त्योहारों से पहले खाद्य विभाग का एक्शन: बड़ी मात्रा में संदिग्ध घी किया जब्त; कई ब्रांड के सैंपल जांच के लिए भेजें
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इटारसी।
आगामी त्योहारों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने मिलावटी और संदिग्ध खाद्य पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। नर्मदापुरम जिले के इटारसी और आसपास के क्षेत्रों में खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापेमारी कर 160 किलो से अधिक घी जब्त किया है।
जांच के लिए भेजे सैंपल
विभिन्न ब्रांड के घी के नमूने लेकर उन्हें जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने इटारसी के बाजार क्षेत्र स्थित आठवीं लाइन में गोविंदा स्टोर पर देर रात दबिश दी। यहां से अनुज और मधुसूदन घी के नमूने लिए गए।
अधिकारियों ने बताया कि नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ आगे की कार्रवाई तय होगी।
शिवम इंटरप्राइजेज से संदिग्ध घी जब्त
नर्मदापुरम के खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश दियावर के अनुसार दूध और दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता जांच के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नर्मदापुरम स्थित शिवम इंटरप्राइजेज का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संदिग्ध घी और श्री कृष्णा घी के कुल 5 नमूने जांच के लिए लिए गए। संदेह के आधार पर करीब 160 किलो घी जब्त कर लिया गया।
एक दिन पहले भी 360 किलो घी जब्त
खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार कार्रवाई का सिलसिला यहीं नहीं रुका। इससे एक दिन पहले भी जिले के विभिन्न प्रतिष्ठानों पर जांच और कार्रवाई करते हुए करीब 360 किलो घी जब्त किया गया था। विभाग ने सभी जब्त नमूनों को राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद यदि घी के नमूनों में खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी।
त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ने को देखते हुए विभाग ने साफ किया है कि दूध, घी और अन्य खाद्य उत्पादों की जांच आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगी।
संबंधित समाचार

ईडी का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में की बड़ी कार्रवाई; लाखों रुपए की संपत्तियां की कुर्क

देखिये वीडियो, अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर सख्ती:झांकियों में इन पर रहेगा पूरी तरह प्रतिबंध; ऊंचाई और मंच की चौड़ाई पर भी नियम

महाकाल धर्मशाला में महिला श्रद्धालु से मारपीट का आरोप:सुरक्षाकर्मियों पर बाल खींचने और मोबाइल छीनने का दावा

पचास हजार रहवासियों को मिलेगा नर्मदा जल का फायदा:इसी कार्यकाल में क्षेत्र की सभी समस्याएं कर देंगे दूर

बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या:जिंदा जलाकर उतारा मौत के घात; पड़ोसी बचाने पहुंचा तो उसे भी काटा

पूर्व मंत्री बोले:तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है

धर्मनगरी में 10 हजार वर्गफीट का अवैध निर्माण जमींदोज:आश्रम की भूमि पर बिना अनुमति बन रहा था दो मंजिला भवन; कार्रवाई के दौरान पुलिस बल रहा तैनात

छात्रों की गूंज की ऐतिहासिक सफलता ने भाजपा के कथित दुष्प्रचार का दिया करारा जवाब:जीतू पटवारी

माफ कीजिए, पप्पू ‘वो’ नहीं

सड़क हादसे में दूध व्यवसायी की मौत के छह साल बाद कोर्ट का फैसला:परिवार को ब्याज सहित इतने लाख रुपए क्षतिपूर्ति

पूर्वजों की तृप्ति के लिए श्राद्ध और तर्पण की महिमा:पितृ ऋण से मुक्ति का पावन पर्व

एमपी के युवाओं के लिए खुशखबरी:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अगले ढाई साल में होंगी 3.5 लाख सरकारी भर्तियां

कोचिंग से लौट रही छात्रा से बदसलूकी:सड़क पर रोककर किया परेशान; तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

तेंदुए की दस्तक से फार्म विला में दहशत:सीसीटीवी में कैद

सिंघम की छवि और रिजल्ट शून्य:बालाघाट एसपी आदित्य मिश्रा की कार्रवाई सिर्फ आम नागरिकों तक; आरोपी रसूखदार नेताओं के सामने क्यों डाले हथियार!

रोते और खाते समय बच्चों को मोबाइल देना पड़ रहा भारी:फोन की लत से बच्चे हो रहे बेकाबू; स्क्रीन की लत से बढ़ी परेशानी, थेरेपी सेंटरों में लग रही कतार

थाने के सामने 9 फीट धंसा मार्ग:भ्रष्टाचार की बलि चढ़ी सड़क; निगम के दावों का खुलासा

डोल ग्यारस पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था:शाम 4 बजे से कई मार्गों पर डायवर्जन; इस मंदिर पहुंचेंगी शहरभर से झांकियां

‘झूठ की गूंज’ पोस्टरों पर घमासान:कांग्रेस का प्रदर्शन

14 ग्राम एमडी के बाद खुला बैकवर्ड लिंक:महू का तस्कर आया गिरफ्त में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!