शादी के एक महीने बाद तिरंगे में घर लौटे मेजर हमजा: सड़क हादसे में शहीद अफसर को कल सैन्य सम्मान के साथ देंगे अंतिम विदाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देश की रक्षा का संकल्प लेकर सेना की वर्दी पहनने वाले इंदौर के मेजर हमज़ा आरिफ (31) अब तिरंगे में लिपटकर अपने शहर लौटेंगे। राजस्थान के जैसलमेर में गुरुवार रात हुए सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब ड्यूटी पूरी कर लौट रहे सेना के वाहन की सड़क पर अचानक आए ऊंट से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि सैन्य वाहन पलट गया। इस हादसे में दो अन्य सैनिक भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
सबसे भावुक करने वाली बात यह है कि मेजर हमज़ा की शादी को अभी महज एक महीना ही हुआ था। नई जिंदगी की शुरुआत करने वाले परिवार पर अचानक दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बेटे की शहादत की खबर मिलते ही पूरे परिवार और शहर में शोक की लहर दौड़ गई।
ड्यूटी से लौटते समय हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक मेजर हमज़ा अपने साथियों के साथ सैन्य वाहन से ड्यूटी पूरी कर लौट रहे थे। जैसलमेर क्षेत्र में अचानक सड़क पर आए एक ऊंट से वाहन की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में मेजर हमज़ा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।
नौ साल तक निभाया देश सेवा का फर्ज
राजेंद्र नगर निवासी मेजर हमज़ा आरिफ पिछले करीब नौ वर्षों से भारतीय सेना में सेवाएं दे रहे थे। अपनी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और समर्पण के कारण वे सेना में सम्मानित अधिकारियों में गिने जाते थे। उनके असामयिक निधन से सेना के साथ-साथ पूरे इंदौर में शोक का माहौल है।
शनिवार को पहुंचेगा पार्थिव शरीर, सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
मेजर हमज़ा का पार्थिव शरीर शनिवार को इंदौर लाया जाएगा। इसके बाद पूरे सैन्य सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है।
पिता केट से सेवानिवृत्त
मेजर हमज़ा की तीन बहने हैं। पिता आरआर. कैट से सेवानिवृत्त हैं और परिवार राजेंद्र नगर क्षेत्र में रहता है। बेटे की मौत की खबर के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। को छोड़ गए हैं।
शहर में शोक की लहर
मेजर हमज़ा के निधन की सूचना मिलते ही राजेंद्र नगर क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। राऊ विधायक मधु वर्मा, पार्षद प्रशांत बड़वे, नवनीत हार्डिया समेत कई जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उनके घर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। सभी ने कहा कि देश ने एक समर्पित सैनिक खो दिया है और इस दुख की घड़ी में पूरा प्रदेश परिवार के साथ खड़ा है।
संबंधित समाचार

जीतू यादव- कालरा विवाद फिर गरमाया

विधायक गौड़ के आश्वासन के बाद पार्षद कमलेश कालरा का धरना हुआ समाप्त

भाजपा में पावर गेम:8 महीने में ही खत्म हुआ 6 साल का वनवास; जीतू की एमआईसी में वापसी से ‘राजवाड़ा' पर उपजा नया सियासी बवंडर

CJP फाउंडर का तंज:‘एमपी के CM पद से इस्तीफा देता हूं’; बच्चों की मौत और बदहाल स्कूलों पर सरकार को घेरा

कच्ची शराब के ठिकानों पर पुलिस की दबिश:गंदे बाथरूम में चल रही थी भट्टी; 100 से ज्यादा डिब्बे किए नष्ट

सत्य सांई स्कूल पर 4.30 करोड़ का संपत्ति कर बकाया:जिला कोर्ट ने निगम के पक्ष में दिया फैसला

30 साल से सरकारी जमीन पर स्कूल:अब बेदखली का नोटिस; डॉ. रमेश बदलानी के नेशनल पब्लिक स्कूल पर प्रशासन की कार्रवाई

राहुल गांधी बोले:देश के करीब 80 फीसदी लोग खाते हैं नॉनवेज; भारतीय मांसाहारी खाना बेहद स्वादिष्ट

पत्रकार ने टीआई पर लगाया बदसलूकी का आरोप:मानव अधिकार आयोग और डीसीपी तक पहुंची शिकायत

फंदा आत्महत्या का था या मौत के पीछे है कोई और कहानी:होटल से अस्पताल तक हर कड़ी खंगाल रही पुलिस

उस दिन चूहा नीचे होता है और गणेशजी ऊपर

गांजे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार:बस से साथी के साथ लाया था खेप; लाखों का माल जब्त

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- किसानों को दे रहे सभी सुविधाएं

फ्लायओवर की डेडलाइन खत्म:काम आधा भी नहीं; रोज 1 किमी जाम, चौराहा पार करने में लग रहा आधा घंटा

शादी का झांसा देकर युवक से ठगी:व्हाट्सप्प वीडियो कॉल किया रिकॉर्ड; AI से न्यूड बनाकर रुपए मांगे

चार ठग फिर से हुए गिरफ्तार:सायबर फ्रॉड की रकम के लिए बैंक खाते करवाते थे उपलब्ध

पटवारी का सरकार पर हमला:मुद्दा पैसा नहीं; छात्रों की आवाज है, शिक्षा-रोजगार की कड़ी कमजोर

शिव-पार्वती की कृपा और गणपति बप्पा का आगमन:जब एक साथ आ रहे बप्पा और तीज; यह योग सालों बाद बन रहा

पुलिस कमिश्नर का एक्शन:12 बदमाशों पर कार्रवाई; छह कुख्यात बदमाश जिलाबदर

कार में जिंदा जल जाता ड्राइवर पुलिसकर्मियों ने बचाई जान:शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका; कांच फोड़कर निकाला बाहर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!