आतंकियों की टारगेट किलिंग: गैर कश्मीरी मजदूरों पर फायरिंग; एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, श्रीनगर।
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार शाम आतंकियों ने एक बार फिर टारगेट किलिंग की वारदात को अंजाम दिया। आतंकवादियों ने गैर-कश्मीरी मजदूरों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद अनंतनाग मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा एजेंसियों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे दोनों मजदूर
सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, हमला कुलगाम के केलम इलाके में हुआ। आतंकियों ने दो प्रवासी मजदूरों को निशाना बनाया। दोनों मजदूर छत्तीसगढ़ के रहने वाले बताए गए हैं। उनकी पहचान दीपक और भूपिंदर के रूप में हुई है। हमले में दीपक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भूपिंदर गंभीर रूप से घायल हो गया।
इलाके की घेराबंदी, आतंकियों की तलाश तेज
घटना की सूचना मिलते ही सेना, पुलिस और अन्य सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए। पूरे इलाके की घेराबंदी कर व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। संदिग्धों की तलाश में जगह-जगह वाहनों की तलाशी ली जा रही है और अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।
सुरक्षा एजेंसियां हमले में शामिल आतंकियों की पहचान और उनकी तलाश में जुटी हैं। अधिकारियों का कहना है कि पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है और हमलावरों को पकड़ने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।
संबंधित समाचार

पुलिस ने पकड़ा 1 करोड़ का गांजा:ट्रक में छिपाकर ला रहे थे खेप; ड्राइवर सहित दो तस्कर गिरफ्तार

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी स्ट्राइक:पहाड़-जंगल में छिपाकर उगा रहे थे गांजा; खेतों से इतने क्विंटल माल किया जब्त

नदी में बाप-बेटा डूबे:बाबू-महाराज के दर्शन से पहले नहाने उतरे थे; दोनों की मौत

स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश:आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां; 4 आरोपी गिरफ्तार

संकट में फंसे सीजेपी फाउंडर!:राष्ट्रीय प्रतीक के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल; FIR दर्ज करने और कार्रवाई की मांग तेज

देखिये वीडियो, महिला ने सल्फास खाकर की आत्महत्या:पति ने लगाए मुस्लिम प्रेमी पर धमकी और प्रताड़ना के आरोप

देखिए वीडियो:खत्म हुआ करोड़ों बहनों का इंतजार; इस योजना की 40वीं किस्त जारी, खाते में पहुंचे इतने रुपए, मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से किए इतने करोड़ ट्रांसफर

जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का गंभीर आरोप:‘SP हर महीने शराब माफिया से लेते हैं 50-60 लाख’

MP के इतने छात्रों को मिलेगी स्कूटी:मुख्यमंत्री इस दिन करेंगे वितरण

करोड़ों की साइबर ठगी से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार:21 पासबुक, 8 ATM और 20 चेकबुक जब्त; इन्वेस्टमेंट और APK फ्रॉड के लेनदेन का खुलासा

सीएम के करीबी का मोबाइल लूटने वाला गिरफ्तार:पहले पीड़ित को कर दिया था रवाना; दबाव पड़ा तो केस दर्ज कर दौड़ी पुलिस

देखिये वीडियो, आईडीए मल्टी की जमीन धंसी:घर में सो रहा था परिवार; 11 साल पुरानी कॉलोनी पर मंडराया खतरा, रहवासियों में दहशत

सरप्राइज चेकिंग में 397 पर कार्रवाई:195 वारंट तामील; शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 101 पकड़ाए; तलवार के साथ बदमाश गिरफ्तार

जीतू यादव- कालरा विवाद फिर गरमाया

विधायक गौड़ के आश्वासन के बाद पार्षद कमलेश कालरा का धरना हुआ समाप्त

भाजपा में पावर गेम:8 महीने में ही खत्म हुआ 6 साल का वनवास; जीतू की एमआईसी में वापसी से ‘राजवाड़ा' पर उपजा नया सियासी बवंडर

CJP फाउंडर का तंज:‘एमपी के CM पद से इस्तीफा देता हूं’; बच्चों की मौत और बदहाल स्कूलों पर सरकार को घेरा

कच्ची शराब के ठिकानों पर पुलिस की दबिश:गंदे बाथरूम में चल रही थी भट्टी; 100 से ज्यादा डिब्बे किए नष्ट

सत्य सांई स्कूल पर 4.30 करोड़ का संपत्ति कर बकाया:जिला कोर्ट ने निगम के पक्ष में दिया फैसला

30 साल से सरकारी जमीन पर स्कूल:अब बेदखली का नोटिस; डॉ. रमेश बदलानी के नेशनल पब्लिक स्कूल पर प्रशासन की कार्रवाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!