चोरी की शंका में कर्मचारी की हत्या: रेस्टोरेंट संचालक गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

रॉड से हत्या करने की बात कबूली, हथियार की बरामदगी बाकी
चेहरे पर मिले चोट और नोंचने के निशान से जांच का दायरा बढ़ा
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बाणगंगा क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के पास मिले रेस्टोरेंट कर्मचारी के शव के मामले में पुलिस ने देर रात आरोपी रेस्टोरेंट संचालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कर्मचारी पर रेस्टोरेंट में चोरी करने का आरोप लगाते हुए विवाद की बात कही है और इसी विवाद में उसने कर्मचारी पर रॉड से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।
हालांकि शव पर मिले चोटों के निशान और चेहरे की स्थिति को देखते हुए पुलिस हत्या में इस्तेमाल हथियार और घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। आरोपी से पूछताछ जारी है और वारदात में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी होना बाकी है। घटना रविवार शाम करीब 5 से 6 बजे के बीच बाणगंगा थाना क्षेत्र में वारदात हुई थी।
जानकारी के मुताबिक कल रात गंगाबाग कॉलोनी के पास रेलवे ट्रैक पर 55 वर्षीय श्रीराम पिता प्रभुसिंह राजपूत निवासी सागर का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला था। जांच के दौरान पुलिस को श्रीराम के बाणगंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक रेस्टोरेंट में काम करने की जानकारी मिली।
इसके बाद पुलिस रेस्टोरेंट की तलाश कर वहां पहुंची तब जानकारी लगी कि संचालक राहुल फरार है, जिससे उस पर संदेह गहराया। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की और देर रात उसे थाना क्षेत्र से ही गिरफ्तार कर लिया।
हथियार बरामद करने की कोशिश कर रही पुलिस... एसीपी रूबीना मिजबानी के मुताबिक प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि श्रीराम उसके रेस्टोरेंट में चोरी करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था।
आरोपी ने पुलिस को बताया कि विवाद के दौरान उसने रॉड से श्रीराम पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई, लेकिन उसके चेहरे पर चोट के साथ नोंचने के निशान भी मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि हत्या से पहले दोनों के बीच मारपीट और संघर्ष हुआ होगा।
चेहरे पर मिले निशानों को देखते हुए चाकू या किसी धारदार वस्तु के इस्तेमाल की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा है। हालांकि आरोपी ने फिलहाल रॉड से हमला करने की बात कही है।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वास्तव में हत्या किस हथियार से की गई। पुलिस आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद करने की कोशिश कर रही है। इसके साथ ही रेस्टोरेंट और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की भी जांच की जा रही है।
पुलिस यह भी पता लगा रही है कि श्रीराम और आरोपी के बीच घटना से पहले किस बात को लेकर विवाद हुआ था। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह और शरीर पर लगी चोटों की प्रकृति स्पष्ट होगी।
इसके बाद आरोपी के बयान और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों का मिलान किया जाएगा। फिलहाल आरोपी से बारीकी से पूछताछ जारी है। हथियार की बरामदगी और जांच के बाद ही हत्या की पूरी कहानी सामने आएगी।
संबंधित समाचार

12 साल पुराने मामले में 5 आरोपियों को 5-5 साल की सजा:युवक को घेरकर किया था चाकू से हमला

देखिये वीडियो, खटारा हुई नगर निगम की कचरा गाड़ी:रस्सी के सहारे चल रही व्यवस्था; कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

इस बात को लेकर नाराज हुई भाजपा पार्षद:निगम अधिकारियों को दी धमकी; अगली बार अंजाम बुरा होगा

शादी का झांसा देकर महिला आरक्षक से दुष्कर्म:5 साल तक शोषण करता रहा कांस्टेबल; फोटो-वीडियो भी बनाए

स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप:मृत अध्यक्ष के फर्जी साइन से बनाया किरायानामा; 4 पर केस दर्ज

मृत बैगा बच्चों के परिजनों से मिले राहुल गांधी:बोले- लोकसभा में उठाएंगे मुद्दा; सरकार आने पर करेंगे मदद

अग्निशमन मानकों की धज्जियां उड़ाने पर 182 भवन किए सील

कैप्टन स्मित के जल्द स्वस्थ होने की कामना:खजराना गणेश मंदिर में पुजारियों ने की विशेष पूजा-अर्चना

सीवरेज लाइन चोक होने से सड़कों पर बह रहा गंदा पानी

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:लाखों डकारने वाले टोपीबाज लोन एजेंट नवीन ओझा पर केस

कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला:लाठी-डंडों से पीटा; गंभीर हालत में किया रेफर

फ्लैट में चोरों ने बोला धावा:लाखों के जेवर-नकदी लूटी; चादर ढंककर परिवार से की मारपीट, 3 नाबालिग सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

बच्चों को बताए सड़क सुरक्षा के नियम:स्कूलों में कहानियों और कार्टून से समझाया ट्रैफिक अनुशासन

बायपास के खाली मैदान में बना रहे थे डकैती की योजना:पेट्रोल पंप लूटने निकले 5 बदमाशों को पुलिस ने हथियारों के साथ दबोचा

उपद्रव से जुड़े भड़काऊ व वायरल कंटेंट वाले 100 से अधिक आईडी हुए ब्लॉक:संगठन से जुड़े तथ्यों की भी तलाश

करोड़ों का राशन घोटाला:गरीबों का गेहूं-चावल डकार गए बाप-बेटे; गोदाम में 10% अनाज भी नहीं मिला

हत्या के बाद अब जबरन वसूली में फंसा मानसिंह:कार खरीदने के बाद बकाया पैसे मांगने पर दे रहा था धमकी

बालाघाट पहुंचे राहुल गांधी:मृत बच्चों के परिवारों से कर रहे मुलाकात; स्कूल में की मिड-डे मील पर बात

साप्ताहिक अखबार के पत्रकार पर जबरन वसूली का केस दर्ज:चांद को जमीं पर लाकर शाहरुख के पर कुतरेगी पुलिस

पिनेकल जमीन मामले में नया मोड़:दो महिलाओं को जमानत; अब मुख्य आरोपी की अग्रिम जमानत की कोशिश!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!