विश्व प्रसिद्ध मंदिर के पुजारी पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज: पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के विश्व प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मंदिर के पुजारी पुनीत भट्ट के खिलाफ उनकी पत्नी ने दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है। इसमें पुनीत भट्ट की दूसरी पत्नी इंदिरा भट्ट (शर्मा) ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना, मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न, साजिशपूर्वक घर से निकालने तथा तलाक के लिए दबाव बनाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं, पुनीत भट्ट पहले ही इन सभी आरोपों को निराधार बताते हुए सिरे से खारिज कर कर चुके हैं।
शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया
महिला ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था और दहेज में एक करोड़ रुपये नकद और फॉर्च्यूनर कार की मांग की जा रही थी।
दरअसल, पीड़िता ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि आरोपी पुजारी पुनीत भट्ट शादी के बाद से ही लगातार दबाव बना रहे थे और दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसे प्रताड़ित किया जाता था।
दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए
मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला थाना पुलिस ने पहले जनसुनवाई में आवेदन लिया, फिर दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी पुजारी के खिलाफ दहेज प्रताड़ना सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
महिला का यह है आरोप
इंदिरा भट्ट के अनुसार, उनका विवाह सामान्य प्रक्रिया के तहत नहीं बल्कि जल्दबाजी में तय किया गया। उनका दावा है कि पहली मुलाकात से लेकर शादी तक पूरा घटनाक्रम महज 17 दिनों में पूरा हो गया। उन्हें आश्वस्त किया गया कि विवाह के बाद सभी जिम्मेदारियां संभाल ली जाएंगी।
शादी के बाद बदल गए हालात
इंदिरा का कहना है कि शुरुआती समय सामान्य रहा, लेकिन बाद में परिस्थितियां तेजी से बदलीं। उनके अनुसार, परिवार में एक सदस्य की गर्भावस्था की खबर के बाद उनके प्रति व्यवहार में बदलाव आया और उन्हें अलग-थलग करने की कोशिश शुरू हो गई।
घर से निकालने की साजिश का दावा
इंदिरा ने आरोप लगाया कि उन्हें घर से बाहर करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से घटनाक्रम रचा गया। उनका कहना है कि परिवार के सदस्यों ने उनके खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज कराई और उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। उन्होंने यह भी दावा किया कि एक दिन अचानक पूरा ससुराल पक्ष घर छोड़कर चला गया और जब वह वापस लौटीं तो घर पर ताला लगा हुआ मिला।
उनका आरोप है कि उन्हें बिना सामान के घर से बाहर कर दिया गया और उनके जेवर व नकदी भी अपने पास रख लिए गए। इंदिरा के अनुसार, दिसंबर 2025 में एक घटना के दौरान उनके पति ने रास्ते में उनकी कार रुकवाकर उनसे माफी मांगी और आपसी सहमति से तलाक (म्यूचुअल डिवोर्स) के लिए दबाव बनाया।
आरोप निराधार, छवि खराब करने की कोशिश
दूसरी ओर इस मामले का खुलासा होने के बाद पुजारी पुनीत भट्ट ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए इसे उनकी सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचाने की साजिश बताया था। उनका कहना है कि मामला न्यायालय में विचाराधीन है और वे वहां सभी साक्ष्य प्रस्तुत करेंगे। पुनीत के अनुसार, उनकी पहली पत्नी का निधन वर्ष 2020 में हो चुका था और लंबे समय बाद उन्होंने दूसरी शादी की। उनका कहना है कि यह विवाह आपसी सहमति से हुआ था और इंदिरा की भी यह दूसरी शादी है।
वैवाहिक जीवन में तनाव और मनोवैज्ञानिक दबाव
पुनीत भट्ट के अनुसार शादी के कुछ समय बाद से ही वैवाहिक संबंधों में तनाव शुरू हो गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके साथ मानसिक दबाव बनाया गया और कई मुद्दों पर मतभेद बढ़ते गए।्उन्होंने यह भी कहा कि तलाक की पहल पहले पत्नी की ओर से की गई थी और उन्होंने खुद आपसी सहमति से अलग होने की बात कही थी। इसी विवाद से जुड़े एक अन्य प्रकरण में महिला के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया जा चुका है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!