शहर से लेकर गांवों तक तेंदुए की दहशत: आपसी संघर्ष में किसकी जान गई; क्यों चौंके वन विभाग के अधिकारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
महू से लेकर सांवेर तहसील के गांवों तक तेंदुए की दहशत लगातार बनी हुई है। इसी बीच एक तरफ वन विभाग की टीम सांवेर क्षेत्र के गांवों में तेंदुए के पंजों के निशान तलाश रही थी, वहीं दूसरी ओर महू क्षेत्र के जंगलों में तेंदुओं के बीच हुए संघर्ष की खबर ने विभाग को चौंका दिया। वन विभाग के अनुसार आशापुरा बीट के जंगलों में आपसी संघर्ष के दौरान एक बड़े तेंदुए ने करीब 18 माह की मादा तेंदुए को मार डाला।
गर्दन पर हमला कर किया शिकार, पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं
महू फॉरेस्ट रेंज के अधिकारियों के मुताबिक संघर्ष के दौरान बड़े तेंदुए ने मादा तेंदुए की गर्दन पकड़कर उसकी सांस नली को गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि यह कोई पहली घटना नहीं है।
वर्ष 2023 में बड़गौंदा नर्सरी के पास भी लगभग तीन साल के तेंदुए की इसी तरह आपसी संघर्ष में मौत हो चुकी है। मृत तेंदुए का पोस्टमार्टम डीएफओ की मौजूदगी में कराया गया और बाद में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
सांवेर के गांवों में दिनभर सर्च ऑपरेशन, किसानों से पूछताछ
इधर सांवेर तहसील के सिलोटिया, डकाच्या और आसपास के गांवों में वन विभाग की टीम दिनभर तेंदुए की मौजूदगी के संकेत तलाशती रही। टीम ने किसानों से बातचीत कर उनके बयान दर्ज किए और पंचनामा तैयार किया। सल्लूखेड़ी क्षेत्र में पिंजरा लगाकर एक पशु को रखा गया और बाद में टीम वापस लौट गई।
ग्रामीणों में दहशत, मजदूर पर तेंदुए के हमले का दावा
सांवेर क्षेत्र के इकाच्या निवासी सुरेश पटेल ने बताया कि गुरुवार रात उनके भाई के यहां काम करने वाले मजदूर प्रकाश पर तेंदुए ने हमला कर दिया। मजदूर के पास टॉर्च थी, जिसे उसने तेंदुए पर मारकर खुद को बचाया। बाद में उसे स्थानीय डॉक्टर के पास इलाज के लिए ले जाया गया। इसी तरह सुबह खेत पर काम करते समय एक अन्य ग्रामीण ने भी तेंदुए के अचानक झपटने का दावा किया, जिसके बाद वह डरकर पास के तालाब की ओर भाग गया।
किसानों की मांग- रात की बजाय दिन में बिजली सप्लाई हो
लगातार बढ़ती दहशत के बीच किसानों ने बिजली व्यवस्था में बदलाव की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि रात 1 बजे के बजाय दिन में एक बार बिजली सप्लाई दी जाए, क्योंकि रात में खेतों में जाना खतरनाक हो गया है। साथ ही किसानों ने वन विभाग से ड्रोन के जरिए तेंदुए की निगरानी और सर्च अभियान चलाने की मांग भी की है।
वन विभाग की अपील:मूवमेंट की संभावना से इनकार नहीं
वन विभाग की ओर से रेंजर संगीता ठाकुर ने कहा कि भले ही तेंदुए के स्पष्ट पदचिन्ह हर जगह नहीं मिले हों, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि इलाके में उनका मूवमेंट नहीं है। उन्होंने बताया कि विभाग ने संबंधित गांवों में अपने कर्मचारियों की गश्त और निगरानी बढ़ा दी है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
संबंधित समाचार

हत्या के आरोपी कैदी ने जेल प्रहरी को मारी गोली:गेट खुलवाकर कर रहा था भागने की कोशिश; गंभीर हालत में AIIMS में किया रेफर

एमआर-9 पर सड़क पर छोड़ी जाली, टकराए वाहन:नगर निगम की लापरवाही; विजय नगर-पलासिया रूट पर बड़ा हादसा टला

आर्थिक सुनामी फुर्र:जीडीपी की रफ्तार गद्गद् सरकार

मेट्रो सफर का इंतजार जल्द होगा खत्म:इन रूट पर कमर्शियल रन की तैयारी तेज; दो बार टल चुकी शुरुआत

रॉन्ग साइड चलने वालों पर ट्रैफिक पुलिस सख्त:अब चालान नहीं; सीधे होगी FIR, ड्रोन से रखी जाएगी नजर

सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का लाइसेंस रद्द:जांच में मिली 19 गंभीर खामियां; इमरजेंसी से ICU और फायर सेफ्टी तक नियमों का उल्लंघन

राम मंदिर को मिल सकता है पहला CEO:इनका नाम लगभग तय; आज ट्रस्ट की बैठक में लग सकती है अंतिम मुहर

नेपाल में फिर बाढ़ का खतरा:अब तक 1127 लोगों की मौत; 4600 लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी

राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम पर सियासी घमासान:भाजपा अध्यक्ष ने चिट्ठी से साधा निशाना; कांग्रेस ने पलटवार कर गिनाए आयोजन

नमक कारोबारी ने की आत्महत्या:जहरीला पदार्थ खाकर दी जान; मौके से नहीं मिला सुसाइड नोट

भारत-वेस्टइंडीज मैच के टिकट के नाम पर साइबर ठग एक्टिव:सोशल मीडिया पर फर्जी रेट और बिक्री की पोस्ट वायरल; MPCA ने किया अलर्ट

नायब तहसीलदार बनकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से ठगी:शौचालय मरम्मत के नाम पर जाल में फंसाया

ज्वेलरी शॉप में लगी भीषण आग:व्यापारियों में मचा हड़कंप; फर्नीचर और सामान जलकर खाक

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान तोड़ा दम; मां अस्पताल में भर्ती

जलती चिता के साथ छेड़छाड़:मांस निकालकर खाने पर हुई FIR; अखाड़ा परिषद ने की थी कार्रवाई की मांग, किन्नर अघोरी हिरासत में

तीन तलाक का मामला:दूसरी महिला के साथ रह रहे पति ने पत्नी को दिया; शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान:इन खिलाड़ियों को मिला मौका

अवैध शराब के अड्डों पर पुलिस का छापा:3 हजार लीटर महुआ लहान की नष्ट; 3 जगह मिली भट्टियां

एयरपोर्ट की लोहे की छत पर उठे सवाल:यात्री ने AI से सुझाए नए डिजाइन; एयरपोर्ट प्रबंधन बोला- सुझाव संबंधित टीम तक पहुंचाएंगे

दूध उत्पादक किसानों ने खोला मोर्चा:इतने रुपए लीटर की कर रहे मांग; कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!