खबर
Top News

ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन का कहर: मशहूर पर्वतारोही लापता; 10 सदस्यीय टीम पर टूटा बर्फ का पहाड़

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

31 जुलाई 2026, 11:01 pm
शेयर करें:
ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन का कहर

खुलासा फर्स्ट, इस्लामाबाद/काठमांडू।
दुनिया के सबसे चर्चित पर्वतारोहियों में शामिल नेपाल के निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) पाकिस्तान में एक बड़े हिमस्खलन (एवलांच) की चपेट में आने के बाद लापता हो गए हैं। हादसा पाकिस्तान के काराकोरम पर्वत श्रृंखला स्थित 8,051 मीटर ऊंचे ब्रॉड पीक पर चढ़ाई के दौरान हुआ। उनके साथ कुल 10 सदस्यीय पर्वतारोहण दल मौजूद था। हादसे के बाद अब तक 4 पर्वतारोहियों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि अन्य की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

7 हजार मीटर की ऊंचाई पर आया हिमस्खलन
अल्पाइन क्लब ऑफ पाकिस्तान (एसपी) के अनुसार, टीम ब्रॉड पीक की चोटी फतह करने के अंतिम चरण में थी। इसी दौरान करीब 7,000 मीटर की ऊंचाई पर अचानक बर्फ का विशाल हिस्सा टूटकर गिरा और पूरी टीम उसकी चपेट में आ गई। समाचार एजेंसी के मुताबिक, दल में नेपाल के 6, जबकि पाकिस्तान, अमेरिका, चीन और ओमान के एक-एक पर्वतारोही शामिल थे।

चार शव मिले, बाकी की तलाश जारी
हादसे के बाद रेस्क्यू टीम ने चार पर्वतारोहियों के शव बरामद किए हैं। हालांकि खराब मौसम, बर्फीले तूफान और दुर्गम पहाड़ी इलाकों के कारण बचाव अभियान बेहद चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।

जीपीएस ट्रैकर में दिखे हलचल के संकेत
ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, गुरुवार सुबह 9:38 बजे पुर्जा 6,659 मीटर की ऊंचाई पर थे। इसके करीब 40 मिनट बाद ट्रैकर में लगभग 800 मीटर की अचानक गिरावट दर्ज हुई, जो हिमस्खलन के समय से मेल खाती है।

नेपाल सरकार लगातार संपर्क में
नेपाल के संस्कृति, पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बताया कि पाकिस्तान स्थित नेपाली दूतावास के माध्यम से पाकिस्तानी प्रशासन के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा गया है।

अल्पाइन क्लब ने तेज किए प्रयास
अल्पाइन क्लब ऑफ पाकिस्तान के उपाध्यक्ष करार हैदरी ने बताया कि हिमस्खलन के बाद से टीम से संपर्क पूरी तरह टूट गया है। क्लब सरकारी एजेंसियों के साथ मिलकर राहत और बचाव अभियान में जुटा हुआ है। खराब मौसम के बावजूद लापता पर्वतारोहियों की तलाश लगातार जारी है।

संबंधित समाचार

शराब ठेकेदार के कर्मचारियों ने बरसाए लात-घूंसे और डंडे
Top News

शराब ठेकेदार के कर्मचारियों ने बरसाए लात-घूंसे और डंडे:डिस्काउंट को लेकर हुआ जमकर बवाल

8 minutes ago
राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम
Top News

राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम:कांग्रेस को इतने हजार युवाओं के आने की उम्मीद; प्रशासन का इतना अनुमान

13 minutes ago
इंदौर का अनोखा घर
Top News

इंदौर का अनोखा घर:एक छत के नीचे मौजूद हैं 5 हजार से ज्यादा गणेश प्रतिमाएं; क्रिकेट खेलते और लैपटॉप चलाते नजर आते हैं बप्पा

27 minutes ago
मैं तो बस चेहरा, मास्टर माइंड मेरा जीजा अस्सु हार्डिया
Top News

मैं तो बस चेहरा, मास्टर माइंड मेरा जीजा अस्सु हार्डिया:पक्के और कच्चे में रुपयों का लेन-देन आया सामने, मामला कैलोद करताल में अवैध कॉलोनी काटने का

34 minutes ago
शहर के नामी अस्पताल पर पैकेज के बावजूद अतिरिक्त बिलिंग के आरोप
Top News

शहर के नामी अस्पताल पर पैकेज के बावजूद अतिरिक्त बिलिंग के आरोप:परिजन बोले- हर सुविधा के नाम पर की अलग से वसूली

37 minutes ago
7 करोड़ के गहनों से सजे खजराना गणेश
Top News

7 करोड़ के गहनों से सजे खजराना गणेश:राजमहल जैसा सजा मंदिर; लाखों भक्तों के पहुंचने का अनुमान

about 1 hour ago
उमाजी... फिर एक चिट्ठी शराबबंदी के नाम लिखिए
Top News

उमाजी... फिर एक चिट्ठी शराबबंदी के नाम लिखिए:उमा-शिवराज-मोहन के त्रिकोण में शराब का ‘सागर’

about 1 hour ago
बड़ा फेरबदल
Top News

बड़ा फेरबदल:विश्व प्रसिद्ध मंदिर के CEO हटाए गए; कई अन्य अधिकारियों के भी तबादले

about 2 hours ago
150 करोड़ का कैंसर इंस्टीट्यूट
Top News

150 करोड़ का कैंसर इंस्टीट्यूट:फिर भी मरीजों का इंतजार खत्म नहीं; मशीन और सुविधाएं लापता, बेहतर इलाज का सपना अधूरा

about 2 hours ago
सरेराह युवती से छेड़छाड़
Top News

सरेराह युवती से छेड़छाड़:विरोध करने पर पिता से की मारपीट; एक आरोपी भीड़ के हत्थे चढ़ा

about 2 hours ago
बारिश बनी आफत
Top News

बारिश बनी आफत:केदारनाथ रूट पर लैंडस्लाइड; एक की मौत, यात्रा रोकी, बिहार में बाढ़, गंगा में 6 दिन से फंसा क्रूज

about 2 hours ago
भारत ने 8वीं बार जीता विमेंस एशिया कप
Top News

भारत ने 8वीं बार जीता विमेंस एशिया कप:PCB चीफ से फिर नहीं ली ट्रॉफी; BCCI ने बताया कारण

about 3 hours ago
100 करोड़ के ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का खुलासा
Top News

100 करोड़ के ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का खुलासा:पॉश इलाके में चल रहा था खेल; दुबई और श्रीलंका तक जुड़े तार, 5 आरोपी गिरफ्तार

about 3 hours ago
होटल में महिला की मौत मामले में नया खुलासा
Top News

होटल में महिला की मौत मामले में नया खुलासा:कारोबारी ने पुलिस के सामने किए चौंकाने वाले खुलासे

about 3 hours ago
देखिये वीडियो, शराब दुकान के पास भिड़े युवकों के दो गुट
Top News

देखिये वीडियो, शराब दुकान के पास भिड़े युवकों के दो गुट:बेसबॉल के डंडों से हुई जमकर मारपीट; थाने से कुछ दूरी पर हुआ विवाद

about 3 hours ago
दो हादसों ने छीनी दो जिंदगियां
Top News

दो हादसों ने छीनी दो जिंदगियां:मंदिर परिसर में कार ने पैदल जा रहे पेंटर को मारी टक्कर; ढाई महीने बाद घायल युवक की मौत

about 3 hours ago
11वीं के छात्र की संदिग्ध मौत
Top News

11वीं के छात्र की संदिग्ध मौत:कमरे में बिस्तर पर मिला शव; पिता हिरासत में, गले पर मिले फंदे के निशान

about 4 hours ago
पुलिस ने पकड़ा 1 करोड़ का गांजा
Top News

पुलिस ने पकड़ा 1 करोड़ का गांजा:ट्रक में छिपाकर ला रहे थे खेप; ड्राइवर सहित दो तस्कर गिरफ्तार

about 20 hours ago
नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी स्ट्राइक
Top News

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी स्ट्राइक:पहाड़-जंगल में छिपाकर उगा रहे थे गांजा; खेतों से इतने क्विंटल माल किया जब्त

about 21 hours ago
नदी में बाप-बेटा डूबे
Top News

नदी में बाप-बेटा डूबे:बाबू-महाराज के दर्शन से पहले नहाने उतरे थे; दोनों की मौत

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!