ससुराल से लौट रहा नवविवाहित युवक काल का शिकार: स्पीड ब्रेकर से उछलकर गिरा; अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खंडवा।
ससुराल से घर लौट रहे एक नवविवाहित युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। रात के अंधेरे में बाइक स्पीड ब्रेकर से उछल गई और युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे इंदौर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। युवक की शादी इसी साल मार्च में हुई थी।
अंतिम संस्कार में गया था ससुराल
जानकारी के अनुसार, पुनासा क्षेत्र के ग्राम बांगरदा निवासी अंकित पिता जयनारायण (21) गुरुवार रात अपनी ससुराल फिफराड़ से वापस घर लौट रहा था। परिवार के अनुसार, उसके साले की महाराष्ट्र की एक पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में मौत हो गई थी। उसी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अंकित अपनी पत्नी के साथ ससुराल गया था। अंतिम संस्कार के बाद पत्नी ससुराल में ही रुक गई, जबकि अंकित देर रात अकेले बाइक से अपने गांव के लिए निकल पड़ा।
स्पीड ब्रेकर बना हादसे की वजह
वापसी के दौरान पुनासा-सनावद हाईवे पर उसकी बाइक स्पीड ब्रेकर से उछल गई। संतुलन बिगड़ने से वह सड़क पर गिर पड़ा। हादसे में उसके सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आईं और वह लहूलुहान हो गया।
स्थानीय लोगों की मदद से उसे पहले मूंदी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे खंडवा जिला अस्पताल रेफर किया। शुक्रवार दोपहर हालत बिगड़ने पर इंदौर भेजा गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई।
चार महीने पहले हुई थी शादी
परिजनों ने बताया कि अंकित की शादी इसी साल मार्च में हुई थी। अभी शादी को महज चार-पांच महीने ही हुए थे। पत्नी ने रात में सफर न करने और ससुराल में ही रुकने की काफी कोशिश की, लेकिन वह घर लौटने की जिद पर अड़ा रहा। किसे पता था कि यह सफर उसकी जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा।
खेती-किसानी करता है परिवार
अंकित का परिवार खेती-किसानी करता है। उसका बड़ा भाई गुजरात की एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। बेटे की असमय मौत से परिवार में मातम पसरा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

पुलिस ने पकड़ा 1 करोड़ का गांजा:ट्रक में छिपाकर ला रहे थे खेप; ड्राइवर सहित दो तस्कर गिरफ्तार

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी स्ट्राइक:पहाड़-जंगल में छिपाकर उगा रहे थे गांजा; खेतों से इतने क्विंटल माल किया जब्त

नदी में बाप-बेटा डूबे:बाबू-महाराज के दर्शन से पहले नहाने उतरे थे; दोनों की मौत

स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश:आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां; 4 आरोपी गिरफ्तार

संकट में फंसे सीजेपी फाउंडर!:राष्ट्रीय प्रतीक के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल; FIR दर्ज करने और कार्रवाई की मांग तेज

देखिये वीडियो, महिला ने सल्फास खाकर की आत्महत्या:पति ने लगाए मुस्लिम प्रेमी पर धमकी और प्रताड़ना के आरोप

देखिए वीडियो:खत्म हुआ करोड़ों बहनों का इंतजार; इस योजना की 40वीं किस्त जारी, खाते में पहुंचे इतने रुपए, मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से किए इतने करोड़ ट्रांसफर

जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का गंभीर आरोप:‘SP हर महीने शराब माफिया से लेते हैं 50-60 लाख’

MP के इतने छात्रों को मिलेगी स्कूटी:मुख्यमंत्री इस दिन करेंगे वितरण

करोड़ों की साइबर ठगी से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार:21 पासबुक, 8 ATM और 20 चेकबुक जब्त; इन्वेस्टमेंट और APK फ्रॉड के लेनदेन का खुलासा

सीएम के करीबी का मोबाइल लूटने वाला गिरफ्तार:पहले पीड़ित को कर दिया था रवाना; दबाव पड़ा तो केस दर्ज कर दौड़ी पुलिस

देखिये वीडियो, आईडीए मल्टी की जमीन धंसी:घर में सो रहा था परिवार; 11 साल पुरानी कॉलोनी पर मंडराया खतरा, रहवासियों में दहशत

सरप्राइज चेकिंग में 397 पर कार्रवाई:195 वारंट तामील; शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 101 पकड़ाए; तलवार के साथ बदमाश गिरफ्तार

जीतू यादव- कालरा विवाद फिर गरमाया

विधायक गौड़ के आश्वासन के बाद पार्षद कमलेश कालरा का धरना हुआ समाप्त

भाजपा में पावर गेम:8 महीने में ही खत्म हुआ 6 साल का वनवास; जीतू की एमआईसी में वापसी से ‘राजवाड़ा' पर उपजा नया सियासी बवंडर

CJP फाउंडर का तंज:‘एमपी के CM पद से इस्तीफा देता हूं’; बच्चों की मौत और बदहाल स्कूलों पर सरकार को घेरा

कच्ची शराब के ठिकानों पर पुलिस की दबिश:गंदे बाथरूम में चल रही थी भट्टी; 100 से ज्यादा डिब्बे किए नष्ट

सत्य सांई स्कूल पर 4.30 करोड़ का संपत्ति कर बकाया:जिला कोर्ट ने निगम के पक्ष में दिया फैसला

30 साल से सरकारी जमीन पर स्कूल:अब बेदखली का नोटिस; डॉ. रमेश बदलानी के नेशनल पब्लिक स्कूल पर प्रशासन की कार्रवाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!