बाढ़ राहत राशि घोटाला: तहसीलदार गिरफ्तार; की थी इतने करोड़ की हेराफेरी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, श्योपुर।
जिले की बड़ौदा तहसील में सामने आए करीब 2.5 करोड़ रुपए के बाढ़ राहत घोटाले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी तत्कालीन तहसीलदार अमिता सिंह तोमर को ग्वालियर से गिरफ्तार कर लिया।
फर्जी नामों पर निकाली गई राहत राशि
यह घोटाला साल 2021 की भीषण बाढ़ के बाद सामने आया था, जिसमें पीड़ितों के लिए आई राहत राशि को फर्जी तरीके से निकाल लिया गया। जांच में खुलासा हुआ कि कई अपात्र और काल्पनिक नामों पर भुगतान किया गया, जबकि असली पीड़ितों को सहायता नहीं मिल सकी।
ऑडिट में उजागर हुआ पूरा खेल
ऑडिट जांच में दस्तावेजों में हेरफेर कर सरकारी खजाने को बड़ा नुकसान पहुंचाने की पुष्टि हुई। इस मामले में बड़ौदा थाने में अपराध क्रमांक 439/23 दर्ज कर आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 409, 120-बी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत केस दर्ज किया गया है।
पद से हटते ही गिरफ्तारी
आरोपी अमिता सिंह तोमर को एक दिन पहले विजयपुर तहसीलदार पद से हटाया गया था। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें उनके ग्वालियर स्थित निवास से गिरफ्तार कर लिया।
जमानत याचिकाएं पहले ही खारिज
आरोपी की जमानत याचिकाएं हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से पहले ही खारिज हो चुकी थीं। पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार अग्रवाल ने बताया कि जांच जारी है और इस घोटाले में अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों की भूमिका भी सामने आ सकती है।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!