खबर
Top News

कचरा डिपो बना सूना मकान: नगर निगम की कार्यप्रणाली का खुलासा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

18 अगस्त 2026, 4:06 pm
शेयर करें:
कचरा डिपो बना सूना मकान

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के भीतरी इलाकों में ‘स्वच्छता’ के दावों की जमीनी हकीकत लापरवाह तंत्र की कार्यशैली का खुलासा कर रही है। नगर निगम के विज्ञापनों और धरातल की परिस्थितियों के मध्य एक विशाल अंतर दिखाई दे रहा है। ताजा प्रकरण नगर निगम के जोन क्रमांक 10 के अंतर्गत आने वाले वार्ड 43, बीमा नगर का है। जहां नगर निगम के ही सफाई कर्मियों ने एक खाली निजी भवन को अनधिकृत डंपिंग स्थल बना दिया है।

आनंद बाजार के समीप स्थित मकान नंबर 13 ‘सरोदे भवन’ खाली पड़ा हुआ है। इस स्थिति का अनुचित लाभ उठाकर स्वच्छता कर्मचारियों एवं क्षेत्रों के लोगों द्वारा प्रतिदिन बोरियों में भरकर अपशिष्ट पदार्थ यहां फेंका जा रहा है। इसके परिणामस्वरूप संपूर्ण आवासीय परिसर गंदगी और दुर्गंध की चपेट में आ चुका है।

वर्तमान परिदृश्य को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों की वाजिब समस्याओं के त्वरित समाधान के स्थान पर नगर निगम का प्रशासनिक अमला मनमानी पर आमादा है। सरोदे भवन के अग्र भाग में एकत्र कचरा बदबू फैला रहा है,रहवासियों का अपने ही आवासों में श्वास लेना दूभर हो गया है।

आशुतोष व्यास सहित अन्य निवासियों ने इस समस्या की शिकायत नगर निगम के 311 ऐप पर की थी। किंतु, प्रशासनिक हठधर्मिता और जिम्मेदार अधिकारियों की घोर लापरवाही के कारण बिना किसी प्रत्यक्ष समाधान या जमीनी मुआयने के ही शिकायत को पोर्टल पर निराकृत घोषित कर बंद कर दिया गया था।

क्षेत्रीय स्वच्छता पर्यवेक्षक और जोनल अधिकारी कभी भी स्थल का भौतिक निरीक्षण करने नहीं पहुंचते तथा केवल कागजी रिपोर्ट तैयार कर वरिष्ठ अधिकारियों को भ्रमित किया जा रहा है। क्षेत्रवासियों की मांग है कि नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल स्वयं यहां का औचक निरीक्षण करें और इस क्षेत्र के परिसर को अविलंब कचरा मुक्त कराएं, साथ ही पीड़ित रहवासी इस घोर लापरवाही के जिम्मेदार स्वच्छता पर्यवेक्षक पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

संबंधित समाचार

12 साल पुराने मामले में 5 आरोपियों को 5-5 साल की सजा
Top News

12 साल पुराने मामले में 5 आरोपियों को 5-5 साल की सजा:युवक को घेरकर किया था चाकू से हमला

about 12 hours ago
देखिये वीडियो, खटारा हुई नगर निगम की कचरा गाड़ी
Top News

देखिये वीडियो, खटारा हुई नगर निगम की कचरा गाड़ी:रस्सी के सहारे चल रही व्यवस्था; कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

about 12 hours ago
इस बात को लेकर नाराज हुई भाजपा पार्षद
Top News

इस बात को लेकर नाराज हुई भाजपा पार्षद:निगम अधिकारियों को दी धमकी; अगली बार अंजाम बुरा होगा

about 12 hours ago
शादी का झांसा देकर महिला आरक्षक से दुष्कर्म
Top News

शादी का झांसा देकर महिला आरक्षक से दुष्कर्म:5 साल तक शोषण करता रहा कांस्टेबल; फोटो-वीडियो भी बनाए

about 13 hours ago
स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप
Top News

स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप:मृत अध्यक्ष के फर्जी साइन से बनाया किरायानामा; 4 पर केस दर्ज

about 13 hours ago
मृत बैगा बच्चों के परिजनों से मिले राहुल गांधी
Top News

मृत बैगा बच्चों के परिजनों से मिले राहुल गांधी:बोले- लोकसभा में उठाएंगे मुद्दा; सरकार आने पर करेंगे मदद

about 13 hours ago
अग्निशमन मानकों की धज्जियां उड़ाने पर 182 भवन किए सील
Top News

अग्निशमन मानकों की धज्जियां उड़ाने पर 182 भवन किए सील

about 14 hours ago
कैप्टन स्मित के जल्द स्वस्थ होने की कामना
Top News

कैप्टन स्मित के जल्द स्वस्थ होने की कामना:खजराना गणेश मंदिर में पुजारियों ने की विशेष पूजा-अर्चना

about 14 hours ago
सीवरेज लाइन चोक होने से सड़कों पर बह रहा गंदा पानी
Top News

सीवरेज लाइन चोक होने से सड़कों पर बह रहा गंदा पानी

about 14 hours ago
खुलासा फर्स्ट की खबर का असर
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:लाखों डकारने वाले टोपीबाज लोन एजेंट नवीन ओझा पर केस

about 14 hours ago
कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला
Top News

कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला:लाठी-डंडों से पीटा; गंभीर हालत में किया रेफर

about 14 hours ago
फ्लैट में चोरों ने बोला धावा
Top News

फ्लैट में चोरों ने बोला धावा:लाखों के जेवर-नकदी लूटी; चादर ढंककर परिवार से की मारपीट, 3 नाबालिग सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

about 14 hours ago
बच्चों को बताए सड़क सुरक्षा के नियम
Top News

बच्चों को बताए सड़क सुरक्षा के नियम:स्कूलों में कहानियों और कार्टून से समझाया ट्रैफिक अनुशासन

about 14 hours ago
बायपास के खाली मैदान में बना रहे थे डकैती की योजना
Top News

बायपास के खाली मैदान में बना रहे थे डकैती की योजना:पेट्रोल पंप लूटने निकले 5 बदमाशों को पुलिस ने हथियारों के साथ दबोचा

about 15 hours ago
उपद्रव से जुड़े भड़काऊ  व वायरल कंटेंट वाले 100 से अधिक आईडी हुए ब्लॉक
Top News

उपद्रव से जुड़े भड़काऊ व वायरल कंटेंट वाले 100 से अधिक आईडी हुए ब्लॉक:संगठन से जुड़े तथ्यों की भी तलाश

about 15 hours ago
करोड़ों का राशन घोटाला
Top News

करोड़ों का राशन घोटाला:गरीबों का गेहूं-चावल डकार गए बाप-बेटे; गोदाम में 10% अनाज भी नहीं मिला

about 15 hours ago
हत्या के बाद अब जबरन वसूली में फंसा मानसिंह
Top News

हत्या के बाद अब जबरन वसूली में फंसा मानसिंह:कार खरीदने के बाद बकाया पैसे मांगने पर दे रहा था धमकी

about 15 hours ago
बालाघाट पहुंचे राहुल गांधी
Top News

बालाघाट पहुंचे राहुल गांधी:मृत बच्चों के परिवारों से कर रहे मुलाकात; स्कूल में की मिड-डे मील पर बात

about 15 hours ago
साप्ताहिक अखबार के पत्रकार पर जबरन वसूली का केस दर्ज
Top News

साप्ताहिक अखबार के पत्रकार पर जबरन वसूली का केस दर्ज:चांद को जमीं पर लाकर शाहरुख के पर कुतरेगी पुलिस

about 15 hours ago
पिनेकल जमीन मामले में नया मोड़
Top News

पिनेकल जमीन मामले में नया मोड़:दो महिलाओं को जमानत; अब मुख्य आरोपी की अग्रिम जमानत की कोशिश!

about 15 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!