लॉरेंस गैंग के नाम पर वसूली: अब तक 12 बिल्डरों को मिल चुकी है धमकी; एक बिल्डर के रुपए देने से बढ़ी हिम्मत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में लॉरेंस गैंग के नाम पर वसूली का नेटवर्क तेजी से फैलता जा रहा है। हैरी बॉक्सर के नाम से की जा रही धमकियों ने अब खतरनाक रूप ले लिया है। बुधवार (15 अप्रैल) को ही दो नए मामले सामने आए हैं, जिससे कारोबारियों में दहशत का माहौल है।
एक महीने में 12 से ज्यादा कारोबारी टारगेट
जानकारी के मुताबिक, पिछले एक महीने में 12 से अधिक बिल्डर और प्रॉपर्टी कारोबारियों को धमकी भरे कॉल आ चुके हैं। बताया जा रहा है कि पहले एक बड़े बिल्डर द्वारा डर के चलते करोड़ों रुपए देने के बाद गैंग के हौसले और बढ़ गए हैं।
बड़े नामों को मिली धमकी
राष्ट्रीय रियल एस्टेट विकास परिषद (NAREDCO) एमपी के प्रेसीडेंट विवेक दम्मानी को 5 करोड़ रुपए की धमकी दी गई। वहीं टिगरिया बादशाह क्षेत्र के कारोबारी चेतन सिंह पंवार और उनके पार्टनर कुंवर सिंह भूरिया से 10 करोड़ रुपए मांगे गए। लगातार दो दिनों तक धमकी भरे कॉल आने से व्यापारिक जगत में डर का माहौल है।
पहले भी सामने आ चुके हैं मामले
इससे पहले भी शहर में कई बड़े कारोबारियों को निशाना बनाया जा चुका है। बिल्डर संजय मोगरा, कॉलेज संचालक रंजन मित्तल और एक अस्पताल संचालक को भी करोड़ों की फिरौती के कॉल मिल चुके हैं। कई मामलों में शिकायत दर्ज हुई, जबकि कुछ कारोबारी डर के चलते सामने नहीं आए।
SIT जांच में जुटी, लेकिन सुराग कम
मामले की गंभीरता को देखते हुए डीजीपी कैलाश मकवाना ने एसआईटी गठित की है। जांच की कमान एडीजी डी. श्रीनिवास वर्मा को सौंपी गई है, जबकि टीम में डीआईजी राहुल लोढ़ा भी शामिल हैं।
अब तक दो आरोपियों मनीष जांगिड़ और राजपाल सिंह चंद्रावत को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन मुख्य नेटवर्क तक पुलिस नहीं पहुंच पाई है।
विदेशी नंबर और VPN से ऑपरेट हो रहा नेटवर्क
जांच में सामने आया है कि गैंग विदेशी नंबरों और वीपीएन नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहा है। व्हाट्सएप कॉल और वॉयस मैसेज के जरिए धमकियां दी जा रही हैं। पैसे नहीं मिलने पर स्थानीय बदमाशों से फायरिंग या पेट्रोल बम जैसी घटनाएं करवाई जाती हैं, जिससे डर का माहौल बनाया जा सके।
अंदरूनी जानकारी लीक होने का शक
सबसे चिंताजनक बात यह है कि जिन कारोबारियों को धमकी मिल रही है, उनके बारे में बेहद निजी जानकारी कॉल करने वालों के पास मौजूद है। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि गैंग को अंदरूनी स्तर से जानकारी मुहैया कराई जा रही है।
फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है, लेकिन बढ़ते मामलों ने साफ कर दिया है कि इंदौर में वसूली का यह नेटवर्क तेजी से बढ़ रहा है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!