बयान पर बवाल के बाद मंत्री ने दी सफाई: कहा- तोड़ा-मरोड़ा गया; किसी मंत्री या विभाग पर आरोप नहीं
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पीडब्ल्यूडी मंत्री से जुड़े बयान पर उठे विवाद को लेकर सफाई दी है।
गलत तरीके से पेश किया गया बयान
उन्होंने कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया और उसे व्यक्तिगत आरोपों का रूप दे दिया गया। मंत्री विजयवर्गीय ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी व्यक्ति, मंत्री या विभाग पर आरोप लगाना नहीं, बल्कि नैतिक शिक्षा देना था।
नैतिकता पर भाषण के दौरान दिया गया था उदाहरण
मंत्री ने बताया कि यह बयान उन्होंने एक निजी शैक्षणिक संस्थान में छात्रों को संस्कार, नैतिकता और चरित्र निर्माण पर संबोधित करते हुए दिया था। उन्होंने उस दौरान एक उदाहरण देते हुए कहा था- “अगर पिताजी पीडब्ल्यूडी मंत्री हों और कपड़े दिलाने ठेकेदार ले जा रहा हो, तो फिर चरित्र की बात कहां से आएगी।”
31 जनवरी को जारी किया स्पष्टीकरण पत्र
मंत्री विजयवर्गीय ने 31 जनवरी शनिवार को एक पत्र जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा कि कुछ मीडिया संस्थानों ने उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया है। उसे व्यक्तिगत आरोपों के रूप में पेश किया है। उन्होंने कहा कि मेरा बयान बच्चों में संस्कारों के महत्व को लेकर था, और उसी संदर्भ में मैंने दो उदाहरण दिए थे।
पहला यदि बच्चों के सामने पालक घर में मित्रों के साथ पार्टी करते हैं तो उसका प्रभाव बच्चों पर किस तरह पड़ता है। दूसरा किसी मंत्री के निकटजनों को मिलने वाले प्रलोभनों तथा उनसे बचने की आवश्यकता का उदाहरण।
मैं रह चुका हूं PWD मंत्री
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मैं पीडब्ल्यूडी (PWD) समेत कई विभागों में मंत्री रहा हूं। ये उदाहरण मैंने बस एक सामान्य बात साझा करने और नैतिक सीख देने के लिए दिए थे। किसी व्यक्ति या विभाग पर टिप्पणी करने के लिए नहीं। मेरा बयान किसी और तरीके से न समझा जाए।
संबंधित समाचार

किसानों पर पुलिस की कार्रवाई:80 को बसों में भरकर थाने ले गई; 2 दिन से डाला था डेरा

विश्व प्रसिद्ध मंदिर के लड्डू प्रसादी की पैकेजिंग पर उठे सवाल:डिब्बों पर नहीं मिली निर्माण तारीख;आखिर कैसे पता चलेगा कितने दिन पुराना है प्रसाद?

बिना अनुमति चल रही मीट की दुकान सील:58 हजार 800 रुपए वसूले, नगर निगम की कार्रवाई जारी

पुष्पक में न पानी की जांच रिपोर्ट, न कर्मचारियों के मेडिकल प्रमाण पत्र:छह रेस्टोरेंट में खाने की गुणवत्ता पर सवाल

भूसे के नीचे छिपा रखी थी करोड़ों की नकदी:आरोपी की निशानदेही पर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई; पंचायत भवन में शुरू हुई नोटों की गिनती

सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा ओरछा की रामराजा सरकार की नगरी में:चर्चित लोकगायिका नेहासिंह राठौर होगी शामिल

वीडियो देखिये, वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:52 गेंदों पर जड़ दिया दोहरा शतक; लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज शतक बनाया

वीडियो देखिये, बुलडोजर चला तो मलबे से निकले शराब के हजारों लेबल:आखिर किस कारोबार की थी तैयारी?

एसीबी की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वीडियो देखिये, बाबा रामदेव के तीखे बोल, धीरेंद्र शास्त्री ने दिया संयमित जवाब:बोले- वे हमारे अभिभावक हैं, उनका सम्मान करते हैं

राजधानी में ऑनलाइन साइबर ठगी:पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मुख्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है दिल्ली पुलिस

मध्य प्रदेश में नए निजी कॉलेज खोलने का मौका:ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन की शर्त घटी; 7 दिसंबर तक आवेदन

पिता-बहन के बाद मददगार का भी कत्ल करना चाहता था हर्ष:खुलासे के डर से नाबालिग को रास्ते से हटाने की थी तैयारी

10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी की रकम खपा रहा था गिरोह:क्राइम ब्रांच ने मुख्य आरोपी को पकड़ा; रतलाम का पप्पू उर्फ पंकज मीणा गिरफ्तार, इंदौर के अंशु ने भी लालच में बेचा था खाता

विकास के नाम पर लाखों खर्च:निर्माण से भुगतान तक उठे सवाल, 14 लाख की सड़क सालभर में उखड़ी

एसटीएफ की जांच में भी वही निकला:खुलासा फर्स्ट ने पहले ही कर दिया था दुबई कनेक्शन का खुलासा; 1 करोड़ 56 लाख हवाला से पहुंचे, फिर यूएसडीटी बनकर राजस्थान लौटे

मकान बचाने के लिए लगाई जुगत:निगम ने पकड़ी चालाकी और चला दिया बुलडोजर

अवैध बीयर तस्करी का खुलासा:दो वाहन जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद

भारी पुलिस बल के बीच अधिकारियों को लौटना पड़ा:नहीं टूटा मंदिर

कांग्रेस आपकी लड़ाई सुप्रीम कोर्ट तक लड़ेगी:अब कोई मकान नहीं टूटने देंगे; कृष्णबाग कॉलोनी के रहवासियों के बीच पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी बोले-
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!