निलंबन के बाद भी फील्ड पर मैडम पटवारी कलेक्टर के आदेश को ठेंगा: ग्रामीणों के वीडियो से हुआ खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जिला प्रशासन की सख्ती और कलेक्टर शिवम वर्मा के आदेशों की धज्जियां उड़ाने का एक सनसनीखेज मामले का खुलासा सांवेर तहसील में हुआ है। भ्रष्टाचार या अनियमितता के आरोपों में निलंबित की गई पटवारी दीपशिखा कैथवास न केवल बेखौफ होकर फील्ड पर घूम रही हैं, बल्कि खुलेआम शासकीय कार्यों को अंजाम दे रही हैं।
ग्रामीणों द्वारा बनाए गए एक वीडियो ने तहसील कार्यालय से लेकर कलेक्ट्रेट तक हड़कंप मचा दिया है, जिसमें निलंबित पटवारी खुद यह स्वीकार कर रही हैं कि वे वहां जमीन सीमांकन के पॉइंट देने आई थीं।
वीडियो में जब उनसे उनके निलंबन के बावजूद काम करने पर सवाल किया गया, तो उन्होंने बड़ी बेबाकी से अपनी सक्रियता को जायज ठहराया। पटवारी कैथवास ने वीडियो में कहा कि ‘मेरा प्रभार अभी मेरे पास ही है और मैंने अभी तक चार्ज सौंपा नहीं है। सीमांकन के कुछ बिंदु देना शेष रह गए थे, इसलिए यहां आना पड़ा।
यह इस कार्य का तीसरा-चौथा मौका है। हां, यह सही है कि मैं अभी निलंबित हूं, लेकिन आज निलंबन के चौथे दिन मुझे यहां इसलिए आना पड़ा क्योंकि जिस दिन मेरा सस्पेंशन ऑर्डर आया था, उसी दिन कुछ महत्वपूर्ण बिंदु दर्ज करने रह गए थे।
एक लोक सेवक होने के नाते मुझे अपना अधूरा काम तो पूरा करना ही होगा, इसके बाद मैंने कोई भी नया काम हाथ में नहीं लिया है। मैं यहां केवल वही पुराने बिंदु स्पष्ट करने आई हूं।
इस मामले में सभी नोटिस 23 तारीख को जारी किए गए थे, इसलिए रिकॉर्ड के अनुसार ही सारा काम पूर्ण करना होगा।
चूंकि नोटिस मैंने ही जारी किए थे और मौके पर भी मैं ही मौजूद थी, इसलिए इस प्रक्रिया को मुझे ही पूर्ण करना होगा। आगामी लिखा-पढ़ी भी मेरी ओर से ही जाएगी क्योंकि नोटिसों पर मेरे ही हस्ताक्षर हैं।
यदि यह कार्य मेरे द्वारा पहले शुरू नहीं किया गया होता, तो मैं इसे छोड़ देती, लेकिन अधूरी फाइल जमा नहीं की जा सकती।‘
निलंबित कर्मचारी का सीमांकन कार्य करना गंभीर सवाल: यह मामला सीधे तौर पर प्रशासनिक व्यवस्था और वरिष्ठ अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवालिया निशान खड़ा करता है। नियम स्पष्ट हैं कि निलंबन की अवधि में कोई भी लोक सेवक सरकारी पद का लाभ नहीं ले सकता और न ही किसी शासकीय कार्य में हस्तक्षेप कर सकता है। इसके बावजूद, सांवेर में नियमों को ताक पर रखकर पटवारी का सक्रिय रहना यह दर्शाता है कि प्रशासन का खौफ शून्य हो चुका है।
मुख्यालय सांवेर तहसील ही क्यों?: प्रशासनिक स्तर पर एक बड़ी तकनीकी चूक यह भी मानी जा रही है कि पटवारी और आरआई को निलंबित करने के बाद भी उनका मुख्यालय सांवेर तहसील ही रखा गया।
आमतौर पर जांच को प्रभावित होने से बचाने के लिए निलंबित कर्मचारी का मुख्यालय दूरस्थ तहसील में किया जाता है, ताकि वे संबंधित क्षेत्र के रिकॉर्ड या काम में दखल न दे सकें।
अन्य स्थान पर भेजने की मांग: ग्रामीणों की मांग और मौजूदा हालातों को देखते हुए अब कलेक्टर शिवम वर्मा को तत्काल इनका मुख्यालय जिले की अन्य किसी दूरस्थ तहसील में स्थानांतरित करना चाहिए, ताकि जांच की निष्पक्षता बनी रहे।
संबंधित समाचार

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान तोड़ा दम; मां अस्पताल में भर्ती

जलती चिता के साथ छेड़छाड़:मांस निकालकर खाने पर हुई FIR; अखाड़ा परिषद ने की थी कार्रवाई की मांग, किन्नर अघोरी हिरासत में

तीन तलाक का मामला:दूसरी महिला के साथ रह रहे पति ने पत्नी को दिया; शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान:इन खिलाड़ियों को मिला मौका

अवैध शराब के अड्डों पर पुलिस का छापा:3 हजार लीटर महुआ लहान की नष्ट; 3 जगह मिली भट्टियां

एयरपोर्ट की लोहे की छत पर उठे सवाल:यात्री ने AI से सुझाए नए डिजाइन; एयरपोर्ट प्रबंधन बोला- सुझाव संबंधित टीम तक पहुंचाएंगे

दूध उत्पादक किसानों ने खोला मोर्चा:इतने रुपए लीटर की कर रहे मांग; कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

जहां 27 बच्चों की मौत:वहीं फिर बिगड़े हालात; 134 अस्पताल में भर्ती, एक बेड पर 3-4 का इलाज, उल्टी-दस्त, मलेरिया और बुखार के मरीज बढ़े

अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई:शोरूम के दो अतिरिक्त फ्लोर तोड़े; नोटिस के बाद भी नहीं हटाया निर्माण

अंधविश्वास बना कछुआ तस्करों की कमाई का जरिया:चंबल से मुंबई तक फैला नेटवर्क; 10 हजार रुपए तक बेचते थे बदमाश

PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17 करोड़ के नकली नोट:जयपुर भेजी रकम में 4.30 लाख रुपए कम मिलने से खुलासा; 3 बैंक अधिकारी सस्पेंड

कॉलेज घेराव के दौरान NSUI-ABVP कार्यकर्ता भिड़े:झड़प में 4 महिला पुलिसकर्मी घायल; कैंपस में बढ़ाई गई सुरक्षा

रक्षाबंधन पर सुरक्षा में जुटी शक्ति मोबाइल टीमों का सम्मान:कमिश्नर ने पुलिसकर्मियों को दिए प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार

सीएम मोहन यादव ने मेधावी विद्यार्थियों के खातों में ट्रांसफर किए इतने करोड़:यूनिफॉर्म-किताबों के बाद अब लैपटॉप; जल्द मिलेगी स्कूटी

मुख्यमंत्री के सलाहकार बनाए गए रिटायर्ड IPS:रिटायरमेंट के अगले ही दिन मिली बड़ी जिम्मेदारी; दिल्ली में होगी तैनाती

शिक्षा विभाग का लेखापाल निलंबित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस:सीएम हेल्प लाइन और जनसुनवाई के लंबित मामलों का समयबद्ध समाधान करने के सख्त निर्देश

सफर के बीच कन्फर्म टिकट कैंसिल:चार में से दो टिकट अचानक रद्द होने का दावा; आरक्षित बर्थ पर बिना रिजर्वेशन यात्रियों के बैठने का भी आरोप

राहुल गांधी पर एफआईआर और खड़गे के अपमान पर भड़की कांग्रेस:प्रदर्शन के दौरान रीना बौरासी सेतिया ने जलाई मनु स्मृति

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला:आंदोलन से जुड़ी सभी FIR की रद्द; अब CJP नहीं करेगी मार्च

बार-बार दिए नोटिस दरकिनार करने पर चला नगर निगम का बुलडोजर:नेताजी सुभाष मार्ग पर तानी गई दो मंजिला अवैध इमारत पर कार्रवाई; पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया निर्माण
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!