फार्महाउस जुआकांड: सस्पेंड टीआई पहुंचे हाईकोर्ट; दबाव में कार्रवाई का लगाया आरोप, छुट्टी पर रही ASI भी सस्पेंड
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मानपुर फार्महाउस जुआकांड ने अब नया मोड़ ले लिया है। पुलिस कार्रवाई से आगे बढ़ते हुए मामला सीधे मध्य प्रदेश हाईकोर्ट तक पहुंच गया है। इस प्रकरण में निलंबित टीआई लोकेंद्र सिंह हिहोरे ने याचिका दायर कर अपनी कार्रवाई को चुनौती दी है।
सही एफआईआर लिखने की सजा मिली
टीआई हिहोरे ने कोर्ट में दावा किया है कि उन्हें इसलिए सस्पेंड किया गया क्योंकि उन्होंने एफआईआर में तथ्यों से छेड़छाड़ करने से इनकार कर दिया। याचिका में कहा गया है कि घटना के बाद उन पर लगातार दबाव बनाया गया कि फार्महाउस का नाम हटाया जाए और लोकेशन बदली जाए, लेकिन उन्होंने नियमों के तहत सही जानकारी दर्ज की।
हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
गुरुवार को हुई सुनवाई में कोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रमुख सचिव गृह, डीजीपी, आईजी ग्रामीण, एसपी ग्रामीण, एडिशनल एसपी और एसडीओपी को पक्षकार बनाकर जवाब तलब किया है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 1 अप्रैल को होगी।
बदलाव नहीं करने पर उन्हें सस्पेंड किया
याचिका में टीआई ने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ कार्रवाई प्रभाव में आकर की गई है और यह प्रशासनिक शक्तियों का दुरुपयोग है। उन्होंने यह भी कहा कि एफआईआर में बदलाव नहीं करने पर उन्हें सस्पेंड किया गया और बाद में जांच ऐसे अधिकारी को सौंप दी गई, जो उनके वरिष्ठों के अधीन है।
टीआई ने एएसआई रेशम गिरवाल के सस्पेंशन पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि वे घटना के समय अवकाश पर थीं, फिर भी बिना पर्याप्त जांच के कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के वक्त नहीं थी जानकारी
टीआई ने कोर्ट को बताया कि जुआ पकड़ने की कार्रवाई के दौरान उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि फार्महाउस आईएएस वंदना वैद्य का है। बाद में यह तथ्य सामने आने पर उन पर फोन और संदेशों के जरिए दबाव बनाया गया, लेकिन उन्होंने किसी तरह का बदलाव करने से इनकार कर दिया।
पहले क्या हुआ था
गौरतलब है कि 10-11 मार्च की रात मानपुर स्थित फार्महाउस पर जुआ पकड़ा गया था। इसके अगले दिन एसपी यांगचेन डोलकर भाटिया ने टीआई लोकेंद्र सिंह हिहोरे, एसआई मिथुन ओसारी और एएसआई रेशम गिरवाल को सस्पेंड कर दिया था।
अगली सुनवाई अहम
अब मामला न्यायालय में लंबित है और 1 अप्रैल की सुनवाई को इस केस में अहम माना जा रहा है। पहली बार सस्पेंड टीआई ने खुलकर आरोप लगाए हैं कि उनके खिलाफ कार्रवाई नियमों के तहत नहीं, बल्कि दबाव में की गई।
वकील ने कहा- कोर्ट में रखेंगे पक्ष
टीआई की ओर से पैरवी कर रहीं अधिवक्ता मिनी रवीन्द्रन ने कहा कि मामला न्यायालय में विचाराधीन है, इसलिए इस पर सार्वजनिक टिप्पणी करना उचित नहीं है। सुनवाई के दौरान ही उनका पक्ष विस्तार से रखा जाएगा।
संबंधित समाचार

भीषण सड़क हादसा:ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत; शव को गोद में लेकर रोता रहा पति

जहरीली शराब से मौतों के बाद सरकार का एक्शन:डिप्टी सीएम ने संभाली कमान; 7 दुकानें की सील, मुख्यमंत्री ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

स्वच्छता के बाद स्वच्छ हवा में भी जलवा:देश के टॉप-3 शहरों में जगह; दिल्ली में होगा सम्मान

खुदाई के दौरान जमींदोज हुआ 14वीं शताब्दी का द्वार:संरक्षण के दावों पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, शहर के नामी होटल में पकड़ाया लव जिहादी:पहचान छिपाकर की थी शादीशुदा डॉक्टर से दोस्ती; होटल की भूमिका की भी जांच कर रही पुलिस

कार्यक्रम में 30 साल तक के युवाओं को ही एंट्री:छात्रों के रजिस्ट्रेशन में जुटी पार्टी; कॉलेज-स्कूल और कोचिंग तक पहुंचेंगे कार्यकर्ता

पहले दिन दिखा मेट्रो का जबरदस्त क्रेज:बच्चों के साथ सफर करने उमड़े परिवार; फोटो और वीडियो बनाए

सिंहस्थ 2028 के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी:125 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी

देखिए वीडियो:बड़ा हादसा टला; धू-धूकर जली यात्री बस, 25 यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान

देखिए वीडियो:जहरीली शराब का कहर; इतने लोगों की मौत, इतने अस्पताल में भर्ती, कई मदिरा दुकानें सील

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!