आबकारी विभाग की कार्रवाई 56.8 लीटर अवैध शराब जब्त: विदेशी शराब के साथ एक धराया; अन्य स्थानों पर भी दबिश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में अवैध शराब के खिलाफ चल रहे अभियान में आबकारी विभाग ने मंगलवार को चार क्षेत्रों में दबिश देकर 56.8 लीटर अवैध शराब जब्त की। नौलखा, छावनी, रालामंडल और असरावद खुर्द में हुई इस कार्रवाई में कहीं बाइक से विदेशी शराब ले जाते युवक को पकड़ा गया तो कहीं बोरियों में भरकर खपाए जाने से पहले देसी शराब जब्त की गई।
कंट्रोलर कमलेश सोलंकी और डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल के निर्देशन में मुखबिर की सूचना पर एसआई आशीष जैन, त्रियंबिका शर्मा, वैशाली भगत और आकाश मेश्राम सहित अन्य पुलिसकर्मियों की टीम ने छावनी क्षेत्र में दोपहिया वाहन से शराब ले जा रहे अंकित सैनी को पकड़ा।
उसके बैग से विदेशी मदिरा की 18 बोतलें बरामद हुईं। टीम ने शराब और वाहन जब्त कर प्रकरण दर्ज किया। नौलखा में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर टीम ने संजू को पकड़कर बोरियों में भरी 50 पाव देसी मदिरा प्लेन और 50 पाव मसाला कुल 100 पाव शराब जब्त की।
रालामंडल क्षेत्र में गीताबाई के पास से बियर के 20 कैन बरामद किए गए। वहीं असरावद खुर्द में मनीष चौधरी के पास से 40 पाव देसी मसाला और 45 पाव देसी प्लेन कुल 85 पाव शराब जब्त की गई।
रेलवे स्टेशन पर युवक से 27 लीटर अवैध शराब जब्त
रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर ओवरब्रिज के पास तीन पिट्ठू बैग लेकर खड़े संदिग्ध युवक को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा। तलाशी पर बैगों से 36 बोतलें बरामद हुईं। इनमें कुल 27 लीटर शराब थी, जिसकी अनुमानित कीमत 52,968 रुपए बताई गई है। सूचना मिली थी ओवरब्रिज के पास एक युवक बैगों में अवैध शराब लेकर खड़ा है। पुलिस टीम पहुंची तो युवक भागने लगा। जवानों ने पकड़कर तलाशी ली तो तीनों बैग से शराब की 36 बोतलें मिलीं, जो जब्त कर ली। आरोपी के पास शराब के परिवहन से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं मिला। पहचान अर्जुन सोलंकी पिता सोनू सोलंकी (23), निवासी देवी इंद्रानगर, पलासिया, इंदौर के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू की है।
मैरिज गार्डन की पार्किंग में ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
क्राइम ब्रांच ने स्कीम 51 मेन रोड स्थित लेशा मैरिज गार्डन की पार्किंग से दो युवकों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी काले रंग की हीरो स्प्लेंडर पर बैठे थे। पुलिस को देखकर दोनों के हड़बड़ाने पर टीम ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ा। बाइक की तलाशी लेने पर टूल बॉक्स से 14 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई।
टीम गश्त व चेकिंग कर रही थी। तभी लेशा मैरिज गार्डन की पार्किंग में बाइक पर दो संदिग्ध बैठे दिखाई दिए। पुलिस को उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिसके बाद टीम ने दोनों को घेरकर हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों की पहचान राहुल उर्फ यशु देसाई निवासी मल्हारगंज और अभिषेक उर्फ बाबा सोलंकी निवासी बाणगंगा के रूप में हुई। बाइक की तलाशी में टूल बॉक्स से 14 ग्राम ब्राउन शुगर मिली। पुलिस ने ब्राउन शुगर और बाइक जब्त कर दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है।
एक कैंटीन में, दूसरा लेमिनेशन का काम करता है
पुलिस के अनुसार राहुल उर्फ यशु आठवीं तक पढ़ा है और निजी कंपनी डीएनएच में कैंटीन का काम करता है। वहीं अभिषेक उर्फ बाबा सातवीं तक शिक्षित है और मिठाई के डिब्बों पर लेमिनेशन का काम करता है। जब्त ब्राउन शुगर की अनुमानित कीमत 1.40 लाख रुपए, जबकि बाइक की कीमत करीब 50 हजार रुपए बताई गई है। कुल जब्ती करीब 1.90 लाख रुपए की है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार राहुल देसाई के खिलाफ मल्हारगंज और बाणगंगा थाने में पहले से तीन प्रकरण दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2018 का मल्हारगंज थाने का मामला तथा वर्ष 2023 में बाणगंगा थाने में दर्ज दो प्रकरण शामिल हैं।
संबंधित समाचार

नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार:इस दिन होगा सजा का ऐलान; 576 दिन बाद आया फैसला

हजारों करोड़ रुपए की ठगी का आरोपी गिरफ्तार:चार साल से था फरार; 20 से ज्यादा केस है दर्ज

शिकायतों से घिरे हीरा नगर टीआई सुशील पटेल निलंबित:आरोपी को थाने से छोड़ने सहित लापरवाही के आरोप

अंकसूची में छेड़छाड़:सप्लीमेंट्री वाले विषय में ‘पास’ दिखाया; रिजल्ट अटका तो सीएम हेल्पलाइन पहुंची छात्रा

अमृत 2.0 के कामों की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी:जल कार्य प्रभारी शर्मा ने विभिन्न कार्यस्थलों का किया निरीक्षण

पुलिस को चकमा देकर कोर्ट पहुंचा था हिस्ट्रीशीटर:अब हत्याकांड में नहीं मिला रिमांड; दूसरे केस में भेजा गया जेल

आंसुओं को मिला सहारा:कलेक्टर की संवेदनशीलता से संवरी कई जिंदगियां

एमजीएम मेडिकल कॉलेज में फर्स्ट ईयर एमबीबीएस के छात्रों से रैगिंग की शिकायत:सीनियर छात्रों पर देर रात दरवाजे पीटने का आरोप

एमजीएम के अस्पतालों में बच रहा मरीजों का पैसा:8 हॉस्पिटलों में हर महीने की जा रही 10 हजार से ज्यादा जांचें

पिपलियापाला तालाब में सीवेज का जहर:मरेंगी हजारों मछलियां

ट्रेड लाइसेंस को लेकर निगम की सख्ती:14 दुकानें सील; 57 कारोबारियों ने कराया रिन्यू

ड्रेनेज खुदाई में फोड़ी नर्मदा सप्लाई पाइपलाइन:पानी के लिए तरस रहे रहवासी

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल:8 वरिष्ठ अधिकारियों के हुए तबादले

इंदौर में 'युवा गूंज' के बाद राहुल की नजर बालाघाट पर:दौरे के बहाने कांग्रेस की जड़ मजबूत करने की कवायद; 1 अक्टूबर को बैहर और बिरसा जा सकते हैं

किसानों के लिए खुशखबरी:सरकार ने दिया बड़ा तोहफा; इन 6 फसलों का MSP बढ़ाया

अतिथि शिक्षकों के लिए पांच साल का बजट मंजूर:अग्निवीरों को विभिन्न बलों में 20 फीसदी आरक्षण

ये है असली पुलिसिंग:चाकू के 8 वार झेलकर भी नहीं छोड़ा बदमाश को

बिल्डर्स और कॉलोनाइजरों की बढ़ी मुश्किलें:मास्टर प्लान; अहिल्या पथ और आश्रय निधि के नोटिस से अटका कारोबार

करोड़ों हड़पने वाले मोहने बंधु की हुई शिकायत:कमिश्नर की जनसुनवाई में पीड़ितों ने लगाई गुहार

प्लॉट देने के नाम पर 11.70 लाख रुपए लिए:चक्कर काट रहा खरीदार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!