'डाकन' बताकर 80 वर्षीय महिला की कर दी हत्या: दोषी को उम्रकैद; कोर्ट ने लगाया 10 हजार का जुर्माना
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, धार।
अंधविश्वास के चलते 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या करने वाले आरोपी को मनावर की अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने आरोपी पर 10 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। न्यायालय ने वैज्ञानिक साक्ष्यों और अभियोजन पक्ष की प्रभावी पैरवी के आधार पर आरोपी को दोषी करार दिया।
'डाकन' होने के शक में मारी थी गोली
मनावर द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश ने आरोपी मम्मू परमार को हत्या का दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। मामला 10 जुलाई 2024 का है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को 80 वर्षीय मोगलीबाई पति हिरा झनिया पर 'डाकन' (जादू-टोना करने वाली) होने का संदेह था। इसी अंधविश्वास के चलते उसने महिला को जान से मारने की नीयत से गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल मोगलीबाई की उपचार के दौरान मौत हो गई।
वैज्ञानिक साक्ष्यों से साबित हुआ अपराध
घटना के बाद मनावर थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 296, 109(1) और 103(1) के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्कालीन पुलिस अधीक्षक ने इसे चिन्हित प्रकरणों में शामिल किया।
तत्कालीन उमरबन चौकी प्रभारी उप निरीक्षक नीरज कोचले के नेतृत्व में पुलिस ने निष्पक्ष और वैज्ञानिक तरीके से जांच करते हुए सभी जरूरी साक्ष्य जुटाए और तय समय में न्यायालय में आरोप पत्र पेश किया।
अभियोजन की प्रभावी पैरवी, आरोपी को मिली सजा
सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने मजबूत वैज्ञानिक साक्ष्य और गवाहों के आधार पर आरोपी के खिलाफ अपना पक्ष रखा। शासन की ओर से अपर जिला लोक अभियोजक (एजीपी) बसंत उदासी ने प्रभावी पैरवी की। सभी साक्ष्यों का परीक्षण करने के बाद अदालत ने आरोपी को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास और 10 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई।
संबंधित समाचार

बारिश बनी आफत:केदारनाथ रूट पर लैंडस्लाइड; एक की मौत, यात्रा रोकी, बिहार में बाढ़, गंगा में 6 दिन से फंसा क्रूज

भारत ने 8वीं बार जीता विमेंस एशिया कप:PCB चीफ से फिर नहीं ली ट्रॉफी; BCCI ने बताया कारण

100 करोड़ के ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का खुलासा:पॉश इलाके में चल रहा था खेल; दुबई और श्रीलंका तक जुड़े तार, 5 आरोपी गिरफ्तार

होटल में महिला की मौत मामले में नया खुलासा:कारोबारी ने पुलिस के सामने किए चौंकाने वाले खुलासे

देखिये वीडियो, शराब दुकान के पास भिड़े युवकों के दो गुट:बेसबॉल के डंडों से हुई जमकर मारपीट; थाने से कुछ दूरी पर हुआ विवाद

दो हादसों ने छीनी दो जिंदगियां:मंदिर परिसर में कार ने पैदल जा रहे पेंटर को मारी टक्कर; ढाई महीने बाद घायल युवक की मौत

11वीं के छात्र की संदिग्ध मौत:कमरे में बिस्तर पर मिला शव; पिता हिरासत में, गले पर मिले फंदे के निशान

पुलिस ने पकड़ा 1 करोड़ का गांजा:ट्रक में छिपाकर ला रहे थे खेप; ड्राइवर सहित दो तस्कर गिरफ्तार

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी स्ट्राइक:पहाड़-जंगल में छिपाकर उगा रहे थे गांजा; खेतों से इतने क्विंटल माल किया जब्त

नदी में बाप-बेटा डूबे:बाबू-महाराज के दर्शन से पहले नहाने उतरे थे; दोनों की मौत

स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश:आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां; 4 आरोपी गिरफ्तार

संकट में फंसे सीजेपी फाउंडर!:राष्ट्रीय प्रतीक के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल; FIR दर्ज करने और कार्रवाई की मांग तेज

देखिये वीडियो, महिला ने सल्फास खाकर की आत्महत्या:पति ने लगाए मुस्लिम प्रेमी पर धमकी और प्रताड़ना के आरोप

देखिए वीडियो:खत्म हुआ करोड़ों बहनों का इंतजार; इस योजना की 40वीं किस्त जारी, खाते में पहुंचे इतने रुपए, मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से किए इतने करोड़ ट्रांसफर

जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का गंभीर आरोप:‘SP हर महीने शराब माफिया से लेते हैं 50-60 लाख’

MP के इतने छात्रों को मिलेगी स्कूटी:मुख्यमंत्री इस दिन करेंगे वितरण

करोड़ों की साइबर ठगी से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार:21 पासबुक, 8 ATM और 20 चेकबुक जब्त; इन्वेस्टमेंट और APK फ्रॉड के लेनदेन का खुलासा

सीएम के करीबी का मोबाइल लूटने वाला गिरफ्तार:पहले पीड़ित को कर दिया था रवाना; दबाव पड़ा तो केस दर्ज कर दौड़ी पुलिस

देखिये वीडियो, आईडीए मल्टी की जमीन धंसी:घर में सो रहा था परिवार; 11 साल पुरानी कॉलोनी पर मंडराया खतरा, रहवासियों में दहशत

सरप्राइज चेकिंग में 397 पर कार्रवाई:195 वारंट तामील; शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 101 पकड़ाए; तलवार के साथ बदमाश गिरफ्तार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!