नवरात्रि से पहले हिंदू समाज के खिलाफ बड़े षड्यंत्र की आशंका: बड़ी मात्रा में गर्भपात किट मिलने का सनसनीखेज मामला
KHULASA FIRST
संवाददाता

सेक्स पॉवर बढ़ाने की दवा भी हुई जब्त
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पिछले दिनों धार कोठी इलाके में बरामद हुई 10 हजार गर्भपात किट के मामले में प्रशासन की कार्रवाई नाकाफी नजर आ रही है। इसमें आरोपी जावेद खान और अजय सवडतकर को पकड़ा गया, लेकिन इस बात का खुलासा नहीं हुआ कि ये गर्भपात किट कहां और कैसे खपाई जाना थी।
जब खुलासा फर्स्ट द्वारा इसकी पड़ताल की गई तो चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। शहर में ऐसे कई क्लिनिक संचालित हो रहे हैं, जहां अवैध तरीके से झोलाछाप डॉक्टर लड़कियों का गर्भपात करवाकर 20 हजार रुपए तक वसूल रहे हैं।
ऐसे ज्यादातर क्लिनिक खजराना, आजाद नगर जैसे मुस्लिम बहुल इलाकों में संचालित हैं, जहां झोलाछाप मुस्लिम डॉक्टर क्लिनिक की आड़ में गर्भपात की दुकान चला रहे हैं, जबकि इस तरह से गर्भपात करवाना पूरी तरह अवैध है और इसमें सजा का प्रावधान भी है।
एमपीटी किट, यानी मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी का इस्तेमाल अधिकतम 9 सप्ताह की प्रेग्नेंसी में ही किया जा सकता है। इसके लिए रजिस्टर्ड डॉक्टर की सलाह लेना बहुत आवश्यक है।
इसके माध्यम से गर्भपात करने से पहले सोनोग्राफी करवाई जाती है, जिसमें भ्रूण की अवस्था देखकर ही डॉक्टर किट की सलाह देता है, जिसका इस्तेमाल डॉक्टर की निगरानी में ही करवाया जाता है। इसके उपयोग के बाद महिलाओं को अत्यधिक रक्तस्राव होता है, जिससे उनके स्वास्थ्य पर काफी गहरा असर पड़ता है।
...तो हो सकती है महिला की मौत
मामले में डॉ. आनंद राय ने बताया एमपीटी किट का इस्तेमाल सही तरीके से नहीं करने पर महिला की जान भी जा सकती है। गर्भपात करने के लिए शासन ने कानून बनाया है।
इसके तहत गर्भपात करने वाले डॉक्टर को रजिस्ट्रेशन करवाने के साथ ही प्रत्येक एबॉर्शन की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को मुहैया करवाना होती है। शहर में हर दिन वैध तरीके से लगभग 100 गर्भपात होते हैं, जबकि अवैध तरीके से 500।
इसमें सबसे बड़ी संख्या उन लड़कियों की होती है, जो शादी से पहले गर्भवती हो जाती हैं। उनका ही सबसे ज्यादा अवैध तरीके से गर्भपात झोलाछाप डॉक्टर कर रहे हैं। इसके चलते उन लड़कियों के भविष्य में मां बनने की संभावना काफी कम रह जाती है।
रजिस्टर्ड डॉक्टर गर्भपात सोनोग्राफी देखकर ही इलाज करते हैं। पहले यह देखा जाता है कि भ्रूण कहां है, यदि वह गर्भाशय में है, तो ये एमपीटी किट काम करती है, लेकिन भ्रूण फैलोपियन ट्यूब में ठहरा है तो उस स्थिति में एमपीटी किट का इस्तेमाल करने पर महिला की जान जा सकती है।
इसी वजह से रजिस्टर्ड डॉक्टर पहले सोनोग्राफी करवाते हैं। वहीं झोलाछाप डॉक्टर बिना सोनोग्राफी कराए एमपीटी किट दे देते हैं, जिसके चलते कई बार महिलाओं की जान पर बन आती है।
झोलाछाप डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग
डॉ. आनंद राय ने खुलासा फर्स्ट से चर्चा में कहा प्रशासन को सबसे पहले उन क्लिनिक पर कार्रवाई करना चाहिए, जहां अवैध गर्भपात हो रहे हैं। साथ ही ऐसे मेडिकल स्टोर भी चिह्नित करना चाहिए, जहां बिना डॉक्टर के पर्चे के एमपीटी किट बेची जा रही है।
अपने मुनाफे के लिए ये लोग लड़कियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। कानून के अनुसार इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होना चाहिए, तभी ये गोरखधंधा रुक सकेगा। हालांकि डॉ. राय ने इसमें स्वास्थ्य विभाग पर साठगांठ के आरोप लगाए हैं।
हिंदू युवतियों और महिलाओं को शिकार बनाने की साजिश?
नवरात्रि से ठीक पहले बड़ी मात्रा में एमपीटी किट और सेक्स पॉवर बढ़ाने की दवा सिडेनफिल साइट्रेट जब्त होने की वजह से आशंका जताई जा रही है कि इनकी खपत नवरात्रि के दौरान की जाना थी।
इसके दो दिन पहले ही महू विधायक उषा ठाकुर ने कहा था कि नवरात्रि में लव जिहाद के मामले बढ़ जाते हैं। इस दौरान हर साल साढ़े 4 लाख लड़कियां भाग जाती हैं, जो अगले साल 9 लाख बच्चों को जन्म देती हैं।
ऐसी ही लड़कियों को प्रेग्नेंट होने के बाद ये एमपीटी किट खपाए जाने की आशंका जताई जा रही है। इसमें सबसे ज्यादा हिंदू लड़कियां ही षड्यंत्र का शिकार होती हैं।
संबंधित समाचार

स्ट्रीट डॉग को सब्बल से पीटकर मार डाला:रहवासी की शिकायत पर एफआईआर

10-10 हजार लेकर बांटे आशियाने:नेताजी का मिला संरक्षण

बिल्डर की मौत मामले में नया खुलासा:हाल ही में खरीदी थी करोड़ों की जमीन; आर्थिक संकट के संकेत नहीं, सुसाइड से पहले गए थे राजधानी

देखिए वीडियो, ढाबे पर कट्टा दिखाकर डराने का आरोप:दो गिरफ्तार; पुलिस ने देशी कट्टा और जिंदा कारतूस किया जब्त,15 लाख की कार भी पकड़ी

रेवंत रेड्डी धिक्कार है:कर दिया भगवान का बंटवारा

देखिए वीडियो, युवती को कार में बैठाकर ले गए दो युवक:परिजन ने दर्ज कराया अपहरण का केस, लड़की ने किया चौंकाने वाला खुलासा

मोहन का राजधर्म:राजधर्म और सुशासन की मिसाल: आपसी सहमति से खुला विकास का मार्ग

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे क्रिकेटर:भस्म आरती में हुए शामिल; नंदी हॉल में बैठकर की आराधना

देखिए वीडियो, ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई:दो आरोपी गिरफ्तार; तस्करी के नेटवर्क को लेकर पूछताछ

नगर निगम के पानी के टैंकर का कहर:दो को कुचला; छात्रा की मौत, एक गंभीर

हजारों करोड़ की ड्रग्स जब्त:इतने विदेशी पकड़े गए; नाव से इतने किलो हेरोइन-मेथ बरामद, इस द्वीप के पास कार्रवाई

एशियन गेम्स में MP के खिलाड़ियों का जलवा:नीरू का गोल्ड; मनीषा का सिल्वर तो देव ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

देखिए वीडियो, सीईसी के खिलाफ प्रदर्शन:कलेक्टोरेट कार्यालय के बाहर इनका पुतला फूंका; पुलिस से धक्का-मुक्की

गृह मंत्री के मंच को बम से उड़ाने की धमकी:रैली से पहले मिला ई-मेल; अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

इस फॉर्म से हटा अतिरिक्त घोषणा-पत्र:अब इस साल की वोटर लिस्ट में माता-पिता का नाम बताने की जरूरत नहीं

एपीके फाइल डाउनलोड करते ही अकाउंट से उड़ाए इतने लाख:दो लोगों के साथ साइबर फ्रॉड; एफआईआर दर्ज

एशियन गेम्स में चिकिता तनिपार्थी का डबल गोल्ड:डेढ़ घंटे में जीते दो स्वर्ण; लवलीना फाइनल में पहुंचीं

हॉस्टल में लटक रहे मरे चमगादड़:3 महीने से मेस बंद; इतने छात्रों से लाखों की फीस, सुविधाएं नदारद

रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या:गला रेतकर उतारा मौत के घाट; घटना के बाद से केयरटेकर लापता

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई:मशहूर रेस्टोरेंट के किचन में मिली अनियमितताएं; फ्रीजर में वेज-नॉनवेज साथ रखे मिले, बिना लाइसेंस बन रहे मोमोज पर भी रोक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!