ई-बसों का विस्तार: 8 शहरों के लिए 26 इलेक्ट्रिक बसें जल्द शुरू होंगी; 150 बसों के लिए बन रहे नए डिपो
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री परिवहन सेवा के तहत ‘अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड’ (AICTSL) की पहली बोर्ड बैठक में इंटरसिटी बस सेवा के विस्तार का रोडमैप तैयार किया गया।
26 नई इलेक्ट्रिक बसों का संचालन
बैठक में तय किया गया कि प्रदेश के 8 प्रमुख शहरों को जोड़ते हुए 26 नई इलेक्ट्रिक बसों का संचालन जल्द शुरू किया जाएगा। इन शहरों में उज्जैन, भोपाल, खरगोन, सेंधवा, खंडवा, बुरहानपुर, रतलाम, धार-मांडव और महेश्वर शामिल हैं।
इंटरसिटी नेटवर्क को मिलेगा बढ़ावा
AICTSL अब केवल इंदौर शहर तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि पूरे संभाग में बसों का संचालन करेगी। बैठक में बोर्ड का पुनर्गठन भी किया गया, जिसमें अन्य जिलों के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है।
अनुबंध को एक साल के लिए बढ़ाने का निर्णय
साथ ही, इंदौर-उज्जैन और इंदौर-भोपाल रूट पर पहले से चल रही बस सेवाओं के अनुबंध को एक साल के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया गया है, ताकि यात्रियों को निरंतर सुविधा मिलती रहे।
150 ई-बसों के लिए तैयार हो रहा इंफ्रास्ट्रक्चर
केंद्र सरकार की पीएम ई-बस सेवा के तहत इंदौर को पहले चरण में 150 इलेक्ट्रिक बसें मिलने वाली हैं। इन बसों के संचालन के लिए दो बड़े डिपो बनाए जा रहे हैं। ये हैं- नायता मुंडला आईएसबीटी और देवास नाका।
एक अतिरिक्त डिपो का स्थान भी चिन्हित
इसके अलावा दूसरे चरण के लिए एक अतिरिक्त डिपो का स्थान भी चिन्हित कर लिया गया है। इस पूरी परियोजना के लिए वित्तीय सहायता केंद्र और राज्य सरकार द्वारा दी जाएगी। संभावना है कि बसों के शुरू होने पर प्रधानमंत्री वर्चुअल माध्यम से इस सेवा का शुभारंभ कर सकते हैं।
निजी बसों के अधिग्रहण पर फिलहाल निर्णय नहीं
बैठक में बसों की संख्या बढ़ाने और मौजूदा सेवाओं को जारी रखने पर सहमति बनी, लेकिन निजी बसों के अधिग्रहण को लेकर कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया। इस संबंध में नीति बाद में तय की जाएगी।
साइकिल और मल्टी-मोडल ट्रांसपोर्ट पर भी जोर
शहर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को और मजबूत बनाने के लिए 500 इलेक्ट्रिक साइकिलों को भी मंजूरी दी गई है। इससे अंतिम माइल कनेक्टिविटी बेहतर होगी और लोग बसों के साथ अन्य पर्यावरण अनुकूल साधनों का भी उपयोग कर सकेंगे।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!