पहले डामर, फिर सीमेंट, जनता की गाढ़ी कमाई पर चला बुलडोजर: निगम का गजब कारनामा: सरकारी खजाने और जनता के समय की बर्बादी, छावनी क्षेत्र में सड़क निर्माण के नाम पर खेल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट...इंदौर।
नगर निगम की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मास्टर प्लान के तहत छावनी क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण के लिए प्रशासन ने स्थानीय लोगों के आशियाने तोड़े और उन्हें बेघर करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। लेकिन निगम के इंजीनियरिंग विभाग की अदूरदर्शिता और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़कर अब यह निर्माण कार्य एक भद्दा मजाक बनकर रह गया है।
हाल ही में निगम ने जिस सड़क को बड़े तामझाम के साथ डामर से तैयार किया था, उसे कुछ ही समय के भीतर फिर से खोद डाला गया। अब उसी स्थान पर सीमेंट की सड़क बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। यह कोई मामूली चूक नहीं, बल्कि इंदौर के करदाताओं के टैक्स के पैसों की सरासर बर्बादी है। जिस डामर की सड़क को बनाने में लाखों रुपये खर्च किए गए, उसे बिना किसी ठोस कारण के खोदकर नष्ट कर देना निगम के अधिकारियों की नियोजन क्षमता पर बड़ा प्रश्नचिह्न लगाता है। क्या विभाग के पास निर्माण कार्य शुरू करने से पहले कोई स्पष्ट योजना नहीं थी?
एक ही सड़क पर पहले डामर और फिर सीमेंट का निर्माण इस बात को पुख्ता करता है कि निगम में काम करने का कोई व्यवस्थित ढांचा नहीं है, बल्कि केवल कागजी खानापूर्ति और बिलों का भुगतान सुनिश्चित करने के लिए मनमानी की जा रही है। स्थानीय लोग इस तमाशे को देख कर हतप्रभ हैं। सड़क निर्माण में हुई इस धांधली ने पूरे इलाके में धूल और गंदगी का अंबार लगा दिया है। निगम के इस 'खोदो और बनाओ' खेल के कारण यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है और लोगों का जीवन दूभर हो गया है। हैरानी की बात यह है कि निगम के जिम्मेदार आला अधिकारी इस पूरे मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं। क्या इस बर्बादी की जवाबदेही तय की जाएगी या फिर भविष्य में भी इंदौर की जनता का पैसा इसी तरह निर्माण के नाम पर गड्ढों में भरा जाता रहेगा?
लोगों की तकलीफों से ज्यादा ठेकेदारों के हितों की चिंता
मास्टर प्लान के नाम पर मकान तोड़े गए, उम्मीद थी कि शहर को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी, लेकिन निगम ने अपनी अक्षमता से साबित कर दिया है कि उन्हें जनता की तकलीफों से ज्यादा अपने ठेकेदारों के हितों की चिंता है। अब सवाल यह है कि इस दोहरी लागत और अनावश्यक खोदाई का खर्च किसकी जेब से भरा जाएगा?
संबंधित समाचार

पुलिस की नजर में चवन्नी छाप है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:जिनकी ओट में छिपा है वो भी नहीं बचेंगे, बनेंगे आरोपी

अब यहां शराब पीने से बिगड़ी दो लोगों की तबीयत:अलग-अलग दुकानों से ली थी; जांच में जुटा प्रशासन

गांधी नगर की आइडीए मल्टी में बड़ा हादसा टला, ई- ब्लॉक में धंसी जमीन:लचर कार्यप्रणाली का एक और गंभीर मामला

जहरीली शराब से मौतों के बाद आबकारी विभाग का एक्शन:बड़ी मात्रा में लाहन और शराब जब्त; 8 लोगों के खिलाफ कार्रवाई

1200 करोड़ रुपए खर्च करने के बाद भी नाला बनी हुई है कान्ह-सरस्वती:पंचकुइया घाट और मंदिर में घुसा गंदा पानी

प्रॉपर्टी के नाम पर ठगी:फ्लैट बेचने का झांसा देकर लोगों से रुपए ठगे; महिला ने 3 लोगों से कर दिया सौदा, एफआईआर दर्ज

मकान बचाने की मांग के साथ भूमिगत मेट्रो के खिलाफ रहवासियों का प्रदर्शन:20 से ज्यादा कॉलोनियों के लोगों ने उठाई आवाज

MP में लर्निंग लाइसेंस बनवाना हुआ आसान:RTO जाने की जरूरत नहीं; जानिए घर बैठे कैसे करें आवेदन

सितारे पांच, पर थाली में कीड़े और जहर:बड़े होटलों की असली तस्वीर का खुलासा

मंत्री के पैतृक गांव में चोरों ने बोला धावा:50 लाख से ज्यादा की चोरी; एक ही परिवार के 3 घरों को बनाया निशाना

डीजल पर डिस्काउंट का लालच देकर ठगी:APK फाइल डाउनलोड करते ही किसान का मोबाइल हुआ हैक; खाते से उड़ाए लाखों रुपए

तीन करोड़ से अधिक के फ्रॉड का खुलासा म्यूल खातों के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच का ऑपरेशन मैट्रिक्स

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले भाजपा का बड़ा प्लान:इस दिन MP आएंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष; युवाओं से कर सकते हैं बात

एलओसी के बाद भी जमीन का नामांतरण!:सनपाल के दस्तावेजी खेल पर पुलिस की चार्जशीट ने खोली नई परतें

स्वाइन फ्लू से दूसरी मौत:महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ा; एक महीने में 14 मरीज मिले

गैस कटर की धार से टुकड़ों में बदल रही कारें:कबाड़ के कारोबार पर उठे सवाल

जुए की फड़ पर फिल्मी अंदाज में पुलिस की दबिश:ड्रोन से निगरानी के बाद पहुंची टीम; 5 जुआरी गिरफ्तार, 17 फरार

शराब ठेकेदार के कर्मचारियों ने बरसाए लात-घूंसे और डंडे:डिस्काउंट को लेकर हुआ जमकर बवाल

राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम:कांग्रेस को इतने हजार युवाओं के आने की उम्मीद; प्रशासन का इतना अनुमान

इंदौर का अनोखा घर:एक छत के नीचे मौजूद हैं 5 हजार से ज्यादा गणेश प्रतिमाएं; क्रिकेट खेलते और लैपटॉप चलाते नजर आते हैं बप्पा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!