भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी मामले में मौलाना पर एफआईआर: गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट. लखनऊ।
भगवान श्रीकृष्ण पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर इटावा निवासी मौलाना जर्सिस अंसारी के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गई है। अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर मौलाना की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया है।
हजरतगंज कोतवाली पहुंचकर दी तहरीर
दोपहर करीब 12:30 बजे अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी, नितिन चतुर्वेदी, सुमित कश्यप, मनू सहित अन्य कार्यकर्ता हजरतगंज कोतवाली पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और मौलाना की तस्वीर का विरोध जताया। इसके बाद इंस्पेक्टर विक्रम सिंह को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की।
भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी का आरोप
हिन्दू महासभा का आरोप है कि झारखंड में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मौलाना जर्सिस अंसारी ने भगवान श्रीकृष्ण को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। संगठन का कहना है कि उन्होंने श्रीकृष्ण को "पांच वक्त का नमाजी" और "पक्का मुसलमान" बताया, जिससे करोड़ों सनातनियों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।
गीता के श्लोक की गलत व्याख्या का दावा
संगठन का आरोप है कि अपने भाषण के दौरान मौलाना ने श्रीमद्भगवद्गीता के एक श्लोक का उल्लेख करते हुए उसकी गलत व्याख्या की। बताया जा रहा है कि यह वीडियो पुराना है, लेकिन श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद के बीच यह सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो गया है।
'माहौल बिगाड़ने की कोशिश' का आरोप
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि मौलाना की टिप्पणी समाज में धार्मिक तनाव पैदा करने और सनातन धर्म का अपमान करने के उद्देश्य से की गई है। उन्होंने मांग की कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई कर जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।
पुलिस बोली- जांच के बाद होगी कार्रवाई
हजरतगंज पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को शांत कराते हुए बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!