सरकारी अस्पताल के टॉयलेट में मिला भ्रूण: अस्पताल में मचा हड़कंप; सीसीटीवी से होगा खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
शहर के सरकारी मदर चाइल्ड केयर यूनिट (एमसीएच) अस्पताल में शनिवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब लेबर रूम के पास बने टॉयलेट में करीब पांच माह का भ्रूण मिला। टॉयलेट सीट में भ्रूण के पैर दिखाई देने के बाद अस्पताल स्टाफ को इसकी सूचना दी गई। मामले की जानकारी मिलते ही स्टेशन रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण को बरामद कर मेडिकल कॉलेज भेजा।
पुलिस के अनुसार, घटना शनिवार शाम करीब 6.15 बजे की है। एमसीएच के ग्राउंड फ्लोर पर लेबर रूम के पास स्थित टॉयलेट में भ्रूण मिलने की सूचना अस्पताल प्रबंधन को मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भ्रूण को कब्जे में लिया और जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा।
पोस्टमॉर्टम में करीब 5 माह का होने की पुष्टि
रविवार दोपहर भ्रूण का पोस्टमॉर्टम कराया गया। प्रारंभिक जांच में भ्रूण की उम्र करीब पांच माह बताई गई है। पुलिस के मुताबिक, उसकी नाल भी कटी हुई नहीं थी। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि भ्रूण को टॉयलेट में कौन छोड़कर गया।
प्रसव की संभावना भी जांच में
पुलिस इस मामले में हर संभावित पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। आशंका है कि कोई व्यक्ति भ्रूण को टॉयलेट में छोड़कर गया होगा। वहीं, यह संभावना भी जांच का हिस्सा है कि अस्पताल में भर्ती या आने वाली किसी महिला को टॉयलेट में अचानक प्रसव हुआ हो और इसके बाद भ्रूण वहीं रह गया हो।
सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी पुलिस
घटना की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस अस्पताल परिसर के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालेगी। घटना के समय ड्यूटी पर मौजूद अस्पताल स्टाफ से भी पूछताछ की जाएगी। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना के दौरान टॉयलेट में कौन-कौन गया था और भ्रूण वहां तक कैसे पहुंचा।
फिलहाल पुलिस ने भ्रूण को दफना दिया है। मामले की जांच जारी है और सीसीटीवी फुटेज व पूछताछ के बाद घटना से जुड़े कई अहम तथ्य सामने आने की उम्मीद है।
संबंधित समाचार

AI ट्रेडिंग के नाम पर युवक से लाखों की ठगी:पहले रिटर्न देकर भरोसा जीता; फिर बोनस-टैक्स के नाम पर ऐंठे रुपए

रात डेढ़ बजे जूनियर छात्रों पर दरवाजे पीटने का आरोप:इस कॉलेज में रैगिंग की शिकायत; एनएमसी ने 24 घंटे में मांगी रिपोर्ट

एशियन गेम्स में नीरू ढांडा ने रचा इतिहास:विमेंस ट्रैप में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी; इंडिया ने अब तक इतने पदक जीते

अलग-अलग मामलों में तीन लोगों की मौत:युवक और मिस्त्री ने फांसी लगाई; महिला ने जहर खाया

गोपनीय बैंक दस्तावेज कैसे पहुंचे यू-ट्यूब चैनल तक:इतने लाख की मांग के आरोप में एफआईआर

खेल में ठगी:अब एडवांस के नाम पर फ्राॅड; सोशल मीडिया के जरिए क्रिकेट प्रेमियों को जाल में फंसाने की कोशिश

बिल्डर बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में सुराग तलाश रही पुलिस:ऑफिस कर्मचारियों और परिचितों से चल रही पूछताछ; सामने आए जांच के फुटेज

शादी का झांसा देकर शादीशुदा महिला से दुष्कर्म:तलाक के बाद साथ रखा; एक साल पहले हुई थी बातचीत

EOW की बड़ी कार्रवाई:रिश्वत लेते सरपंच और पति रंगे हाथों गिरफ्तार

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे दिग्गज अभिनेता:सुख; समृद्धि और खुशहाली की कामना की, वैदिक मंत्रों का किया जाप

लापरवाही पर तीन भोजनालयों को नोटिस:8 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

भूमिगत मेट्रो के विरोध में सड़क पर उतरे 20 कॉलोनियों के लोग:‘एक दीया उम्मीद का’ जलाकर जताया विरोध

5 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर समेत 10 पर एफआईआर दर्ज पांच गिरफ्तार:शाही मस्जिद विवाद में दोबारा पथराव, लाठीचार्ज

हाथी पर सवार होकर आ रही हैं मां जगदंबा:आस्था का महापर्व है शारदीय नवरात्रि

होटल की चौथी मंजिल से गिरा कर्मचारी:उपचार से पहले मौत; मामा के बेटे के साथ करता था काम

लापरवाही की भेंट चढ़ी जिंदगी:हाईटेक बसें, वेंटिलेटर पर व्यवस्था

पर्यटन का नया रिकॉर्ड:इतने करोड़ से ज्यादा पर्यटक पहुंचे; धर्मनगरी सबसे आगे

बिल्डर मौत मामले की जांच तेज:DVR से हार्डडिस्क गायब; मोबाइल का पैटर्न लॉक नहीं खुला, आखिरी बातचीत खंगाल रही पुलिस

खरीदारों का दावा:जमीन वक्फ बोर्ड की नहीं

जलकांड की न्यायिक जांच रिपोर्ट होगी सार्वजनिक:हाईकोर्ट ने आवेदन किया मंजूर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!