खबर
Top News

फर्जी डॉ. सज्जन सिंह ले रहा लकवा मरीजों की जान: स्वास्थ्य विभाग में सेटिंग का दावा कर दूरदराज के गांव में करता है मरीजों का इलाज

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

19 अगस्त 2026, 3:43 pm
शेयर करें:
फर्जी डॉ. सज्जन सिंह ले रहा लकवा मरीजों की जान

पुनीत विजयवर्गीय 99770-00405, खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर और ग्रामीण इलाकों में सैकड़ों फर्जी डॉक्टर इलाज के नाम पर मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं, लेकिन सज्जनसिंह पंवार नामक एक फर्जी डॉक्टर ऐसा भी है, जो सिर्फ लकवाग्रस्त मरीजों का इलाज कर उन्हें धीरे-धीरे मौत के आगोश में भेज रहा है।

उससे इलाज कराने दूर-दूराज क्षेत्र सहित बाहरी राज्य से भी मरीज आते हैं, जिन्हें तथाकथित डॉक्टर इंजेक्शन लगाकर हजारों रुपए की दवाइयां अपने पास से देता है। बताया जाता है उसके इंजेक्शन से मरीजों को तत्काल राहत तो मिल रही है, लेकिन आरोप है कि उसकी दवाओं के दुष्प्रभाव के चलते कई मरीजों की 6 महीने से सालभर में मौत हो गई। मौत का कारण हार्ट अटैक और पुनः लकवा आना रहा।

पांच हजार रुपए तक वसूली... हैरानी की बात यह कि लकवाग्रस्त मरीजों का इलाज करने वाले डॉ. सज्जनसिंह पंवार के पास कोई मेडिकल की डिग्री नहीं, फिर भी वह लकवाग्रस्त मरीजों का इलाज कर उन्हें पूरी तरह ठीक करने का दावा करता है।

महू से आगे जामगेट जाने वाले रास्ते पर करीब 5 किलोमीटर अंदर स्थित बसीपीपरी गांव में इसने अपना डेरा जमा रखा है, जहां हर दिन लगभग 200 लकवा मरीज उससे इलाज कराने पहुंचते हैं। इनसे दवा के नाम पर ढाई से पांच हजार रुपए तक वसूले जाते हैं। मरीज को इंजेक्शन का एक पैकेट और कुछ दवाएं देने वाले तथाकथित डॉ. पंवार का दावा है कि उसके इंजेक्शन ही मरीज को ठीक कर देते हैं।

ये है सिस्टम... सज्जनसिंह पंवार द्वारा इलाज कराने आने वाले मरीजों को मैदान में बैठा दिया जाता है। उसका एक अनपढ़ कर्मचारी मरीजों का नाम एक रजिस्टर में लिखकर उन्हें नंबर देता है।

जिस स्थान पर मरीजों को बैठाया जाता है, उससे कुछ दूरी पर उसका ‘संजीवनी क्लिनिक’ है, जिसके बाहर बैठकर यह फर्जी डॉक्टर मरीजों की रिपोर्ट देखने के बाद उन्हें अंदर कमरे में भेजकर अपने अन्य सहायक से इंजेक्शन लगवाता है। पर्चे पर दवाएं लिखकर अपने ही मेडिकल स्टोर से मरीजों को महीनेभर की दवाएं देकर रवाना कर देता है।

कानूनी कार्रवाई की जा सकती है... फर्जी डॉक्टर सज्जन सिंह द्वारा भले ही खुद को बचाने के उद्देश्य से पर्चा कोर्ट में मान्य नहीं है लिख दिया गया हो, लेकिन कानूनी जानकारों का कहना है कि इस तरह की बात लिखने का कोई महत्व नहीं।

कोई भी मरीज डॉक्टर के खिलाफ कोर्ट में केस कर सकता है और यदि चाहे तो पुलिस को भी शिकायत कर सकता है। शिकायत के आधार पर कानून उसके खिलाफ कार्रवाई करेगा।

मरीजों को इसलिए लगता है ठीक हो रहे... जब इस तथाकथित डॉ. सज्जनसिंह पंवार के पर्चे और उसकी दी हुई दवाओं के बारे में खुलासा फर्स्ट की टीम ने एमवाय अस्पताल की न्यूरोलॉजिस्ट एवं एमजीएम मेडिकल कॉलेज की प्रोफेसर डॉ. अर्चना वर्मा से जानकारी हासिल की तो बड़ी चौंकाने वाली बातों का खुलासा हुआ।

डॉ. वर्मा के मुताबिक लकवा का मरीज अत्यधिक कमजोर होता है, ऐसे में उसे विटामिन के इंजेक्शन और विटामिन बी-12 की टेबलेट दी जा रही है। विटामिन का इंजेक्शन लगते ही मरीज को तुरंत पॉवर मिलती है, जिसके चलते उसे लगता है कि वह ठीक हो रहा है, लेकिन यह ज्यादा समय तक कारगर नहीं रहता।

लकवा के मरीज के इलाज में उसे ठीक करने के साथ ही इस बात का भी ख्याल रखना होता है कि उसे दोबारा लकवा न हो, लेकिन जिस तरह से लकवा मरीजों का इलाज किया जा रहा है, उससे भविष्य में उन्हें पुनः लकवा होने या हार्ट अटैक होने का खतरा बना हुआ है। इस इलाज के बाद मरीजों का जीवन बहुत लंबा नहीं बचता।

भाजपा नेता ने खोई अपनी काकी... भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं वार्ड 74 के पार्षद पति सुनील हार्डिया की काकी को लकवा हुआ था, जिसके बाद किसी परिचित ने उन्हें उक्त डॉ. सज्जनसिंह पंवार के पास ले जाने की सलाह दी थी।

परिजन उन्हें सज्जन सिंह के पास ले गए थे, जहां उसने अपने अंदाज में उनका इलाज किया। इसके करीब 6 महीने बाद उनका हार्ट अटैक से निधन हो गया। पार्षद पति हार्डिया ने आरोप लगाया कि फर्जी डॉक्टर सज्जन सिंह के इलाज की वजह से ही उनकी काकी मां का निधन हुआ। यदि किसी न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर से इलाज कराते तो शायद काकी ठीक होकर आज हमारे बीच होतीं।

‘पर्चा कोर्ट में मान्य नहीं’
फर्जी डॉक्टर सज्जन सिंह को खुद पता है कि उसकी दवाएं मरीजों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं। इसीलिए उसने अपने पर्चे पर नीचे लिख रखा है कि ‘यह दवाई पर्चा कोर्ट में मान्य नहीं होगा।’

ताकि कोई मरीज इसे कानूनी तौर पर चुनौती नहीं दे सके, जबकि आमतौर पर किसी भी वास्तविक डॉक्टर के पर्चे पर इस तरह की हिदायत नहीं लिखी रहती। मरीजों पर होने वाले साइड इफेक्ट्स के बाद भड़के परिजन हमला न कर दें, इस आशंका के चलते उसने अपने क्लिनिक और आसपास गुंडे जैसे लोगों की भीड़ भी जमा कर रखी है।

आपको नहीं दूंगा जानकारी
इस बारे में खुलासा फर्स्ट की टीम ने सज्जनसिंह पंवार से बात कर बताया कि बिना किसी डिग्री के आप मरीजों का इलाज कर उनकी जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। इस पर उसने बड़ी अकड़ के साथ जवाब दिया कि मेरा स्वास्थ्य विभाग में रजिस्ट्रेशन है।

मैं रजिस्टर्ड प्रैक्टिशनर हूं। आपको कोई जानकारी नहीं दूंगा। यदि स्वास्थ्य विभाग मुझसे पूछेगा तो उसे जानकारी दूंगा। मेरा वहां पूरा सेटअप है। कई वर्षों से लकवा मरीजों का इलाज कर रहा हूं। अब तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। मेरे खिलाफ कोई शिकायत नहीं है।

संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार
Top News

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

about 4 hours ago
फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा
Top News

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

about 4 hours ago
मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद
Top News

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

about 4 hours ago
किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया
Top News

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

about 4 hours ago
नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर
Top News

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

about 4 hours ago
एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या
Top News

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

about 5 hours ago
नगर निगम का घोटाला
Top News

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

about 5 hours ago
इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं
Top News

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

about 5 hours ago
जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी
Top News

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

about 5 hours ago
बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी
Top News

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

about 5 hours ago
नीलोफर हत्याकांड
Top News

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

about 5 hours ago
पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन
Top News

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

about 5 hours ago
शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली
Top News

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

about 5 hours ago
सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट
Top News

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

about 5 hours ago
जोन में संपत्ति कर घोटाला
Top News

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

about 5 hours ago
इंदौर की हरियाली पर फिर वार
Top News

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

about 6 hours ago
देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा
Top News

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

about 6 hours ago
सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं
Top News

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

about 6 hours ago
गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह
Top News

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

about 6 hours ago
गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा
Indore

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत

about 6 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!