खबर
Top News

ईडब्ल्यूएस फ्लैट किराए पर: रहवासी कॉलोनी में धड़ल्ले से चल रहा व्यवसाय; प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़ा घोटाला

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

21 अप्रैल 2026, 7:39 pm
शेयर करें:
ईडब्ल्यूएस फ्लैट किराए पर

नागरिकों का विरोध तेज, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीब और निम्न आय वर्ग को रहने के लिए दिए जाने वाले ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) आवासों के दुरुपयोग का बड़ा मामला सामने आया है। शहर के जनशक्ति नगर क्षेत्र में आवासीय प्लॉट और मल्टी का खुलेआम व्यावसायिक गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है, जबकि प्रशासन इस पर मौन है।

प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य आवासहीन लोगों को रहने के लिए छत उपलब्ध कराना है, लेकिन जनशक्ति नगर में इसके विपरीत स्थिति देखने को मिल रही है। यहां ईडब्ल्यूएस श्रेणी के फ्लैट और प्लॉट किराए पर देकर उनमें दुकानें, दफ्तर, होटल और रेस्टोरेंट संचालित किए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि तीन मंजिला मल्टी में नीचे की मंजिल 15 से 25 हजार रुपए, पहली मंजिल 10 से 12 हजार और तीसरी मंजिल 8 से 10 हजार रुपए तक किराए पर दी जा रही है।

लीज शर्तों का खुला उल्लंघन- जनशक्ति गृह निर्माण सहकारी संस्था को वर्ष 2008 में ग्राम सिरपुर की जमीन आवासीय निर्माण के लिए लीज पर दी गई थी। स्पष्ट शर्त थी कि भूमि का उपयोग केवल आवासीय उद्देश्यों के लिए होगा।

इसके बावजूद न केवल व्यावसायिक निर्माण किया गया, बल्कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बनी मल्टी तक का दुरुपयोग कर दिया गया। यह सीधे तौर पर लीज शर्तों और योजना के नियमों का उल्लंघन माना जा रहा है।

पात्रों के बजाय अपात्रों को मिले प्लॉट
क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता दीपू मिश्रा सहित अन्य नागरिकों ने आरोप लगाया है कि पात्र हितग्राहियों को प्लॉट नहीं दिए गए, जबकि अपात्र लोगों को नगर निगम अधिकारियों और संस्था पदाधिकारियों की मिलीभगत से लाभ पहुंचाया गया। नागरिकों का कहना है कि यही वजह है कि आज इन आवासों का उपयोग किराए और व्यवसाय के लिए किया जा रहा है।

कांग्रेस ने उठाए सवाल
मप्र कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट प्रमोद कुमार द्विवेदी ने कलेक्टर और संबंधित एसडीएम निधि वर्मा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि आम लोगों की शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होना प्रशासन की भूमिका पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर सीधा घोटाला बताते हुए तत्काल जांच और कार्रवाई की मांग की है।

नियमों के विपरीत अनुमति दिलाई
जनशक्ति गृह निर्माण सहकारी संस्था में भूखंड आवंटन को लेकर भी बड़ा विवाद सामने आया है। आरोप है कि वर्ष 2001 में स्वीकृत 104 प्लॉटों की संख्या को बढ़ाकर 133 कर दिया गया और इसमें भारी अनियमितताएं की गईं। तत्कालीन अध्यक्ष पंकज पांडे पर आरोप है कि उन्होंने अपने परिजन और चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए फर्जी शपथ पत्र, अवैध रजिस्ट्रियां और नियमों के विपरीत विकास अनुमति दिलाई।

हाई कोर्ट आदेश के बाद भी अटका डिमार्केशन
मामले में वर्ष 2009 में हाईकोर्ट में याचिका दायर हुई थी, जिस पर 2013 में डिमार्केशन (सीमांकन) प्रक्रिया पूरी करने का आदेश दिया गया था। आरोप है कि सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बावजूद डिमार्केशन प्लान को जानबूझकर आगे नहीं बढ़ाया गया, ताकि अनियमितताओं का खुलासा न हो सके।

जांच पर भी सवाल, मिलीभगत के आरोप
शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि नगर एवं ग्राम निवेश विभाग द्वारा डिमार्केशन प्लान की स्वीकृत प्रति अब तक उपलब्ध नहीं कराई गई है। इसे साक्ष्य दबाने की साजिश बताया जा रहा है। सबसे गंभीर सवाल यह है कि जिन अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध है, उन्हीं को जांच सौंपी गई है। इसे खुली मिलीभगत बताते हुए स्वतंत्र एजेंसी से निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।

कार्रवाई नहीं तो आंदोलन की चेतावनी
स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही अवैध निर्माण और व्यावसायिक गतिविधियों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा।

…तो कॉलोनी सेल कार्रवाई करेगा
एसडीएम निधि वर्मा ने बताया कि उक्त शिकायत मेरे संज्ञान में नहीं है, अगर मामला आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के संबंध में है तो कॉलोनी सेल कार्रवाई करेगा।

संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त
Top News

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

about 16 hours ago
पार्किंग को लेकर विवाद
Top News

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

about 16 hours ago
केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री
Top News

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

about 16 hours ago
पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते
Top News

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

about 16 hours ago
अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो
Top News

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

about 16 hours ago
बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
Top News

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

about 16 hours ago
नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद
Top News

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

about 16 hours ago
30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़
Top News

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

about 16 hours ago
होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द
Top News

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

about 17 hours ago
भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल
Top News

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

about 17 hours ago
अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार
Top News

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

about 17 hours ago
100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार
Top News

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

about 17 hours ago
जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र
Top News

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

about 17 hours ago
500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड
Top News

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

about 17 hours ago
हनी ट्रैप 2.0
Top News

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

about 17 hours ago
ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया
Top News

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

about 17 hours ago
म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार
Top News

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

about 17 hours ago
देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड
Top News

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

about 17 hours ago
कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश
Top News

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

about 17 hours ago
16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म
Top News

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन

about 17 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!