फर्जी सिम नेटवर्क का खुलासा: 5 चेहरों से एक्टिवेट किए 450 सिम कार्ड; कई राज्यों तक फैला है जाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, बालाघाट।
पुलिस ने एआई तकनीक की मदद से फर्जी सिम रैकेट का बड़ा खुलासा किया है। ‘फेस एनालिसिस टूल’ के जरिए पता चला कि वर्ष 2019 से 2022 के बीच केवल पांच अलग-अलग चेहरों का उपयोग कर 450 सिम कार्ड एक्टिवेट किए गए।
उत्तरप्रदेश तक सप्लाई किए
पुलिस के अनुसार ये सिम पीओएस एजेंटों द्वारा कूटरचित दस्तावेजों के जरिए जारी किए गए और बाद में भोपाल व उत्तरप्रदेश तक सप्लाई किए गए। मामले में कोतवाली थाने में तीन अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर कुल 19 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, जिनमें से तीन को गिरफ्तार किया जा चुका है।
एसआईटी का किया गठन
इस कार्रवाई का नेतृत्व आदित्य मिश्रा ने किया। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई राज्य साइबर पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन फेस’ के तहत की गई। मामले की गहन जांच के लिए एसआईटी का गठन भी किया गया है।
डॉक्यूमेंट में करते थे एडिटिंग
जांच में सामने आया कि आरोपी आम लोगों के आधार कार्ड, वोटर आईडी जैसे दस्तावेजों की कॉपी जुटाकर उनमें एडिटिंग करते थे।
अलग मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल
असली दस्तावेजों में फोटो बदलकर अपनी तस्वीर अपलोड की जाती थी और ओटीपी सत्यापन के लिए अलग मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल किया जाता था। इस तरह दस्तावेज किसी और के नाम पर होते थे, जबकि सिम आरोपी के नियंत्रण में रहती थी।
एक ही चेहरे पर कई सिम का खुलासा
AI तकनीक ने चेहरे के विशेष बिंदुओं (फेस नोड्स) के आधार पर यह पहचान की कि कई सिम एक ही व्यक्ति के चेहरे से एक्टिवेट हुई हैं। एक महिला के चेहरे से 72 और एक अन्य व्यक्ति के चेहरे से 97 सिम जारी होने का खुलासा हुआ है।
कई राज्यों तक फैला नेटवर्क
पुलिस को इस नेटवर्क के तार भोपाल, उत्तर प्रदेश, मंडला और डिंडोरी तक जुड़े मिले हैं। आशंका है कि इन सिम कार्ड्स का उपयोग साइबर अपराधों में किया गया हो।
पुलिस की कार्रवाई
एसपी आदित्य मिश्रा ने लोगों से अपील की है कि वे अपने पहचान पत्र किसी अनजान व्यक्ति को न दें और सिम जारी करते समय खुद मौजूद रहकर पूरी प्रक्रिया सुनिश्चित करें।
संबंधित समाचार

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान तोड़ा दम; मां अस्पताल में भर्ती

जलती चिता के साथ छेड़छाड़:मांस निकालकर खाने पर हुई FIR; अखाड़ा परिषद ने की थी कार्रवाई की मांग, किन्नर अघोरी हिरासत में

तीन तलाक का मामला:दूसरी महिला के साथ रह रहे पति ने पत्नी को दिया; शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान:इन खिलाड़ियों को मिला मौका

अवैध शराब के अड्डों पर पुलिस का छापा:3 हजार लीटर महुआ लहान की नष्ट; 3 जगह मिली भट्टियां

एयरपोर्ट की लोहे की छत पर उठे सवाल:यात्री ने AI से सुझाए नए डिजाइन; एयरपोर्ट प्रबंधन बोला- सुझाव संबंधित टीम तक पहुंचाएंगे

दूध उत्पादक किसानों ने खोला मोर्चा:इतने रुपए लीटर की कर रहे मांग; कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

जहां 27 बच्चों की मौत:वहीं फिर बिगड़े हालात; 134 अस्पताल में भर्ती, एक बेड पर 3-4 का इलाज, उल्टी-दस्त, मलेरिया और बुखार के मरीज बढ़े

अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई:शोरूम के दो अतिरिक्त फ्लोर तोड़े; नोटिस के बाद भी नहीं हटाया निर्माण

अंधविश्वास बना कछुआ तस्करों की कमाई का जरिया:चंबल से मुंबई तक फैला नेटवर्क; 10 हजार रुपए तक बेचते थे बदमाश

PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17 करोड़ के नकली नोट:जयपुर भेजी रकम में 4.30 लाख रुपए कम मिलने से खुलासा; 3 बैंक अधिकारी सस्पेंड

कॉलेज घेराव के दौरान NSUI-ABVP कार्यकर्ता भिड़े:झड़प में 4 महिला पुलिसकर्मी घायल; कैंपस में बढ़ाई गई सुरक्षा

रक्षाबंधन पर सुरक्षा में जुटी शक्ति मोबाइल टीमों का सम्मान:कमिश्नर ने पुलिसकर्मियों को दिए प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार

सीएम मोहन यादव ने मेधावी विद्यार्थियों के खातों में ट्रांसफर किए इतने करोड़:यूनिफॉर्म-किताबों के बाद अब लैपटॉप; जल्द मिलेगी स्कूटी

मुख्यमंत्री के सलाहकार बनाए गए रिटायर्ड IPS:रिटायरमेंट के अगले ही दिन मिली बड़ी जिम्मेदारी; दिल्ली में होगी तैनाती

शिक्षा विभाग का लेखापाल निलंबित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस:सीएम हेल्प लाइन और जनसुनवाई के लंबित मामलों का समयबद्ध समाधान करने के सख्त निर्देश

सफर के बीच कन्फर्म टिकट कैंसिल:चार में से दो टिकट अचानक रद्द होने का दावा; आरक्षित बर्थ पर बिना रिजर्वेशन यात्रियों के बैठने का भी आरोप

राहुल गांधी पर एफआईआर और खड़गे के अपमान पर भड़की कांग्रेस:प्रदर्शन के दौरान रीना बौरासी सेतिया ने जलाई मनु स्मृति

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला:आंदोलन से जुड़ी सभी FIR की रद्द; अब CJP नहीं करेगी मार्च

बार-बार दिए नोटिस दरकिनार करने पर चला नगर निगम का बुलडोजर:नेताजी सुभाष मार्ग पर तानी गई दो मंजिला अवैध इमारत पर कार्रवाई; पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया निर्माण
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!