खबर
Top News

अमृत 2.0 के कामों की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी: जल कार्य प्रभारी शर्मा ने विभिन्न कार्यस्थलों का किया निरीक्षण

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

30 सितंबर 2026, 5:36 pm
शेयर करें:
अमृत 2.0 के कामों की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जलप्रदाय व्यवस्था की मजबूती के लिए अमृत 2.0 के कामों को जल कार्य प्रभारी अभिषेक शर्मा ने परखना शुरू कर दिया है। कल शर्मा ने अपर आयुक्त जलप्रदाय आशीष पाठक और निगम के तकनीकी अधिकारियों के साथ पैकेज-01 और पैकेज-02 के कार्यस्थलों का निरीक्षण किया। जहां काम की धीमी गति सामने आई, वहीं ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए।

पैकेज-02 के अंतर्गत शुरू हुए पाइप लाइन बिछाने व खुदाई कार्यों का निरीक्षण करते हुए शर्मा ने ठेकेदार को तत्काल मशीनरी व मैनपावर बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि महत्वपूर्ण जलप्रदाय परियोजना के काम में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए और तय समय-सीमा के भीतर कार्य की गति सुनिश्चित की जाए।

सड़क किनारे चल रहे निर्माण कार्यों को लेकर भी जल कार्य प्रभारी ने सुरक्षा व्यवस्था को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए। ठेकेदार को सुरक्षा अधिकारी की तैनाती, पर्याप्त हार्ड बैरिकेडिंग और अन्य आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा गया।

बड़े प्रोजेक्ट पर भी नजर: पैकेज-01 के अंतर्गत 1650 एमएलडी इंटेक, 400 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, बूस्टर पंपिंग स्टेशन और बीपीटी सहित प्रमुख कार्यों की भी समीक्षा की गई।

शर्मा ने वन विभाग से आवश्यक अनुमति की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। 400 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और क्लियर वाटर राइजिंग मेन की पाइप लाइन कार्यों की भी प्रगति देखी गई।

जल कार्य प्रभारी का यह निरीक्षण इस बात का संकेत माना जा रहा है कि अमृत 2.0 जैसे शहर की भविष्य की पेयजल व्यवस्था से जुड़े बड़े प्रोजेक्ट में अब कागजी समीक्षा के बजाय जमीन पर काम की रफ्तार और गुणवत्ता पर सीधी निगरानी रखी जाएगी।

संबंधित समाचार

अंकसूची में छेड़छाड़
Top News

अंकसूची में छेड़छाड़:सप्लीमेंट्री वाले विषय में ‘पास’ दिखाया; रिजल्ट अटका तो सीएम हेल्पलाइन पहुंची छात्रा

8 minutes ago
पुलिस को चकमा देकर कोर्ट पहुंचा था हिस्ट्रीशीटर
Top News

पुलिस को चकमा देकर कोर्ट पहुंचा था हिस्ट्रीशीटर:अब हत्याकांड में नहीं मिला रिमांड; दूसरे केस में भेजा गया जेल

14 minutes ago
आंसुओं को मिला सहारा
Top News

आंसुओं को मिला सहारा:कलेक्टर की संवेदनशीलता से संवरी कई जिंदगियां

16 minutes ago
एमजीएम मेडिकल कॉलेज में फर्स्ट ईयर एमबीबीएस के छात्रों से रैगिंग की शिकायत
Top News

एमजीएम मेडिकल कॉलेज में फर्स्ट ईयर एमबीबीएस के छात्रों से रैगिंग की शिकायत:सीनियर छात्रों पर देर रात दरवाजे पीटने का आरोप

20 minutes ago
एमजीएम के अस्पतालों में बच रहा मरीजों का पैसा
Top News

एमजीएम के अस्पतालों में बच रहा मरीजों का पैसा:8 हॉस्पिटलों में हर महीने की जा रही 10 हजार से ज्यादा जांचें

28 minutes ago
पिपलियापाला तालाब में सीवेज का जहर
Top News

पिपलियापाला तालाब में सीवेज का जहर:मरेंगी हजारों मछलियां

34 minutes ago
ट्रेड लाइसेंस को लेकर निगम की सख्ती
Top News

ट्रेड लाइसेंस को लेकर निगम की सख्ती:14 दुकानें सील; 57 कारोबारियों ने कराया रिन्यू

35 minutes ago
ड्रेनेज खुदाई में फोड़ी नर्मदा सप्लाई पाइपलाइन
Top News

ड्रेनेज खुदाई में फोड़ी नर्मदा सप्लाई पाइपलाइन:पानी के लिए तरस रहे रहवासी

40 minutes ago
पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल
Top News

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल:8 वरिष्ठ अधिकारियों के हुए तबादले

40 minutes ago
इंदौर में 'युवा गूंज' के बाद राहुल की नजर बालाघाट पर
Top News

इंदौर में 'युवा गूंज' के बाद राहुल की नजर बालाघाट पर:दौरे के बहाने कांग्रेस की जड़ मजबूत करने की कवायद; 1 अक्टूबर को बैहर और बिरसा जा सकते हैं

about 1 hour ago
किसानों के लिए खुशखबरी
Top News

किसानों के लिए खुशखबरी:सरकार ने दिया बड़ा तोहफा; इन 6 फसलों का MSP बढ़ाया

about 1 hour ago
अतिथि शिक्षकों के लिए पांच साल का बजट मंजूर
Top News

अतिथि शिक्षकों के लिए पांच साल का बजट मंजूर:अग्निवीरों को विभिन्न बलों में 20 फीसदी आरक्षण

about 1 hour ago
ये है असली पुलिसिंग
Top News

ये है असली पुलिसिंग:चाकू के 8 वार झेलकर भी नहीं छोड़ा बदमाश को

about 1 hour ago
बिल्डर्स और कॉलोनाइजरों की बढ़ी मुश्किलें
Top News

बिल्डर्स और कॉलोनाइजरों की बढ़ी मुश्किलें:मास्टर प्लान; अहिल्या पथ और आश्रय निधि के नोटिस से अटका कारोबार

about 1 hour ago
करोड़ों हड़पने वाले मोहने बंधु की हुई शिकायत
Top News

करोड़ों हड़पने वाले मोहने बंधु की हुई शिकायत:कमिश्नर की जनसुनवाई में पीड़ितों ने लगाई गुहार

about 1 hour ago
प्लॉट देने के नाम पर 11.70 लाख रुपए लिए
Indore

प्लॉट देने के नाम पर 11.70 लाख रुपए लिए:चक्कर काट रहा खरीदार

about 2 hours ago
साध्वी का संतों पर पलटवार
Top News

साध्वी का संतों पर पलटवार:अविमुक्तेश्वरानंद समेत अन्य पर उठाए सवाल

about 2 hours ago
घर में छिपा है बंटी नागर की आत्महत्या का राज
Top News

घर में छिपा है बंटी नागर की आत्महत्या का राज:दो दिन पहले तक सब ठीक था; आखिर एकदम ऐसा क्या हुआ कि देना पड़ी जान

about 2 hours ago
आम उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका
Top News

आम उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका:इतने रुपए महंगा हुआ दूध; होम डिलीवरी के लिए भी चुकाने होंगे एक्स्ट्रा पैसे

about 2 hours ago
पीसीसी चीफ के ‘300 फर्जी वोट’ वाले बयान पर पोलिंग एजेंट का पलटवार
Top News

पीसीसी चीफ के ‘300 फर्जी वोट’ वाले बयान पर पोलिंग एजेंट का पलटवार:बोले; बूथ पर भाजपा को मिले थे 337 वोट, रिकॉर्ड मेरे पास

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!