खबर
Top News

अमेंडमेंट बिल के विरोध में बिजलीकर्मियों में आक्रोश: सरकार की जनविरोधी नीतियों की आलोचना

KHULASA FIRST

संवाददाता

11 मार्च 2026, 4:41 pm
शेयर करें:
अमेंडमेंट बिल के विरोध में बिजलीकर्मियों में आक्रोश

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल 2025 के खिलाफ बिजलीकर्मियों का विरोध अब सड़कों पर आ गया है। मध्य प्रदेश सहित देशभर में बिजलीकर्मी नेशनल को-ऑर्डिनेशन कमेटी फॉर पॉवर एम्प्लाईज एवं इंजीनियर्स के आह्वान पर मप्र विद्युत निजीकरण विरोधी संयुक्त मोर्चा में शामिल प्रदेश के समस्त बिजलीकर्मियों के संगठनों ने ऊर्जा परिसर पोलो ग्राउंड के गेट नंबर 2 पर प्रदर्शन करते हुए इस बिल को बिजली क्षेत्र के निजीकरण की दिशा में एक बड़ा कदम बताया, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के उपभोक्ताओं को महंगी बिजली खरीदना पड़ सकती है।

मप्र पत्रोपाधि अभियंता संघ के महासचिव जीके वैष्णव ने कहा यह बिल न केवल उनकी नौकरियों को खतरे में डाल रहा है, बल्कि आम जनता के सस्ते और सुरक्षित बिजली अधिकार को भी प्रभावित करेगा। सरकार बिजली क्षेत्र को निजी हाथों में सौंपने की कोशिश कर रही है, जिससे बिजली की कीमतें बढ़ेंगी और गरीब लोगों को इसका सबसे ज्यादा नुकसान होगा। साथ ही बिजली पेंशनर्स कर्मचारियों की पेंशन पर भी संकट आ सकता है।

मप्र विद्युत मंडल तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार द्विवेदी ने सरकार की नीतियों की कठोर आलोचना करते हुए बताया केंद्र सरकार द्वारा निजीकरण की दिशा में उठाया जाने वाला यह कदम बिजली के क्षेत्र में कार्यरत लाखों कर्मचारियों, बेरोजगार नौजवानों, आम बिजली उपभोक्ताओं एवं किसानों के हितों पर घातक प्रहार है।

बिजलीकर्मियों ने सरकार से मांग की है कि इस बिल को तुरंत वापस लिया जाए और बिजली क्षेत्र के निजीकरण पर रोक लगाकर बिना किसी ठोस नतीजे पर पहुंचे इस जनविरोधी इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल को सदन में पारित नहीं किया जाना चाहिए।

बिजलीकर्मियों की प्रमुख मांगें
इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल 2025 को वापस लिया जाए

बिजली क्षेत्र के निजीकरण पर रोक लगाया जाए।

गरीब और मध्यम वर्ग के उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली उपलब्ध कराई जाए
बिजली जैसे तकनीकी एवं संवेदनशील क्षेत्र में संविदा एवं आउटसोर्सिंग की व्यवस्था पर रोक लगाकर कार्यरत समस्त कर्मचारियों को नियमित किया जावे।

बिजली क्षेत्र के समस्त पेंशनर्स कर्मचारियों को ट्रेज़री से पेंशन की गारंटी दी जावे।

उक्त सांकेतिक धरने में संयुक्त मोर्चा के संयोजक जीके वैष्णव, पेंशनर्स एसो. के अध्यक्ष पीएल मकवाना, सचिव सुदर्शन जटाले, केके तिवारी, तकनीकी कर्म. संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रदीप द्विवेदी, संगठन मंत्री असलम खान, जनता यूनियन के अध्यक्ष संजय विधानी, मप्र विद्युत मंडल बिजली कर्मचारी संघ के महामंत्री सुशील शर्मा, गणेश जेठा, आरक्षित वर्ग कर्मचारी संघ के श्री मुकेश मेहना सहित अन्य संगठनों के तमाम प्रतिनिधि एवं बिजली कर्मी शामिल थे।

संबंधित समाचार

जालसाज गौरव राठौर की ठगी के और शिकार भी आए सामने
Top News

जालसाज गौरव राठौर की ठगी के और शिकार भी आए सामने:पुलिस की जनसुनवाई में शिकायत- प्लॉट दिलाने के नाम पर ठगा रुपए लौटाने का दबाव बनाने पर देता था आत्महत्या की धमकी

5 minutes ago
बेटी को सीने से लगाकर ट्रेन के आगे कूदी मां
Top News

बेटी को सीने से लगाकर ट्रेन के आगे कूदी मां:दोनों की मौत; आत्महत्या के कारणों की जांच जारी

5 minutes ago
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का दमदार पंच
Top News

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का दमदार पंच:बॉक्सिंग में नौै मेडल पक्के; तजिंदर-समरदीप पहुंचे शॉटपुट के फाइनल में

10 minutes ago
मुजरा पार्टियां करवाता है रॉनी का सट्टेबाज साथी
Top News

मुजरा पार्टियां करवाता है रॉनी का सट्टेबाज साथी:रिमांड में लल्ला चौहान से पूछताछ जारी

15 minutes ago
वीडियो देखिए, बस के सामने ढाल बनकर खड़ी हुईं एडिशनल कमिश्नर
Top News

वीडियो देखिए, बस के सामने ढाल बनकर खड़ी हुईं एडिशनल कमिश्नर:किसान आंदोलन के प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका

32 minutes ago
बदमाशों का निकाला जुलूस
Top News

बदमाशों का निकाला जुलूस:पुलिस ने घटनास्थल पर कराया सीन रीक्रिएशन; मारपीट में इस्तेमाल लोहे का पलटा बरामद

about 1 hour ago
10 क्विंटल संदिग्ध देशी घी जब्त
Top News

10 क्विंटल संदिग्ध देशी घी जब्त:₹5.50 लाख का स्टॉक सीज; बिना लाइसेंस चल रही थी दुकान

about 1 hour ago
किसान आंदोलन उग्र
Top News

किसान आंदोलन उग्र:शिवराज के घर पर घेराव; पुलिस से झड़प, सीएम हाउस कूच की चेतावनी, मंत्रालय में मंत्रियों से वार्ता जारी

about 1 hour ago
धक्का-मुक्की के सबूत नहीं मिले
Top News

धक्का-मुक्की के सबूत नहीं मिले:एमपी-एमएलए कोर्ट ने पूर्व विधायक समेत आठ को किया बरी

about 2 hours ago
सफाईकर्मियों की भूख हड़ताल 12 दिन से जारी
Top News

सफाईकर्मियों की भूख हड़ताल 12 दिन से जारी:मंत्री निवास का घेराव करने निकले कर्मचारियों को पुलिस ने रोका

about 2 hours ago
बिल्डरों पर कोर्ट की सख्ती
Top News

बिल्डरों पर कोर्ट की सख्ती:गिरफ्तारी वारंट हुआ जारी; इस वजह से लिया एक्शन

about 2 hours ago
ओबीसी आरक्षण पर हाईकोर्ट में बड़ा मंथन
Top News

ओबीसी आरक्षण पर हाईकोर्ट में बड़ा मंथन:इंदिरा साहनी फैसले; 50% सीमा और जाति व्यवस्था पर हुई अहम बहस

about 2 hours ago
रीगल पर आंदोलन, एमआईसी की मध्यस्थता भी हो गई विफल
Top News

रीगल पर आंदोलन, एमआईसी की मध्यस्थता भी हो गई विफल:निगम का आधिकारिक प्रस्ताव वाल्मीकि सेना ने नकारा

about 2 hours ago
इस देश में फिर बढ़े कोरोना के मामले
Top News

इस देश में फिर बढ़े कोरोना के मामले:79 हजार नए मरीज मिले; जानिए भारत को कितना है खतरा

about 2 hours ago
जिला प्रशासन का बड़ा नवाचार
Top News

जिला प्रशासन का बड़ा नवाचार:गांव-गांव पहुंच रहे राजस्व शिविर; मौके पर सैकड़ों मामलों का निराकरण

about 2 hours ago
खराब मौसम से इंडिगो फ्लाइट की लैंडिंग टली
Top News

खराब मौसम से इंडिगो फ्लाइट की लैंडिंग टली:44 मिनट तक आसमान में चक्कर काटने के बाद सुरक्षित उतरा विमान

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, 36 दिन के आंदोलन के बाद घर लौटे सीजेपी के संस्थापक
Top News

वीडियो देखिये, 36 दिन के आंदोलन के बाद घर लौटे सीजेपी के संस्थापक:बोले- कानून बनाने से स्थिति नहीं बदलेगी, जब तक सरकार की मंशा नहीं बदलती

about 3 hours ago
गल्ला व्यापारी पर जानलेवा हमला
Top News

गल्ला व्यापारी पर जानलेवा हमला:2 नकाबपोशों ने की फायरिंग; रास्ता पूछने के बहाने मारी गोली

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, राहुल के आरोपों पर BJP का पलटवार
Top News

वीडियो देखिये, राहुल के आरोपों पर BJP का पलटवार:संबित पात्रा बोले- छात्रों पर गोली नहीं चली; पेपर लीक कानून हुआ और सख्त

about 3 hours ago
घरेलू विवाद में पति बना हैवान
Top News

घरेलू विवाद में पति बना हैवान:सो रही पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया हमला; बचाने पहुंचा बेटा भी हुआ घायल

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!