‘दवाई लूटकांड’ का खुलासा होने के बाद भी जिम्मेदारों ने साधी चुप्पी: कमीशनखोरी के आरोप में घिरे डॉ. जैन दम्पति
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रतिभा हॉस्पिटल एंड आईवीएफ सेंटर से जुड़े एक कथित ‘दवाई लूटकांड’ का खुलासा होने के बाद भी जिम्मेदारों की चुप्पी ने प्रशासनिक सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हैरानी है मामले में पीड़ित परिवार शहर के प्रथम नागरिक पुष्यमित्र भार्गव का रिश्तेदार है। खुलासा होने पर मौके पर पार्षद भी विरोध करने पहुंचे थे, इसके बावजूद ठोस कार्रवाई का अभाव चर्चा का विषय है।
सूत्रों के अनुसार प्रतिभा हॉस्पिटल एंड आईवीएफ सेंटर के संचालक डॉ. भरत जैन और डॉ. मून जैन पर आरोप है सस्ती जेनेरिक दवाओं को महंगी एथिकल (ब्रांडेड) बताकर मेडिकल स्टोर के माध्यम से मरीजों से भारी वसूली कर रहे हैं। इसका खुलासा खुद पीड़ित परिवार के डॉक्टर सदस्य ने किया, जिससे मामला और गंभीर हो गया।
सबसे बड़ा सवाल है जब महापौर के अपने रिश्तेदार लूट के शिकार हैं, तब भी अस्पताल पर कोई ठोस कार्रवाई क्यों नहीं हो रही। क्या राजनीतिक दबाव या प्रशासनिक उदासीनता के चलते मामले को दबाया जा रहा है? खाद्य एवं औषधि प्रशासन के रिकॉर्ड में मोहम्मद अनस अंसारी को पंजीकृत फार्मासिस्ट बताया गया है, जिनका लाइसेंस 2027 तक वैध है लेकिन मौके पर उनकी अनुपस्थिति गंभीर गड़बड़ी की ओर संकेत करती है।
80 वर्षीय महिला के इलाज में गंभीर लापरवाही का आरोप
एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला नंदकुंवर शर्मा के इलाज को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इनके अनुसार भर्ती के दौरान लिया गया यूरिन सैंपल जांच के लिए लैब तक नहीं पहुंचा। यूटीआई (यूरिन संक्रमण) का इलाज समय पर नहीं किया गया। केवल सोडियम का उपचार देकर दो दिन में छुट्टी दे दी गई। हालत बिगड़ने पर दोबारा भर्ती से संक्रमण की पुष्टि हुई। परिजनों का कहना है उक्त अस्पताल में दवाइयों की कीमतों में भारी अंतर पाया गया। 200 रुपये का इंजेक्शन 1200 रुपए में बेचा गया।
हाई कोर्ट में जनहित याचिका फिर भी कार्रवाई गायब
मेडिकल जांच और दवाइयों की कीमतों में भारी अंतर को लेकर हाई कोर्ट में जनहित याचिका भी दायर की गई है। इसके बावजूद स्थानीय स्तर पर ठोस कार्रवाई का अभाव प्रशासनिक इच्छाशक्ति पर सवाल खड़े करता है।
अस्पतालों में अनियमितताओं की भरमार
शहर के कई अस्पतालों में अनियमितताओं और कमीशनखोरी की शिकायतें पहले भी सामने आ
चुकी हैं।
36 से अधिक अस्पतालों में फायर सेफ्टी सिस्टम नहीं
आवासीय क्षेत्रों में अवैध संचालन
सीएमएचओ कार्यालय को कई शिकायतें की गईं इसके बावजूद न तो सख्त जांच दिख रही है और न ही प्रभावी कार्रवाई।
क्या स्वास्थ्य सेवाएं सिर्फ कमाई का जरिया बन गई हैं?
क्या प्रशासन और अधिकारी सिर्फ राजनीतिक संतुलन साधने में लगे हैं?
जब वीआईपी परिवार को न्याय नहीं तो आम जनता का क्या होगा?
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!