नशे का कारोबार और महिलाओं से छेड़छाड़: क्या यह है सब्जी मंडी हटाने के पीछे की असली वजह; निगम ने मौके पर तैनात की अपनी गाड़ी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
संविद नगर क्षेत्र में सब्जी मंडी हटाने को लेकर सामने आई शिकायतों के बीच अब एक चौंकाने वाला पहलू उजागर हुआ है। स्थानीय रहवासियों, खासकर महिलाओं ने आरोप लगाया है कि मंडी की आड़ में न सिर्फ अव्यवस्था फैल रही थी, बल्कि यहां नशे का अवैध कारोबार और महिलाओं से छेड़छाड़ जैसी घटनाएं भी हो रही थीं।
वीडियो सबूत तैयार कर महापौर को भेजे
क्षेत्र की करीब 20 से 25 महिलाओं ने इस संबंध में वीडियो सबूत तैयार कर महापौर और नगर निगम अधिकारियों को भेजे हैं। महिलाओं का कहना है कि मंडी हटने के बाद अब वे पहले की तुलना में कहीं अधिक सुरक्षित महसूस कर रही हैं।
जबरन हटाई गई मंडी, फिर भी डटे कुछ ठेले वाले
गौरतलब है कि हाल ही में नगर निगम ने संविद नगर की सड़क पर लगने वाली इस सब्जी मंडी को हटाकर उसे पास के ब्रिज के नीचे शिफ्ट कर दिया था। हालांकि, इसके बावजूद कुछ ठेला संचालक अभी भी पुराने स्थान पर मंडी लगाने की कोशिश कर रहे हैं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए निगम ने मौके पर अपनी गाड़ी तैनात कर दी है, ताकि दोबारा यहां अवैध रूप से मंडी न लग सके।
घरों के बाहर लगती थीं दुकानें, रहवासी थे परेशान
स्थानीय लोगों के अनुसार, मंडी के कारण सड़क पूरी तरह घिर जाती थी और दुकानदार सीधे घरों के दरवाजों तक कब्जा कर लेते थे। इससे रहवासियों का घर से निकलना तक मुश्किल हो गया था। इस समस्या को लेकर कई बार विरोध भी दर्ज कराया गया।
छेड़छाड़ की घटना और सीसीटीवी फुटेज से खुलासा
रहवासियों ने बताया कि कुछ दिन पहले यहां एक महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना भी सामने आई थी। इस घटना के सीसीटीवी फुटेज भी महापौर को सौंपे गए हैं, जिससे इलाके की स्थिति की गंभीरता सामने आई।
नशे का अड्डा बनी थी मंडी
स्थानीय लोगों का यह भी आरोप है कि मंडी क्षेत्र में नशे का अवैध कारोबार पनपने लगा था। एक पुराने स्कूटर से गांजा और अन्य नशीले पदार्थ बरामद किए गए, जिन्हें आसपास के युवाओं को बेचा जा रहा था। इसके अलावा, एक चाय दुकान पर भी संदिग्ध गतिविधियां चल रही थीं, जहां नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता था और खुलेआम नशे की खरीद-फरोख्त होती थी।
महिलाओं ने वीडियो बनाकर भेजे, सुरक्षा की मांग
इन सभी घटनाओं से परेशान होकर क्षेत्र की महिलाओं ने खुद वीडियो बनाकर महापौर और नगर निगम अधिकारियों को भेजे। उनका उद्देश्य था कि प्रशासन इस समस्या को गंभीरता से ले और दोबारा यहां मंडी न लगने दे।
डर और असुरक्षा
महिलाओं का कहना है कि पहले वे डर और असुरक्षा के कारण घर से बाहर निकलने में हिचकिचाती थीं, लेकिन अब मंडी हटने के बाद वे निडर होकर बाहर आ-जा सकती हैं। साथ ही, बच्चों ने भी अब बाहर खेलना शुरू कर दिया है।
फिर से मंडी न लगाने की मांग
स्थानीय महिलाओं और रहवासियों ने प्रशासन से साफ तौर पर मांग की है कि इस स्थान पर दोबारा मंडी लगाने की अनुमति न दी जाए, ताकि क्षेत्र में सुरक्षा और व्यवस्था बनी रहे।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!