खबर
Top News

सरकार पर हावी ठेकेदार कंपनी को रास्ते पर ले आए किसान: विधानसभा में बता दिया 98% काम पूरा; असल में आधा भी नहीं हुआ

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

16 अप्रैल 2026, 4:02 pm
शेयर करें:
सरकार पर हावी ठेकेदार कंपनी को रास्ते पर ले आए किसान

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जब प्रदेश अजब गजब होगा तो सरकारी तंत्र भी और ज्यादा अजब गजब ही होगा। जल संसाधन मंत्रालय से संबंधित 810 करोड़ रुपए के एक आधे-अधूरे ठेके में (बताया जाता है कि हैदराबाद की सत्ता में रसूख रखने वाली) कंपनी के दबाव में बिंजलवाड़ा सिंचाई परियोजना का कार्य 98% पूरा होना सरकार द्वारा बता दिया गया।

ठेकेदार कंपनी जीबीपीआर हैदराबाद के काम की जानकारी विधानसभा में दी गई। कंपनी द्वारा कार्य पूर्ण करने की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया है कि मुख्यमंत्री को जानकारी प्रस्तुत की थी। यह बताते हुए भारतीय किसान संघ के संभागीय युवा संयोजक श्याम सिंह पवार और जिला अध्यक्ष सदाशिव पाटीदार ने बताया कि कंपनी द्वारा सरकार को भी अंधेरे में रखा गया या फिर हो सकता है सरकार कंपनी के साथ खड़ी रही है।

जबकि वास्तविक स्थिति यह थी कि इस सिंचाई परियोजना का लगभग आधा काम ही हुआ था और काम पूरा करवाने के लिए किसान लंबे समय से आंदोलन कर रहे थे। किसानों का कहना है कि दक्षिण भारत के नायडूओं से रिश्ता रखने वाली यह कंपनी शिवराज सरकार के कार्यकाल में आई थी, उस समय दक्षिण भारत की ठेकेदार कंपनियां मध्य प्रदेश में बड़े-बड़े ठेके ले रही थी।

जैसे कि इस समय गुजरात की कंपनियां प्रदेश में छाई हुई है। पवार कहते हैं कि इसलिए ठेकेदार कंपनियां मनमानी कर रही हैं और काम भी पूरा नहीं करतीं, साथ में गुणवत्ता भी नहीं होती। सिंचाई परियोजना खरगोन जिले के भीकनगांव क्षेत्र में है।

कंपनी और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से काम पूरा करने के लिए किसान गुहार लगा रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी, तब जाकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठना पड़ा और भारतीय किसान संघ के माध्यम से सरकार को किसानों ने नींद से जगाया।

तब जाकर कल कलेक्टर ने बैठक बुलाई और अधूरे काम को पूरा करने का आदेश देते हुए कार्य योजना बनाई गई। बीते 10 दिनों से भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में किसान धरने पर बैठे हुए थे, लेकिन उनकी कोई बात कलेक्टर से आगे कोई नहीं सुन रहा था।

कंपनी के आगे विभाग अधिकारी और उच्च अधिकारी नतमस्तक नजर आए। फिर किसान सड़कों पर उतरे और उन्होंने अपनी भाषा में भोपाल तक जल संसाधन विभाग के प्रमुख अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दे दी कि काम शुरू नहीं हुआ तो उग्र किसान आंदोलन होगा।

ऐसा करने के साथ सिंचाई परियोजना के काम की जमीनी सच्चाई प्रमाण के साथ किसानों ने रखी, तब जाकर अपर मुख्य सचिव जो जल संसाधन विभाग के मुखिया भी हैं, उन्होंने कंपनी की खबर ली।

कंपनी के दबाव, प्रभाव के बावजूद भोपाल में बैठे नेता मंत्री और उच्च अधिकारियों को कहना पड़ा कि किसानों का आंदोलन हो रहा है, इसलिए समय सीमा में कंपनी को काम पूरा करके देना होगा।

किसान नेता पवार ने बताया कि कल कलेक्टर भव्या मित्तल ने कंपनी के कर्ताधर्ताओं और जल संसाधन विभाग के अफसर को किसानों के आमने-सामने बैठाया और जब किसानों ने ठेकेदार कंपनी के घोटाले को सामने रखा तो अफसर और कंपनी के पास कोई जवाब नहीं था।

टेंडर के अनुसार कंपनी को क्या-क्या काम करने थे, जो उसने नहीं किया, यह भी किसानों ने बताया, तब जाकर कलेक्टर के आश्वासन पर किसानों ने धरना आंदोलन स्थगित किया।

धरना स्थगित किया है, समाप्त नहीं
भीकनगांव जिला खरगोन के किसानों का कहना है कि बीते 15 वर्षों से प्रदेश में बड़े-बड़े ठेके टेंडर की धूम है। ऐसा ही एक टेंडर ठेका 2017 में हुआ था, जो दक्षिण भारत की कंपनी को मिला था। बिंजलवाड़ा सिंचाई परियोजना का यह ठेका घोटाले का ठेका प्रतीत हुआ।

जिला प्रशासन की मध्यस्थता में कलेक्टर भव्या मित्तल ने एनवीडीए विभाग के ईई एमके सिंह, सीसीएल आरख और जीवीपीआर कंपनी के जीएम फिलीफोस एवं पीएम रघुकुर्मिला तथा किसान प्रतिनिधियों के साथ कल बैठक की। इसमें तय हुआ,20 दिनों में कार्य में तेजी लाई जाएगी, जिससे किसानों को पानी मिल सके।

यहां सभी परियोजनाओं की समीक्षा भी की।किसानों ने सख्त लहजे में कहा कि यह धरना स्थगित किया है, समाप्त नहीं। अगर योजना अनुसार कार्य में गति नहीं दिखती तो आगे पुनः आंदोलन किया जाएगा। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश पाटीदार, प्रांत अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पटेल, संगठन मंत्री दिनेश शर्मा, दयाराम पाटीदार, प्रांत युवा वाहिनी संयोजक श्याम सिंह पवार, जिला अध्यक्ष सदाशिव पाटीदार आदि शामिल हुए।

इन मुद्दों पर चर्चा
चना-गेहूं खरीदी: स्लॉट बुक नहीं होना, सत्यापन के लिए सर्वर बिजी बताना, बुक स्लॉट वाले किसानों को भी असत्यापित बताना।

खाद की समस्या: ई-टोकन के माध्यम से किसानों को बहुत कम खाद मिल रहा है।

संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा
Top News

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

about 6 hours ago
इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क
Top News

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

about 7 hours ago
5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी
Top News

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

about 7 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

about 7 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

about 7 hours ago
दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक
Top News

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

about 8 hours ago
जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन
Top News

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

about 8 hours ago
सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त
Top News

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

about 8 hours ago
अवैध शराब पर पुलिस की दबिश
Top News

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

about 8 hours ago
रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

about 8 hours ago
छात्रों के लिए खुशखबरी
Top News

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

about 8 hours ago
शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन
Top News

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

about 8 hours ago
MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

about 9 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

about 9 hours ago
राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

about 9 hours ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

about 9 hours ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

about 9 hours ago
14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

about 9 hours ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

about 9 hours ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

about 9 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!