खबर
Top News

नगर निगम बजट पर टिकी नजरें: जानिये इस बार कितने करोड़ का होगा; किन मुद्दों पर हो सकता है हंगामा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 अप्रैल 2026, 2:09 pm
शेयर करें:
नगर निगम बजट पर टिकी नजरें

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर नगर निगम का बहुप्रतीक्षित बजट मंगलवार को पेश होगा। महापौर पुष्यमित्र भार्गव सुबह 11 बजे परिषद् सभागृह ‘अटल सदन’ में नए वित्तीय वर्ष का बजट प्रस्तुत करेंगे। बैठक की शुरुआत दिवंगतों को श्रद्धांजलि से होगी, जिसके बाद बजट भाषण शुरू होगा। हालांकि, बजट पेश होते ही हंगामे के आसार भी बन गए हैं। विपक्ष ने भागीरथपुरा जलकांड, अवैध निर्माण, भ्रष्टाचार और आर्थिक स्थिति जैसे मुद्दों पर घेराबंदी की तैयारी कर ली है।

8400 करोड़ के आसपास रहेगा बजट
इस वर्ष नगर निगम का बजट करीब 8400 करोड़ रुपए के आसपास रहने का अनुमान है, जो पिछले साल के 8174 करोड़ रुपए के बजट से थोड़ा अधिक होगा। हालांकि, वित्तीय स्थिति कमजोर होने के कारण इस बार कोई बड़ी नई सौगात मिलने की संभावना कम है। निगम का फोकस पुराने प्रोजेक्ट्स को आगे बढ़ाने और अधूरे कामों को पूरा करने पर रहेगा।

8 अप्रैल को होगी बहस, विपक्ष करेगा घेराव
बजट पेश होने के बाद 8 अप्रैल को इस पर चर्चा और बहस होगी। कांग्रेस पार्षद दल ने संकेत दिए हैं कि भागीरथपुरा जलकांड, गंदे पानी की समस्या, अवैध निर्माण, टैक्स वसूली और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर जोरदार विरोध किया जाएगा। नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे का कहना है कि पिछले बजट की कई घोषणाएं जमीन पर नहीं उतरीं और भागीरथपुरा जैसी घटनाओं ने निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं।

हर वार्ड में वॉटर टेस्टिंग लैब का प्लान
भागीरथपुरा जलकांड से सबक लेते हुए निगम ने अब हर वार्ड में पानी की जांच के लिए वॉटर टेस्टिंग लैब स्थापित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू की जा चुकी है। महापौर का दावा है कि इससे पानी की गुणवत्ता की तुरंत जांच हो सकेगी और शिकायतों का तेजी से समाधान होगा। शहर के कई इलाकों से लगातार दूषित पानी की शिकायतें सामने आती रही हैं। हाल ही में महालक्ष्मी नगर क्षेत्र की एक कॉलोनी में पानी में ई-कोलाई बैक्टीरिया मिलने का मामला भी सामने आया था।

1500 करोड़ के जल प्रोजेक्ट्स को मिलेगी रफ्तार

अमृत 2.0 योजना के तहत 1500 करोड़ रुपए से अधिक के पेयजल और सीवरेज प्रोजेक्ट्स को गति देने की योजना है। इनमें शामिल हैं: नई पानी टंकियों का निर्माण, नई पाइपलाइन बिछाना, पुरानी लाइनों का रिप्लेसमेंट, नर्मदा के चौथे चरण के कार्य। इन प्रोजेक्ट्स को पूरा होने में करीब 3 साल का समय लगेगा, लेकिन इस साल भी इन पर बड़ा खर्च प्रस्तावित है।

सड़कों और इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर
केंद्र सरकार से मिली 468 करोड़ रुपए की राशि से मास्टर प्लान की 23 सड़कों का निर्माण किया जा रहा है, जिनमें से 7 पर काम शुरू हो चुका है। इसके अलावा: सुभाष मार्ग, छावनी, जिंसी से लक्ष्मीबाई प्रतिमा तक सड़क निर्माण, अन्नपूर्णा से रिंग रोड और तिलक नगर से गोयल नगर तक सड़कें, चंदन नगर से कालानी नगर तक नई सड़क। इन परियोजनाओं को इस साल पूरा करने या शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।

कोई नया टैक्स नहीं, लेकिन नई सौगात भी नहीं
नगर निगम इस बजट में संपत्ति कर और जलकर में किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं करने जा रहा है। यानी आम नागरिकों पर सीधा टैक्स भार नहीं बढ़ेगा। हालांकि, निगम की खराब आर्थिक स्थिति के चलते इस बार कोई बड़ी नई घोषणा या प्रोजेक्ट भी शामिल नहीं किए जा रहे हैं। बजट मुख्य रूप से पुराने कामों को आगे बढ़ाने पर केंद्रित रहेगा।

अन्य योजनाएं भी जारी रहेंगी
हर वार्ड में योग केंद्र और संजीवनी क्लिनिक, 7 नए फायर स्टेशन शुरू करने की योजना, नई कचरा परिवहन गाड़ियों की खरीदी, सिरपुर, बिलावली और यशवंत सागर तालाब का विकास, 30 लाख दस्तावेजों का डिजिटलाइजेशन।

महापौर खुद तैयार कर रहे भाषण
इस बार बजट भाषण खास रहने वाला है, क्योंकि इसे निगम अधिकारी नहीं, बल्कि महापौर की निजी टीम तैयार कर रही है। इसमें कुछ नई घोषणाओं को शामिल करने की भी कोशिश की जा रही है।

संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा
Top News

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

about 1 hour ago
इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क
Top News

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

about 2 hours ago
5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी
Top News

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

about 2 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

about 2 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

about 2 hours ago
दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक
Top News

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

about 2 hours ago
जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन
Top News

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

about 2 hours ago
सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त
Top News

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

about 3 hours ago
अवैध शराब पर पुलिस की दबिश
Top News

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

about 3 hours ago
रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

about 3 hours ago
छात्रों के लिए खुशखबरी
Top News

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

about 3 hours ago
शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन
Top News

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

about 3 hours ago
MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

about 3 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

about 3 hours ago
राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

about 4 hours ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

about 4 hours ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

about 4 hours ago
14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

about 4 hours ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

about 4 hours ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!