नशे के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार: आठ अवैध गोदाम सील; फर्जी दवा फैक्ट्री ध्वस्त, मास्टरमाइंड गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नीमच।
सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स नीमच ने बिहार में नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित गिरोह का खुलासा किया है। टीम ने गया और पटना (मसौढ़ी) में छापेमारी कर 8 अवैध गोदाम सील, एक फर्जी दवा निर्माण फैक्ट्री ध्वस्त कर दी। कार्रवाई के दौरान 21,373 ब्यूप्रेनॉर्फिन नशीले इंजेक्शन और लाखों रुपये की नकली जीवनरक्षक दवाएं जब्त की गईं। इस पूरे नेटवर्क के मास्टरमाइंड को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
दो दिन तक चली कार्रवाई, लौटने पर हुआ खुलासा
सीबीएन की टीम दो दिन पहले बिहार पहुंची थी। गुरुवार को विभिन्न ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की गई। शुक्रवार को टीम के नीमच लौटने के बाद पूरे ऑपरेशन की जानकारी सार्वजनिक की गई।
गरीब बस्तियों में बना रखे थे गुप्त ठिकाने
जांच में सामने आया कि गिरोह एजेंसियों से बचने के लिए गरीब इलाकों में बिना किसी किरायानामा या एग्रीमेंट के केवल नकद भुगतान पर मकान किराए पर लेता था। आरोपी आपसी संपर्क के लिए फर्जी सिम कार्ड का इस्तेमाल करते थे, ताकि पुलिस और जांच एजेंसियों की नजर से बच सकें।
पुराने केस से जुड़ी मिली बड़ी कड़ी
सीबीएन के अनुसार, यह कार्रवाई मई 2025 में दर्ज एक मामले की जांच का हिस्सा है। उस समय गया में छापेमारी के दौरान 68 हजार से अधिक ट्रामाडोल टैबलेट और 52 हजार से ज्यादा कोडीन सिरप की बोतलें जब्त की गई थीं, लेकिन गिरोह का सरगना फरार हो गया था।
नीमच स्थित उप नारकोटिक्स आयुक्त कार्यालय की प्रिवेंटिव शाखा ने तकनीकी और मानवीय खुफिया जानकारी के आधार पर आरोपी का पता लगाया और 22 जुलाई 2026 को उसे गिरफ्तार कर लिया।
नकली दवाओं का बड़ा जखीरा बरामद
मुख्य आरोपी से पूछताछ के बाद टीम ने गया के खंजाहनपुर स्थित अवैध गोदाम पर छापा मारा। यहां से 21,373 ब्यूप्रेनॉर्फिन इंजेक्शन के अलावा क्लावम-625, पैन-40, बेटाडीन समेत कई नामी कंपनियों के नाम पर तैयार की गई नकली दवाएं बरामद की गईं।
नेटवर्क की जांच जारी
सीबीएन अधिकारियों का कहना है कि गिरोह का नेटवर्क कई राज्यों तक फैला हो सकता है। जब्त दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है। आशंका है कि इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की भी जल्द गिरफ्तारी हो सकती है।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!