खबर
Top News

एयरबैग भी नहीं बचा सके मासूम की जान: कार में मां के साथ बैठा था; 13वीं में शामिल होने जा रहा था परिवार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

31 जुलाई 2026, 10:20 pm
शेयर करें:
एयरबैग भी नहीं बचा सके मासूम की जान

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
गांधी नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में चार साल के मासूम की मौत हो गई। मासूम अपनी मां के साथ कार की आगे वाली सीट पर बैठा था। इसी दौरान कार आगे चल रहे वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के एयरबैग खुल गए, लेकिन इसके बावजूद बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

13वीं कार्यक्रम में जा रहा था परिवार
गांधी नगर पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान शिवांश राठौर (4), निवासी ग्राम बिंजाना, जिला देवास के रूप में हुई है। परिजन सज्जन सिंह ने बताया कि शिवांश अपनी नानी के घर मुरादपुरा आया हुआ था। शुक्रवार को पूरा परिवार कार से मानपुर के पास आयोजित एक 13वीं कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकला था। गांधी नगर थाना क्षेत्र के दिलीप नगर के पास उनकी कार अचानक आगे चल रही कार से टकरा गई।

मां के साथ आगे की सीट पर बैठा था
परिजनों के मुताबिक शिवांश अपनी मां मोना के साथ आगे की सीट पर बैठा था। कार उसके पिता के साढ़ू चला रहे थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य भी वाहन में मौजूद थे। हादसे के बाद कार के एयरबैग खुल गए।

परिजनों का कहना है कि एयरबैग खुलने के दौरान लगी चोट से शिवांश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद एमवाय अस्पताल रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मन्नतों के बाद मिला था बेटा
परिवार ने बताया कि शिवांश के पिता सतीश राठौर किसान हैं। शादी के कई वर्षों बाद मन्नतों के बाद शिवांश का जन्म हुआ था। बचपन में वह अक्सर बीमार रहता था, लेकिन परिवार ने उसका हर मुश्किल में इलाज कराया। कुछ दिन पहले ही 5 जुलाई को उसका जन्मदिन मनाया गया था। अब उसकी असमय मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

पुलिस कर रही जांच
घटना की सूचना मिलने पर गांधी नगर पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार

सितारे पांच, पर थाली में कीड़े और जहर
Top News

सितारे पांच, पर थाली में कीड़े और जहर:बड़े होटलों की असली तस्वीर का खुलासा

15 minutes ago
मंत्री के पैतृक गांव में चोरों ने बोला धावा
Top News

मंत्री के पैतृक गांव में चोरों ने बोला धावा:50 लाख से ज्यादा की चोरी; एक ही परिवार के 3 घरों को बनाया निशाना

20 minutes ago
डीजल पर डिस्काउंट का लालच देकर ठगी
Top News

डीजल पर डिस्काउंट का लालच देकर ठगी:APK फाइल डाउनलोड करते ही किसान का मोबाइल हुआ हैक; खाते से उड़ाए लाखों रुपए

39 minutes ago
तीन करोड़ से अधिक के फ्रॉड का खुलासा म्यूल खातों के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार
Top News

तीन करोड़ से अधिक के फ्रॉड का खुलासा म्यूल खातों के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच का ऑपरेशन मैट्रिक्स

about 1 hour ago
राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले भाजपा का बड़ा प्लान
Top News

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले भाजपा का बड़ा प्लान:इस दिन MP आएंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष; युवाओं से कर सकते हैं बात

about 1 hour ago
एलओसी के बाद भी जमीन का नामांतरण!
Top News

एलओसी के बाद भी जमीन का नामांतरण!:सनपाल के दस्तावेजी खेल पर पुलिस की चार्जशीट ने खोली नई परतें

about 1 hour ago
स्वाइन फ्लू से दूसरी मौत
Top News

स्वाइन फ्लू से दूसरी मौत:महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ा; एक महीने में 14 मरीज मिले

about 1 hour ago
गैस कटर की धार से टुकड़ों में बदल रही कारें
Top News

गैस कटर की धार से टुकड़ों में बदल रही कारें:कबाड़ के कारोबार पर उठे सवाल

about 2 hours ago
जुए की फड़ पर फिल्मी अंदाज में पुलिस की दबिश
Top News

जुए की फड़ पर फिल्मी अंदाज में पुलिस की दबिश:ड्रोन से निगरानी के बाद पहुंची टीम; 5 जुआरी गिरफ्तार, 17 फरार

about 2 hours ago
शराब ठेकेदार के कर्मचारियों ने बरसाए लात-घूंसे और डंडे
Top News

शराब ठेकेदार के कर्मचारियों ने बरसाए लात-घूंसे और डंडे:डिस्काउंट को लेकर हुआ जमकर बवाल

about 2 hours ago
राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम
Top News

राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम:कांग्रेस को इतने हजार युवाओं के आने की उम्मीद; प्रशासन का इतना अनुमान

about 2 hours ago
इंदौर का अनोखा घर
Top News

इंदौर का अनोखा घर:एक छत के नीचे मौजूद हैं 5 हजार से ज्यादा गणेश प्रतिमाएं; क्रिकेट खेलते और लैपटॉप चलाते नजर आते हैं बप्पा

about 2 hours ago
मैं तो बस चेहरा, मास्टर माइंड मेरा जीजा अस्सु हार्डिया
Top News

मैं तो बस चेहरा, मास्टर माइंड मेरा जीजा अस्सु हार्डिया:पक्के और कच्चे में रुपयों का लेन-देन आया सामने, मामला कैलोद करताल में अवैध कॉलोनी काटने का

about 3 hours ago
शहर के नामी अस्पताल पर पैकेज के बावजूद अतिरिक्त बिलिंग के आरोप
Top News

शहर के नामी अस्पताल पर पैकेज के बावजूद अतिरिक्त बिलिंग के आरोप:परिजन बोले- हर सुविधा के नाम पर की अलग से वसूली

about 3 hours ago
7 करोड़ के गहनों से सजे खजराना गणेश
Top News

7 करोड़ के गहनों से सजे खजराना गणेश:राजमहल जैसा सजा मंदिर; लाखों भक्तों के पहुंचने का अनुमान

about 3 hours ago
उमाजी... फिर एक चिट्ठी शराबबंदी के नाम लिखिए
Top News

उमाजी... फिर एक चिट्ठी शराबबंदी के नाम लिखिए:उमा-शिवराज-मोहन के त्रिकोण में शराब का ‘सागर’

about 3 hours ago
बड़ा फेरबदल
Top News

बड़ा फेरबदल:विश्व प्रसिद्ध मंदिर के CEO हटाए गए; कई अन्य अधिकारियों के भी तबादले

about 4 hours ago
150 करोड़ का कैंसर इंस्टीट्यूट
Top News

150 करोड़ का कैंसर इंस्टीट्यूट:फिर भी मरीजों का इंतजार खत्म नहीं; मशीन और सुविधाएं लापता, बेहतर इलाज का सपना अधूरा

about 4 hours ago
सरेराह युवती से छेड़छाड़
Top News

सरेराह युवती से छेड़छाड़:विरोध करने पर पिता से की मारपीट; एक आरोपी भीड़ के हत्थे चढ़ा

about 4 hours ago
बारिश बनी आफत
Top News

बारिश बनी आफत:केदारनाथ रूट पर लैंडस्लाइड; एक की मौत, यात्रा रोकी, बिहार में बाढ़, गंगा में 6 दिन से फंसा क्रूज

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!