चलती कार बनी आग का गोला: युवक ने कूदकर बचाई जान; देखते ही देखते जलकर खाक हुआ वाहन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कनाडिया बायपास पर शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती कार में अचानक आग लग गई। कार चला रहे युवक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और वह धू-धूकर जलने लगी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।
इंदौर आते समय हुआ हादसा
फायर ब्रिगेड के अनुसार, कार रविकांत सिंह बैस, निवासी कालानी बाग, देवास के नाम पर पंजीकृत है। रविकांत ने बताया कि उनका बेटा रोजाना देवास से इंदौर कार से अप-डाउन करता है। शुक्रवार को भी वह इंदौर जा रहा था, तभी कनाडिया बायपास के पास कार का क्लच अचानक खराब हो गया।
कार रोकी और अचानक भड़क उठी आग
क्लच फेल होने पर युवक ने कार को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। इसी दौरान अचानक कार से धुआं निकलने लगा और कुछ ही पलों में आग भड़क उठी। युवक तुरंत कार से बाहर निकल आया, जिससे उसकी जान बच गई। हालांकि आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरी कार जलकर खाक हो गई।
4 हजार लीटर पानी से बुझी आग
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने करीब 4 हजार लीटर पानी डालकर आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।
शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की आशंका
प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। हालांकि आग लगने के सटीक कारणों की जांच की जा रही है। गनीमत रही कि समय रहते चालक कार से बाहर निकल गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
संबंधित समाचार

MP में लर्निंग लाइसेंस बनवाना हुआ आसान:RTO जाने की जरूरत नहीं; जानिए घर बैठे कैसे करें आवेदन

सितारे पांच, पर थाली में कीड़े और जहर:बड़े होटलों की असली तस्वीर का खुलासा

मंत्री के पैतृक गांव में चोरों ने बोला धावा:50 लाख से ज्यादा की चोरी; एक ही परिवार के 3 घरों को बनाया निशाना

डीजल पर डिस्काउंट का लालच देकर ठगी:APK फाइल डाउनलोड करते ही किसान का मोबाइल हुआ हैक; खाते से उड़ाए लाखों रुपए

तीन करोड़ से अधिक के फ्रॉड का खुलासा म्यूल खातों के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच का ऑपरेशन मैट्रिक्स

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले भाजपा का बड़ा प्लान:इस दिन MP आएंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष; युवाओं से कर सकते हैं बात

एलओसी के बाद भी जमीन का नामांतरण!:सनपाल के दस्तावेजी खेल पर पुलिस की चार्जशीट ने खोली नई परतें

स्वाइन फ्लू से दूसरी मौत:महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ा; एक महीने में 14 मरीज मिले

गैस कटर की धार से टुकड़ों में बदल रही कारें:कबाड़ के कारोबार पर उठे सवाल

जुए की फड़ पर फिल्मी अंदाज में पुलिस की दबिश:ड्रोन से निगरानी के बाद पहुंची टीम; 5 जुआरी गिरफ्तार, 17 फरार

शराब ठेकेदार के कर्मचारियों ने बरसाए लात-घूंसे और डंडे:डिस्काउंट को लेकर हुआ जमकर बवाल

राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम:कांग्रेस को इतने हजार युवाओं के आने की उम्मीद; प्रशासन का इतना अनुमान

इंदौर का अनोखा घर:एक छत के नीचे मौजूद हैं 5 हजार से ज्यादा गणेश प्रतिमाएं; क्रिकेट खेलते और लैपटॉप चलाते नजर आते हैं बप्पा

मैं तो बस चेहरा, मास्टर माइंड मेरा जीजा अस्सु हार्डिया:पक्के और कच्चे में रुपयों का लेन-देन आया सामने, मामला कैलोद करताल में अवैध कॉलोनी काटने का

शहर के नामी अस्पताल पर पैकेज के बावजूद अतिरिक्त बिलिंग के आरोप:परिजन बोले- हर सुविधा के नाम पर की अलग से वसूली

7 करोड़ के गहनों से सजे खजराना गणेश:राजमहल जैसा सजा मंदिर; लाखों भक्तों के पहुंचने का अनुमान

उमाजी... फिर एक चिट्ठी शराबबंदी के नाम लिखिए:उमा-शिवराज-मोहन के त्रिकोण में शराब का ‘सागर’

बड़ा फेरबदल:विश्व प्रसिद्ध मंदिर के CEO हटाए गए; कई अन्य अधिकारियों के भी तबादले

150 करोड़ का कैंसर इंस्टीट्यूट:फिर भी मरीजों का इंतजार खत्म नहीं; मशीन और सुविधाएं लापता, बेहतर इलाज का सपना अधूरा

सरेराह युवती से छेड़छाड़:विरोध करने पर पिता से की मारपीट; एक आरोपी भीड़ के हत्थे चढ़ा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!