बीआरसी की गाली-गलौज से कर्मचारी त्रस्त: कलेक्टर तक पहुंची शिकायत; मुकेशचंद्र पटेल की दबंगई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शिक्षा विभाग के एक जिम्मेदार पद पर बैठे अधिकारी की बदजुबानी ने प्रशासनिक मर्यादाओं को तार-तार कर दिया है। सांवेर के विकासखंड स्रोत समन्वयक (बीआरसी) मुकेश चंद्र पटेल के खिलाफ कर्मचारियों ने सीधे कलेक्टर से लिखित शिकायत की है। आरोप है कि मुकेशचंद्र पटेल का व्यवहार अमर्यादित है, वे आए दिन कर्मचारियों को गालियां देते हुए उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं।
दफ्तर के लगभग एक दर्जन कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से हस्ताक्षरित शिकायती पत्र में स्पष्ट किया है कि कार्यालय का माहौल पूरी तरह से अमानवीय हो चुका है। कर्मचारियों के अनुसार पटेल को अधीनस्थों से बात करने तक का सलीका नहीं है।
गाली-गलौज और पक्षपातपूर्ण रवैये के कारण कर्मचारी तनाव और भय में काम करने को मजबूर हैं। शिकायतकर्ताओं ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि इस निरंतर उत्पीड़न के कारण किसी कर्मचारी के साथ कोई अप्रिय घटना या हादसा होता है तो उसकी सीधी जिम्मेदारी मुकेशचंद्र पटेल की होगी।
मुकेशचंद्र पटेल को किसका संरक्षण?
सांवेर के बीआरसी मुकेश चंद्र पटेल ने पिछले वर्ष सितंबर माह में जर्जर स्कूली भवनों और भारी बारिश के बीच बच्चों की सुरक्षा को लेकर हुई समीक्षा बैठक में अमानवीयता की सारी हदें पार करते हुए कहा था कि जिसको मरना है वह मरेगा।
इस लापरवाही और अमर्यादित टिप्पणी पर जिला परियोजना समन्वयक द्वारा कारण बताओ नोटिस (पत्र क्र. 3030) जारी किया गया था, लेकिन विभागीय सूत्रों की मानें तो यह पूरा मामला एक बड़ी सौदेबाजी की भेंट चढ़ गया।
सौदेबाजी की भेंट चढ़ गया प्रशासनिक अनुशासन
हैरानी की बात यह है कि मध्य प्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के तहत कठोर दंडात्मक कार्रवाई के बजाय पर्दे के पीछे हुई डील ने इस बेलगाम अधिकारी को अभयदान दे दिया। इसी प्रशासनिक लचरता और कथित लेन-देन का नतीजा है कि आज मुकेशचंद पटेल के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे अपने ही अधीनस्थ कर्मचारियों को सरेआम गालियां दे रहे हैं।
कार्यालय के कर्मचारी आज जिस मानसिक प्रताड़ना और अपमान के साए में जी रहे हैं उसकी जड़ें उसी सौदेबाजी में छिपी हैं, जिसने एक नोटिस दिए हुए अधिकारी को सजा के बजाय संरक्षण दिया।
कर्मचारियों का सीधा आरोप है कि जो अधिकारी बच्चों की मौत पर उपहास उड़ा सकता है वह कर्मचारियों के साथ मानवीय व्यवहार कैसे करेगा?
संबंधित समाचार

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान तोड़ा दम; मां अस्पताल में भर्ती

जलती चिता के साथ छेड़छाड़:मांस निकालकर खाने पर हुई FIR; अखाड़ा परिषद ने की थी कार्रवाई की मांग, किन्नर अघोरी हिरासत में

तीन तलाक का मामला:दूसरी महिला के साथ रह रहे पति ने पत्नी को दिया; शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान:इन खिलाड़ियों को मिला मौका

अवैध शराब के अड्डों पर पुलिस का छापा:3 हजार लीटर महुआ लहान की नष्ट; 3 जगह मिली भट्टियां

एयरपोर्ट की लोहे की छत पर उठे सवाल:यात्री ने AI से सुझाए नए डिजाइन; एयरपोर्ट प्रबंधन बोला- सुझाव संबंधित टीम तक पहुंचाएंगे

दूध उत्पादक किसानों ने खोला मोर्चा:इतने रुपए लीटर की कर रहे मांग; कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

जहां 27 बच्चों की मौत:वहीं फिर बिगड़े हालात; 134 अस्पताल में भर्ती, एक बेड पर 3-4 का इलाज, उल्टी-दस्त, मलेरिया और बुखार के मरीज बढ़े

अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई:शोरूम के दो अतिरिक्त फ्लोर तोड़े; नोटिस के बाद भी नहीं हटाया निर्माण

अंधविश्वास बना कछुआ तस्करों की कमाई का जरिया:चंबल से मुंबई तक फैला नेटवर्क; 10 हजार रुपए तक बेचते थे बदमाश

PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17 करोड़ के नकली नोट:जयपुर भेजी रकम में 4.30 लाख रुपए कम मिलने से खुलासा; 3 बैंक अधिकारी सस्पेंड

कॉलेज घेराव के दौरान NSUI-ABVP कार्यकर्ता भिड़े:झड़प में 4 महिला पुलिसकर्मी घायल; कैंपस में बढ़ाई गई सुरक्षा

रक्षाबंधन पर सुरक्षा में जुटी शक्ति मोबाइल टीमों का सम्मान:कमिश्नर ने पुलिसकर्मियों को दिए प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार

सीएम मोहन यादव ने मेधावी विद्यार्थियों के खातों में ट्रांसफर किए इतने करोड़:यूनिफॉर्म-किताबों के बाद अब लैपटॉप; जल्द मिलेगी स्कूटी

मुख्यमंत्री के सलाहकार बनाए गए रिटायर्ड IPS:रिटायरमेंट के अगले ही दिन मिली बड़ी जिम्मेदारी; दिल्ली में होगी तैनाती

शिक्षा विभाग का लेखापाल निलंबित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस:सीएम हेल्प लाइन और जनसुनवाई के लंबित मामलों का समयबद्ध समाधान करने के सख्त निर्देश

सफर के बीच कन्फर्म टिकट कैंसिल:चार में से दो टिकट अचानक रद्द होने का दावा; आरक्षित बर्थ पर बिना रिजर्वेशन यात्रियों के बैठने का भी आरोप

राहुल गांधी पर एफआईआर और खड़गे के अपमान पर भड़की कांग्रेस:प्रदर्शन के दौरान रीना बौरासी सेतिया ने जलाई मनु स्मृति

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला:आंदोलन से जुड़ी सभी FIR की रद्द; अब CJP नहीं करेगी मार्च

बार-बार दिए नोटिस दरकिनार करने पर चला नगर निगम का बुलडोजर:नेताजी सुभाष मार्ग पर तानी गई दो मंजिला अवैध इमारत पर कार्रवाई; पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया निर्माण
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!