खबर
Top News

इतना खौफनाक कदम उठाने के बाद भी बहन के साथ चिकन खाया: नीले ड्रम में पिता के शव के साथ क्या करना चाहता था हत्यारा बेटा; किस बात से था खफा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

25 फ़रवरी 2026, 12:51 pm
शेयर करें:
इतना खौफनाक कदम उठाने के बाद भी बहन के साथ चिकन खाया

खुलासा फर्स्ट, लखनऊ।
राजधानी के आशियाना इलाके में संचालित वर्धमान पैथोलॉजी के मालिक मानवेंद्र सिंह की हत्या मामले में सनसनीखेज खुलासे हुए हैं। पुलिस जांच के मुताबिक, मानवेंद्र की दूसरी शादी की चर्चा से उनका 21 वर्षीय बेटा अक्षत प्रताप सिंह नाराज था। इसी रंजिश में उसने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी और शव को घर में नीले ड्रम में छिपा दिया।

हत्या के बाद सामान्य दिनचर्या
पूछताछ में सामने आया कि वारदात के बाद भी आरोपी ने अपनी दिनचर्या में बदलाव नहीं किया, ताकि किसी को शक न हो। वह अपनी बहन को परीक्षा दिलाने भेजता रहा और रिश्तेदारों से सामान्य व्यवहार करता रहा। पुलिस के अनुसार, शव को ठिकाने लगाने के लिए उसने आरी और नीला ड्रम खरीदा। वर्धमान पैथोलॉजी के संचालक मानवेंद्र सिंह की दूसरी शादी की बात पर उनके बच्चे खासे नाराज थे।

जांच में यह भी सामने आया कि हत्या के बाद वह परिजनों से सामान्य रूप से मिलता-जुलता रहा। पुलिस ने 24 फरवरी को उसे सीन रिक्रिएशन के लिए घर ले जाकर घटनाक्रम की पुष्टि की। अधिकारियों के मुताबिक, उसके चेहरे पर किसी तरह का पछतावा नजर नहीं आया।

21 साल के आरोपी बेटे अक्षत प्रताप सिंह उर्फ राजा ने माना कि पिता की हत्या के बाद वह अपनी चाची के पास गया और उनसे चिकन और पनीर की सब्जी बनवाई। इसके बाद वापस आया फिर लाश के पास बैठकर बहन कृति के साथ खाना खाया।

तड़के गोली मारकर हत्या
पुलिस के अनुसार, 20 फरवरी की तड़के करीब 4:30 बजे आरोपी ने लाइसेंसी राइफल से सोते हुए पिता के सिर में गोली मार दी। वारदात के समय उसकी बहन भी कमरे में मौजूद थी। इसके बाद उसने शव को तीसरी मंजिल से नीचे लाकर ग्राउंड फ्लोर के बाथरूम में रखा।

आरोपी ने शव के अंग अलग करने की कोशिश की और उन्हें दूर फेंक आया। धड़ को ड्रम में बंद कर दिया। पुलिस का कहना है कि वह शेष शव को जलाने की योजना बना रहा था, लेकिन उससे पहले गिरफ्तार कर लिया गया।

मोबाइल दूर फेंककर गुमराह करने की कोशिश
जांच में सामने आया कि आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए पिता का मोबाइल करीब 20 किलोमीटर दूर काकोरी क्षेत्र में फेंक दिया, ताकि लोकेशन घर से बाहर मिले। पड़ोसियों को उसने बताया कि उसके पिता दिल्ली गए हैं।

बहन के बयान पर भी जांच
पुलिस ने बहन से भी पूछताछ की है। उसका कहना है कि भाई की धमकी के कारण वह चुप रही। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या उसे पहले से किसी साजिश की जानकारी थी या वह भय के कारण चुप रही।

जांच में तीन संभावित वजहें
पुलिस अब तक तीन प्रमुख बिंदुओं पर जांच कर रही है- संपत्ति विवाद: मानवेंद्र सिंह का पैथोलॉजी और अन्य कारोबार था। पुलिस को शक है कि आरोपी संपत्ति पर पूर्ण नियंत्रण चाहता था। पारिवारिक मतभेद: जांच में सामने आया कि परिवार में जीवनशैली और निजी निर्णयों को लेकर तनाव था। दूसरी शादी की चर्चा: स्थानीय स्तर पर मानवेंद्र की दूसरी शादी की बातचीत चलने की बात सामने आई है, जिससे बेटा नाराज बताया जा रहा है।

कई सवाल अब भी बाकी
पुलिस यह भी जांच रही है कि गोली की आवाज आसपास किसी ने क्यों नहीं सुनी, और घर में मौजूद अन्य लोगों को घटना की भनक कैसे नहीं लगी। 23 फरवरी को आरोपी की निशानदेही पर घर से ड्रम में बंद शव बरामद किया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।


संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री
Top News

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

7 minutes ago
80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी
Top News

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

23 minutes ago
iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू
Top News

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

39 minutes ago
MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद
Top News

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

about 1 hour ago
गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार
Top News

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

about 1 hour ago
22 साल की एंकर ने की आत्महत्या
Top News

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

about 1 hour ago
जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू
Top News

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

about 2 hours ago
पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम
Top News

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

about 2 hours ago
ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां
Top News

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

about 2 hours ago
रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप
Top News

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

about 2 hours ago
दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या
Top News

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

about 2 hours ago
मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत
Top News

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

about 2 hours ago
युवक की पीट-पीटकर हत्या
Top News

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

about 2 hours ago
हादसा
Top News

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

about 2 hours ago
नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार
Top News

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

about 2 hours ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

about 2 hours ago
एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब
Top News

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

about 2 hours ago
नवविवाहिता ने की आत्महत्या
Top News

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

about 3 hours ago
रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे
Top News

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

about 3 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!