहसील के आजमपुर डोडिया गांव में कथित तौर पर दूषित पानी पीने से बड़ी संख्या में ग्रामीण बीमार पड़ गए। उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत के बाद करीब 80 लोगों की तबीयत बिगड़ गई, जबकि 20 लोगों को पिपलौदा अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। सूचना मिलते ही प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम और पीएचई (लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग) के अधिकारी तत्काल गांव पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया।
स्वास्थ्य विभाग ने लगाया मेडिकल कैंप
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तत्काल गांव में कैंप लगाकर ग्रामीणों की जांच शुरू की। बीएमओ डॉ. पवन पाटीदार, तहसीलदार पिंकी साठे और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। बीमार लोगों का इलाज किया गया। गंभीर मरीजों को पिपलौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। उपचार और ड्रिप लगाने के बाद सभी मरीजों की हालत में सुधार होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई।
कुएं के पानी पर जताई जा रही आशंका
ग्रामीणों का कहना है कि पिछले दो-तीन दिनों से गांव में लगातार लोग उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत से पीड़ित हो रहे थे। उनका आरोप है कि गांव के मीठे पानी वाले कुएं का पानी दूषित हो गया है, जिसे पीने से लोग बीमार हुए हैं।
जांच रिपोर्ट से ही कारणों का चलेगा पता
पीएचई विभाग ने एहतियात के तौर पर कुएं के पानी का सैंपल जांच के लिए भेज दिया है और संबंधित कुएं को सील कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही बीमारी की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
हर घर में बीमार, ग्रामीणों ने बताई परेशानी
ग्रामीण उषा चौहान ने बताया कि उनके परिवार के 13-14 सदस्यों में से केवल 2-3 लोग ही स्वस्थ हैं, बाकी सभी बीमार हैं। वहीं ग्रामीण दीपक मालवीय ने कहा कि पिछले तीन-चार दिनों से पूरे गांव में लोग उल्टी-दस्त और पेट दर्द से परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुएं की लंबे समय से सफाई नहीं हुई, जिससे पानी दूषित हो गया।
650 की आबादी, कुएं पर निर्भर गांव
आजमपुर डोडिया गांव की आबादी करीब 650 है। गांव में दो कुएं हैं, जिनमें से एक का पानी पीने के लिए उपयोग किया जाता है। हालांकि नल-जल योजना भी है, लेकिन पर्याप्त जल आपूर्ति नहीं होने से अधिकांश ग्रामीण आज भी कुएं के पानी पर निर्भर हैं।
पीड़ितों का किया स्वास्थ्य परीक्षण
बीएमओ डॉ. पवन पाटीदार ने बताया कि सभी प्रभावित लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है और आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई गई हैं। पीएचई विभाग ने पानी के नमूने जांच के लिए भेज दिए हैं। रिपोर्ट आने के बाद बीमारी के कारणों की पुष्टि होगी और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!