फर्जी बैंक गारंटी घोटाला: महाकाल लोक बनाने वाली कंपनी उलझी; जमानत याचिका खारिज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश जल निगम में फर्जी बैंक गारंटी से जुड़ा बहुचर्चित घोटाला अब और बड़ा हो गया है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने इस मामले में गुजरात की दो कंपनियों सूरत की एमपी बाबरिया और अहमदाबाद की अंकिता कंस्ट्रक्शन के खिलाफ नया केस दर्ज किया है। इन पर करीब 67.74 करोड़ रुपए की फर्जी बैंक गारंटी देने का आरोप है।
184 करोड़ के मामले से जुड़ा नया खुलासा
यह कार्रवाई पहले से चर्चित 184 करोड़ रुपए की फर्जी बैंक गारंटी के मामले से जुड़ी है, जिसमें तीर्थ गोपीकॉन कंपनी की भूमिका सामने आई थी। अब जांच के दायरे में और कंपनियां आने से पूरे घोटाले का दायरा बढ़ गया है।
बाबरिया की जमानत याचिका खारिज
मामले में आरोपी मनोज बाबरिया की अग्रिम जमानत याचिका इंदौर जिला न्यायालय ने खारिज कर दी है। कोर्ट ने इसे गंभीर आर्थिक अनियमितता मानते हुए राहत देने से इनकार कर दिया।
खुद को बताया निर्दोष
मनोज बाबरिया का कहना है कि फर्जी बैंक गारंटी उन्हें सब-कॉन्ट्रैक्टर निकुंज पोकिया और राहुल गुप्ता के माध्यम से मिली थी और उन्हें इसकी वैधता की जानकारी नहीं थी। उन्होंने यह भी दावा किया कि नोटिस मिलने के बाद उन्होंने 24 करोड़ रुपए की नई बैंक गारंटी जमा कर दी थी।
CBI का आरोप: साजिश कर दी गई फर्जी गारंटी
सीबीआई के मुताबिक, यह पूरा मामला साजिश के तहत किया गया, जिसमें मनोज बाबरिया और राहुल गुप्ता की भूमिका संदिग्ध है। जांच एजेंसी का यह भी कहना है कि आरोपी जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं।
महाकाल लोक प्रोजेक्ट का दिया हवाला
अपनी दलील में बाबरिया ने महाकाल लोक कॉरिडोर जैसे बड़े प्रोजेक्ट में काम करने का हवाला दिया और खुद को निर्दोष बताया, लेकिन कोर्ट ने इन तर्कों को खारिज कर दिया।
पहले भी हो चुकी हैं गिरफ्तारियां
इससे पहले तीर्थ गोपीकॉन केस में प्रमुख आरोपी महेश कुंभानी की गिरफ्तारी हो चुकी है। अब नए केस दर्ज होने के बाद जांच और तेज हो गई है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!