खबर
Top News

यहां डर से बहुत पुराना नाता है: बात पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव की

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 अप्रैल 2026, 3:26 pm
शेयर करें:
यहां डर से बहुत पुराना नाता है

चंद्रशेखर शर्मा 94250-62800 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देश के राजनीतिक रूप से सबसे ज्यादा चर्चित पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में अब ज्यादा दिन न बचे। पता हो कि इस राज्य की 294 सदस्यों वाली विधानसभा के दो चरणों में होने जा रहे चुनाव के लिए इसी माह की 23 और 29 तारीख को मतदान होगा। वोटों की गिनती होगी। इसके करीब एक हफ्ते बाद। यानी आगामी चार मई को और इसी दिन नतीजे भी सामने होंगे। चलिए, इस बार इसी चुनाव के चाल-चलन पर थोड़ी बात करते हैं।

दरअसल बहुत लोग हैं, जिन्हें चुनाव में इस बार भाजपा का कमल पूरे शबाब पर खिलने के आसार लग रहे हैं! बोले तो उन्हें भाजपा की जीत की खुशबू आ रही है और इसके पीछे कुछ दमदार वजहें भी।

नमूने के लिए एसआईआर है, उसको लेकर सुप्रीम कोर्ट व देश के चुनाव आयोग की सक्रियता है और है इस सबसे बुरी तरह परेशान वहां की लड़ाका मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का हाथ-पैर पटकना।

बताते हैं कि इस एसआईआर की वजह से वहां की मतदाता सूची में से 80 लाख से भी ज्यादा नाम फाइनली ‘डिलीट’ हुए हैं या होंगे। ये तो हुई एक कायदे की बात और दूसरा बहुत अहम तथ्य यह कि पश्चिम बंगाल चुनाव का डर से बहुत पुराना नाता है। जी हां, वहां की चुनावी हिंसा और उसके सिलसिले से शायद ही कोई हो, जो नाफहम यानी अपरिचित हो।

जानकार कहते हैं कि वहां चुनाव में इस डर के बीज डाले गए सत्तर के दशक में। बोले तो छप्पन (मजेदार संयोग देखिए!) बरस पुराना हो गया है डर का यह सिलसिला। तब वहां शुरू इसे ‘लेफ्ट’ ने किया था। अलबत्ता उस पर जाने से मतलब नहीं। हां, आप ताजा हालात जान लीजिए।

वो हालात यह हैं कि वहां 1970 से ही एक ‘गुंडा कैडर’ रहा है। इसका ताजा स्वरूप यह है कि आप किसी भी मोहल्ले, कॉलोनी, या सोसायटी में आदि में रहते हों, वहां सब जगह इनका दखल है।

दखल बोले तो आपके यहाँ शादी हो, तलाक हो, पुलिस थाने का मसला हो, कोर्ट जाना हो या और कोई मसला हो यानी हर जगह यह कैडर आपको हांकता है कि आपको यह करना है और यह नहीं।

जमा इस कैडर को लोकल पुलिस से लेकर प्रशासन और कोर्ट तक द्वारा खूब संरक्षण दिया जाता है। बदले में ऐसा नहीं कि इस कैडर को सिर्फ चुनाव के समय नकदी देने के साथ शराब बांटने आदि काम संभालने को कहा जाता है, बल्कि पूरे पांच साल यह कैडर अपनी दादागीरी वाली मनमानी चलाता है और तमाम तरह की वसूली में सरकार से लाभान्वित होता है! बोले तो एक किस्म का गुंडाराज! इधर, ताजा वीडियोज सामने आए हैं

इन वीडियोज में टीएमसी के लोकल नेता लोगों के घर जाकर खुलेआम धमका रहे हैं कि ‘वोट टीएमसी को ही देना वरना चुनाव के बाद सबको देख लेंगे।’ धमकाने वाले ये नेता उसी गुंडा कैडर के नुमाइंदे हैं। खास बात यह कि वहां के लोग इस ‘वरना’ के नतीजे 1970 से देखते-भुगतते आ रहे हैं तो उनका भयाक्रांत होना लाजिमी भी।

सो जानकारों का कहना है कि तमाम बातें अपनी जगह लेकिन भाजपा यहां केवल एक ही सूरत में जीत सकती है। वो यह कि वो मतदाताओं के मन से इस कैडर के उस ‘डर’ को निकाल फेंके। गोया कमल की राह में डर का दलदल ही एकमात्र बाधा है।

इस सिलसिले में बताना बनता है कि इस चुनाव में ममता बनर्जी ने भाजपा और मोदी सरकार से दूबदू लड़ाई में कोई कसर नहीं छोड़ी है। आप देखिए उन्होंने ईडी और सीबीआई के अधिकारियों पर चढ़ाई से लेकर चुनाव आयोग तक से पंगे लेने में कोई गुरेज नहीं किया है।

उधर, मतदाताओं के उस डर के इलाज के लिए यह भी देखना बनता है कि भाजपा के चुनावी चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह पश्चिम बंगाल पहुंच चुके हैं। जमा केवल पहुंचे नहीं हैं, बल्कि, उन्होंने कहा है कि वो 15 दिन वहीं रहेंगे। इसका एक मतलब यह है कि देश का गृह मंत्री 15 दिन वहीं कैम्प करेगा।

मालूम हो कि इस चुनाव में भारी संख्या में केंद्रीय सुरक्षा बल भी वहां तैनात होगा। कुल मिलाकर बात यह है कि बेशुमार लोगों को वहां इस बार ‘कमल-राज’ आता दिख रहा है। अलबत्ता चार मई को सब साफ हो ही जाना है।

यद्यपि ऐसे चुनावों में यह चलन अकसर देखने में आता है कि लोग सरकार बदलते ज्यादा हैं और चुनते कम हैं और यह थोड़ी बारीक बात है। पश्चिम बंगाल में सरकार बनाने के लिए 148 सीटें चाहिए होती हैं और एक राजनीतिक प्रेक्षक का कहना है कि ममता बनर्जी इस बार सौ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएंगी।

बहरहाल अमित शाह से याद आये आदित्यनाथ योगी। सो इसलिए कि योगी ने विधानसभा में कहा था ‘माफिया को मिट्टी में मिला देंगे।’ नतीजा सबको पता। दूसरी तरफ अमित शाह हैं और योगी ने यदि एक राज्य के माफिया को मटियामेट किया है तो मोटा भाई ने कई राज्यों में फैले नक्सलवाद से देश को मुक्त कर दिखाया है।

हालांकि बात इन दोनों की तुलना की उतनी नहीं है, जितनी यह है कि डर कितना ही गहन या कद्दावर हो, सिर्फ एक निश्चय से उसे चूहा साबित किया जा सकता है। (यह लेखक के निजी विचार हैं।)

संबंधित समाचार

डेढ़ करोड़ रुपए का मामला
Top News

डेढ़ करोड़ रुपए का मामला:बैंक में हो गया हिसाब-किताब

3 minutes ago
रेंट पर ली कारें, जीपीएस काटा
Top News

रेंट पर ली कारें, जीपीएस काटा:फिर चार गाड़ियों का सुराग बिखर गया

7 minutes ago
बायपास पर चेकिंग के दौरान एमडी तस्कर पकड़ाया
Top News

बायपास पर चेकिंग के दौरान एमडी तस्कर पकड़ाया:12.72 ग्राम ड्रग्स जब्त सप्लायर की तलाश

13 minutes ago
नाना पटवारी गैंग का आईडी सप्लायर खानचंदानी गिरफ्तार
Top News

नाना पटवारी गैंग का आईडी सप्लायर खानचंदानी गिरफ्तार:सट्टा सिंडिकेट में अब तक 14वीं गिरफ्तारी; मास्टर-यूजर आईडी बांटकर नए ग्राहकों को जोड़ता था

20 minutes ago
सड़क चौड़ीकरण में बाधक निर्माण पर निगम की कार्रवाई
Top News

सड़क चौड़ीकरण में बाधक निर्माण पर निगम की कार्रवाई:17 दुकानें और 7 मकानों के हिस्से तोड़े

31 minutes ago
हत्या के आरोपी कैदी ने जेल प्रहरी को मारी गोली
Top News

हत्या के आरोपी कैदी ने जेल प्रहरी को मारी गोली:गेट खुलवाकर कर रहा था भागने की कोशिश; गंभीर हालत में AIIMS में किया रेफर

41 minutes ago
एमआर-9 पर सड़क पर छोड़ी जाली, टकराए वाहन
Top News

एमआर-9 पर सड़क पर छोड़ी जाली, टकराए वाहन:नगर निगम की लापरवाही; विजय नगर-पलासिया रूट पर बड़ा हादसा टला

44 minutes ago
आर्थिक सुनामी फुर्र
Top News

आर्थिक सुनामी फुर्र:जीडीपी की रफ्तार गद्‌गद् सरकार

about 1 hour ago
मेट्रो सफर का इंतजार जल्द होगा खत्म
Top News

मेट्रो सफर का इंतजार जल्द होगा खत्म:इन रूट पर कमर्शियल रन की तैयारी तेज; दो बार टल चुकी शुरुआत

about 1 hour ago
रॉन्ग साइड चलने वालों पर ट्रैफिक पुलिस सख्त
Top News

रॉन्ग साइड चलने वालों पर ट्रैफिक पुलिस सख्त:अब चालान नहीं; सीधे होगी FIR, ड्रोन से रखी जाएगी नजर

about 1 hour ago
सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का लाइसेंस रद्द
Top News

सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का लाइसेंस रद्द:जांच में मिली 19 गंभीर खामियां; इमरजेंसी से ICU और फायर सेफ्टी तक नियमों का उल्लंघन

about 1 hour ago
राम मंदिर को मिल सकता है पहला CEO
Top News

राम मंदिर को मिल सकता है पहला CEO:इनका नाम लगभग तय; आज ट्रस्ट की बैठक में लग सकती है अंतिम मुहर

about 2 hours ago
नेपाल में फिर बाढ़ का खतरा
Top News

नेपाल में फिर बाढ़ का खतरा:अब तक 1127 लोगों की मौत; 4600 लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी

about 2 hours ago
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम पर सियासी घमासान
Top News

राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम पर सियासी घमासान:भाजपा अध्यक्ष ने चिट्ठी से साधा निशाना; कांग्रेस ने पलटवार कर गिनाए आयोजन

about 2 hours ago
नमक कारोबारी ने की आत्महत्या
Top News

नमक कारोबारी ने की आत्महत्या:जहरीला पदार्थ खाकर दी जान; मौके से नहीं मिला सुसाइड नोट

about 2 hours ago
भारत-वेस्टइंडीज मैच के टिकट के नाम पर साइबर ठग एक्टिव
Top News

भारत-वेस्टइंडीज मैच के टिकट के नाम पर साइबर ठग एक्टिव:सोशल मीडिया पर फर्जी रेट और बिक्री की पोस्ट वायरल; MPCA ने किया अलर्ट

about 2 hours ago
नायब तहसीलदार बनकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से ठगी
Top News

नायब तहसीलदार बनकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से ठगी:शौचालय मरम्मत के नाम पर जाल में फंसाया

about 3 hours ago
ज्वेलरी शॉप में लगी भीषण आग
Top News

ज्वेलरी शॉप में लगी भीषण आग:व्यापारियों में मचा हड़कंप; फर्नीचर और सामान जलकर खाक

about 3 hours ago
ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा
Top News

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान तोड़ा दम; मां अस्पताल में भर्ती

about 19 hours ago
जलती चिता के साथ छेड़छाड़
Top News

जलती चिता के साथ छेड़छाड़:मांस निकालकर खाने पर हुई FIR; अखाड़ा परिषद ने की थी कार्रवाई की मांग, किन्नर अघोरी हिरासत में

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!