डॉग शेल्टर होम कर्मी पर युवती का गंभीर आरोप: नहाते समय बाथरूम में घुसने की कोशिश; छेड़छाड़ का केस दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
डॉग शेल्टर होम में काम करने वाली युवती ने सहकर्मी सफाईकर्मी पर छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का गंभीर आरोप लगाया है। आरोप है कि युवक ने नहाते समय बाथरूम में घुसने की कोशिश की और लंबे समय से युवती को परेशान कर रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लसूड़िया थाना क्षेत्र स्थित एक डॉग सेल्टर होम में काम करने वाली युवती ने अपने ही सहकर्मी नयन भालसे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी उसी संस्थान में सफाईकर्मी के रूप में कार्यरत है।
पीड़िता के अनुसार आरोपी पिछले करीब एक महीने से उस पर गलत नजर रख रहा था और लगातार बातचीत करने का दबाव बना रहा था। आरोप यह भी है कि वह उसका मोबाइल लेकर अश्लील सामग्री सर्च करता था।
पीड़िता ने शिकायत में बताया कि 16 अप्रैल को वह बाथरूम में नहा रही थी, तभी आरोपी ने जबरन अंदर घुसने की कोशिश की। विरोध करने पर भी वह नहीं रुका और बाहर आने के बाद भी गलत हरकतें करता रहा। इसके बाद 22 अप्रैल की रात आरोपी बिना किसी कारण सेल्टर होम में पहुंचा और दोबारा जबरदस्ती करने का प्रयास किया।
लगातार परेशान किए जाने से आहत होकर पीड़िता ने पूरे मामले की जानकारी सेल्टर होम की संचालिका को दी। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। लसूड़िया पुलिस ने मंगलवार को आरोपी नयन भालसे के खिलाफ छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

आईटी पार्क चौराहे पर ट्रैफिक डायवर्ट:ब्रिज की स्लैब का काम; भारी वाहनों की आवाजाही पर भी रोक

अपराध से पहले अड्ड़ों पर पहुंचेगी पुलिस:एआई से अपराध रोकने की तैयारी; अगले महीने ट्रायल

इंदौर में अभी नलों में पानी लेकिन निगम को सताने लगी गर्मी की चिंता:300 बोरिंग और टैंकरों से तैयार किया जाएगा बैकअप

नींद हराम कर रखी है सोने ने:शादी-ब्याह की धूम प्रारंभ

बेटे को बचाने डैम में कूदे पिता की डूबने से मौत:मामा-भांजा लापता; दो दिन पहले हुई थी बेटी की शादी

टवेरा के बॉटल होल्डर में छिपाई थी एमडी:कार में बाइक भी मिली

8 बदमाशों को शहर से बाहर खदेड़ा:6 पर कसा शिकंजा; लगातार दे रहे थे अपराध को अंजाम

कलेक्टर-कमिश्नर के साथ मंथन करेंगे मुख्यमंत्री:नवाचारों पर होगी चर्चा; 10 मिनट में देना होगा काम का हिसाब

फ्लाईओवर सिटी बनता उज्जैन:विकास की रफ्तार तेज; लेकिन व्यवस्थाओं की परीक्षा बाकी

परिसीमन बिल को लेकर राजनीतिक हलचल तेज:स्टालिन को मनाने चेन्नई पहुंचे विपक्षी नेता; राहुल को गांधी गले लगाया

रैपिडो चालक की अश्लीलता पर महिलाओं ने जताया विरोध:भोपाल की घटना से आक्रोश

महापौर ने किया निरीक्षण:प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर भी नजर

प्रदेश के 55 लाख स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी:इस दिन मिलेगी गणवेश की राशि; मुख्यमंत्री करेंगे बैंक खातों में अंतरित

नाले में गंदा पानी छोड़ने वाली 4 फैक्ट्रियों पर निगम की कार्रवाई:3.60 लाख का लगाया दंड; आउटलेट पाइप भी कराए बंद

खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में युवा कांग्रेस का हवन:प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना

सरस्वती नदी में बहाया फैक्ट्री का गंदा पानी:टीएम एंटरप्राइजेस का कारनामा; 40 हजार का जुर्माना कर निगम ने निभाई जिम्मेदारी!

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हुआ और भी कठिन:आधार की पुरानी फोटो बन रही अड़चन; फेस वेरिफिकेशन में फंस रहे आवेदक

महाराष्ट्र में मिलीं वन्यजीवों की खालें:मध्यप्रदेश तक जांच की आंच; आखिर कितने सुरक्षित हैं कूनो के चीते?

साइबर ठगों से बचाई लाखों की रकम:पुलिस के 15 जांबाजों को डीजीपी ने किया सम्मानित

दुष्कर्म की शिकायत से आत्महत्या तक:सात दिनों में पुलिस ने क्या किया?
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!