खबर
Top News

क्या ममता बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगवाना चाहती हैं...?

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

10 जनवरी 2026, 4:54 pm
शेयर करें:
क्या ममता बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगवाना चाहती हैं...?

रमण रावल वरिष्ठ पत्रकार खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कानूनी तौर पर ममता बैनर्जी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री है, लेकिन उनका आचरण नितांत गैर कानूनी, अमर्यादित, आपत्तिजनक, अराजक और अव्यावहारिक नजर आता है। 8 जनवरी को ईडी की कार्रवाई के दौरान एक निजी पीआर एजेंसी के कार्यालय पहुंचकर बीच कार्रवाई से वे अनेक फाइलें, दस्तावेज उठाकर चलती बनी।

यह स्वतंत्र भारत के इतिहास की पहली ऐसी घटना के तौर पर दर्ज की जायेगी, जिसमें किसी शासकीय जांच एजेंसी की कार्रवाई के बीच मुख्यमंत्री जैसे संवैधाननिक पद पर बैठे व्यक्ति ने बेजा दखल दिया हो। चूंकि मार्च-अप्रैल 2026 में बंगाल में विधानसभा चुनाव है तो इस घटना को उससे ही जोड़कर देखा जाना स्वाभाविक है।

वैसे,केंद्र सरकार के खिलाफ उनके निरंतर जारी अमर्यादित व्यवहार के परिप्रेक्ष्य में कहा जा सकता है कि वे किसी भी तरह केंद्र को उकसाकर राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने को बाध्य करना चाह रही है। इससे वे जनता के बीच सहानुभूति पाने की मुहिम चलाते हुए गैर भाजपा दलों से समर्थन की अपेक्षा कर सकेगी । इतना तय है कि यह घटना बिना किसी ठोस कार्रवाई के तो नहीं रहेगी।

देश लंबे अरसे से देख रहा है कि ममता बैनर्जी ने केंद्र की सत्ता को हमेशा ठेंगे पर रखा और संवैधानिक मर्यादाओं का पालन करने से पूरी तरह परहेज किया। वह एक संप्रभु राष्ट्र के अंदर ऐसे स्वतंत्र राज्य के मुखिया की तरह आचरण करती रही है,जिसमें केंद्र सरकार गौण है।

विसंगति यह है कि किसी भी अन्य गैर भाजपाई राजनीतिक दल ने इसका विरोध या निंदा करना तो दूर ममता के इस व्यवहार का समर्थन ही किया । देश में इस तरह के दोहरे आचरण की अब तो भरमार रहने लगी है। याने मौका आने पर वे भी वैसा ही करने को तत्पर रहेंगे।

कुछ अन्य गैर भाजपाई सत्ता वाले राज्य कम-अधिक यह करते भी रहे हैं। इसमें कर्नाटक,तेलंगाना,तमिलनाडु प्रमुख हैं। साथ ही देश के गंभीर मामलों में ज्ञान देने वाले,हस्ताक्षर अभियान चलाने वाले,आतंकवादियों के मानवाधिकारों की पैरवी करने वाले, सुप्रीम कोर्ट को आधी रात खुलवाने वालों में से भी किसी के कान पर जू नहीं रेंगी। किसी को न तो लोकतंत्र खतरे में दिखा, न संविधान से खिलवाड़ नजर आया।

दरअसल,2014 में केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सत्ता आने के बाद से ही कांग्रेस समेत ज्यादातर भाजपा विरोधी दलों ने भाजपा की सत्ता को मानने से इनकार तो किया ही,अपनी मनमर्जी का आचरण भी किया । भले ही संवैधानिक व्यवस्था पर आघात हुआ हो।

यदि ममता की ही बात करें तो उन्होंने एकाधिक मौकों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बंगाल दौरे का बहिष्कार किया। कभी वे उनका रस्मी स्वागत करने एअरपोर्ट ही नहीं पहुंची तो कभी किसी पूर्व निर्धारित प्रवास का बहाना बनाकर एअरपोर्ट वे वापस चली गई ।

इसके अलावा भी बंगाल में पिछले दस साल से घोर अराजकता मची हुई है । वहां भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न और हिंसा आम बात है। मुस्लिम बहुल इलाकों में हिंदू त्यौहारों के मनाने पर फसाद को रोका नहीं जाता। तुणमूल के कार्यकर्ताओं को चंदा दिेये बिना उनके वर्चस्व वाले इलाकों में कोई मकान तक नहीं बना सकता।

अनेक अवसरों पर सीबीआई और ईडी के दलों पर हमले किये गये और हद तो यह है कि उन अधिकारियों पर ही एफआईआर दर्ज कर ली गई । ममता ने अनेक बार राज्यपाल तक के साथ शिष्टाचार निभाना जरूरी नहीं समझा और राजभवन के खिलाफ शिकायतें की गईं ।

बंगाल में हुई ताजा घटना ने तो लोकतंत्र की जड़ें हिलाकर रख दी हैं, लेकिन विपक्षी दलों में से किसी ने भी उफ तक नहीं की। मामूली घटनाओं पर लोकतंत्र व संविधान को खतरे में बताने वालों की जबान अंटार्कटिका की बर्फ की तरह जम गई है।

यह समझ और तर्कों से परे है कि जिस आई पैक संस्थान के मुखिया प्रतीक जैन के घर व दफ्तर पर ईडी ने छापा मारा, वहां पहुंचकर कार्रवाई में बाधा डालने व हार्ड डिस्क,मोबाइल,लेपटॉप के साथ ही अनेक फाइलें ले जाने जैसा गैर कानूनी काम मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी को क्यों करना पड़ा ?

यह संस्था लंबे समय से तृणमूल का चुनावी प्रबंधन कर रही है, सिर्फ इसलिये उसे यह अधिकार नहीं हो जाता कि वे केंद्र सरकार की जांच एजेंसी की कार्रवाई के दौरान हस्तक्षेप करे और उम्मीदवारों की सूची व अन्य पार्टी संबंधी दस्तावेजों के नाम पर असंवैधानिक कार्य करे ?

ऐसे में देश भर में यह प्रतिक्रिया होना लाजमी है कि ममता बैनर्जी को यह आशंका हो चली है कि वे आगामी विधानसभा चुनाव में विजयी नहीं हो सकती,इसलिये इस तरह के हथकंडे अपना रही है, जिससे राज्यपाल बंगाल में कानून व्यवस्था का राज समाप्त होने के आधार पर राष्ट्रपति शासन की सिफारिश करे, जिसे मान्य कर लिया जाये। इसके बाद वे चुनाव अभियान की धुरी ही राष्ट्रपति शासन को बताकर बंगाल की जनता का समर्थन जुटाये। वह सोचती है कि इससे वह एक बार फिर बंगाल की सत्ता पा सकती है।

यह तो बंगाल की जनता को ही तय करना रहेगा कि वे ममता के हठधर्मी,असंवैधानिक रवैये को खारिज करते हुए भाजपा को सत्ता सौंपते हैं या ममता को बनाये रखते हैं। फिर भी इतना तो तय ही है कि अगले चुनाव ममता के अस्तित्व का निर्धारण करने वाले साबित होंगे।

मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण(एसआईआऱ) में बांग्लादेशी और म्यांमार के घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें मतदान से वंचित करने और यह नया हथकंडा देश के संवैधानिक ढांचे को सीधी चुनौती है।

लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास रखने वाले अब प्रतीक्षा कर रहे हैं कि केंद्र सरकार ममता को चलता करेगी या तीन माह होने वाले लोकतांत्रिक हथियार चुनाव के जरिये उन्हें आईना दिखायेगी ?


संबंधित समाचार

दिल्ली में फिर ‘कॉकरोच’
Top News

दिल्ली में फिर ‘कॉकरोच’:अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरव दास दिल्ली आते ही गिरफ्तार

2 minutes ago
प्रदर्शन के बीच अभिजीत दिपके पर टूटा दुखों का पहाड़
Top News

प्रदर्शन के बीच अभिजीत दिपके पर टूटा दुखों का पहाड़:इस करीबी का हुआ निधन; 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

6 minutes ago
सरकारी खजाने में राजस्व जुटाने की तैयारी
Top News

सरकारी खजाने में राजस्व जुटाने की तैयारी:करोड़ों की हेरिटेज प्रॉपर्टी बेचेगी सरकार; 117 साल पुरानी यह इमारत भी सूची में

11 minutes ago
वरिष्ठ कांग्रेस नेता का निधन
Top News

वरिष्ठ कांग्रेस नेता का निधन:इनके कार्यकाल में बनी थी कमलनाथ सरकार

25 minutes ago
CJP के प्रदर्शन के बीच आकाशवाणी भवन के पास पथराव
Top News

CJP के प्रदर्शन के बीच आकाशवाणी भवन के पास पथराव:सब-इंस्पेक्टर सहित दो पुलिसकर्मी घायल; सीमाओं पर बढ़ाई गई निगरानी

32 minutes ago
देखिए वीडियो, हिरासत के बाद सीजेपी फाउंडर का पहले से रिकॉर्ड वीडियो जारी
Top News

देखिए वीडियो, हिरासत के बाद सीजेपी फाउंडर का पहले से रिकॉर्ड वीडियो जारी:बोले; अब ये संभालेंगे आंदोलन, हजार से ज्यादा समर्थकों को पकड़ा

43 minutes ago
मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस का बड़ा एक्शन
Top News

मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस का बड़ा एक्शन:इतने पदाधिकारियों को किया निष्कासित; इस वजह से की कार्रवाई

about 1 hour ago
CJP के प्रदर्शन से कारोबार पर संकट
Top News

CJP के प्रदर्शन से कारोबार पर संकट:CTI का दावा- इतने हजार करोड़ तक का व्यापार प्रभावित; त्योहारी सीजन में व्यापारियों की बढ़ी चिंता

about 1 hour ago
आंदोलन के लिए जा रहे कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

आंदोलन के लिए जा रहे कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने पर हाईकोर्ट सख्त:सरकार को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

about 1 hour ago
तेज रफ्तार मारुति वैन ने स्कूटी को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार मारुति वैन ने स्कूटी को मारी टक्कर:कांग्रेस नेता की मौत; साथी गंभीर घायल

about 2 hours ago
इस तारीख से बंद होगा यह बस स्टैंड
Top News

इस तारीख से बंद होगा यह बस स्टैंड:यहीं से चलेंगी सभी रूटों की बसें; नियम तोड़ने पर होगी चालानी कार्रवाई

about 2 hours ago
मेडिकल कॉलेज की वेबसाइट पर दिखा अश्लील वीडियो
Top News

मेडिकल कॉलेज की वेबसाइट पर दिखा अश्लील वीडियो:हैकिंग की आशंका; साइबर सुरक्षा पर उठे सवाल

about 2 hours ago
पितृ मोक्ष अमावस्या पर नर्मदा घाटों उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
Top News

पितृ मोक्ष अमावस्या पर नर्मदा घाटों उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब:पूर्वजों की शांति के लिए किया तर्पण

about 2 hours ago
प्रदर्शन का असर MP के रेल यातायात पर
Top News

प्रदर्शन का असर MP के रेल यातायात पर:कई ट्रेनें रद्द; इंदौर, ग्वालियर, भोपाल और जबलपुर के यात्री परेशान

about 3 hours ago
मेट्रो में यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी
Top News

मेट्रो में यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी:टिकट पर मिल रही इतने प्रतिशत की छूट; इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था

about 3 hours ago
CJP के प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई
Top News

CJP के प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई:अभिजीत दीपके को फ्लाइट से हिरासत में लिया; 600 समर्थक भी पकड़े गए

about 3 hours ago
देखिए वीडियो, भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट पर बवाल
Top News

देखिए वीडियो, भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट पर बवाल:देर रात थाने पहुंचे विधायकों के समर्थकों ने की जमकर नारेबाजी; टीआई समेत इतने पुलिसकर्मी निलंबित

about 5 hours ago
देखिए वीडियो, सीजेपी के प्रदर्शन से पहले सख्ती
Top News

देखिए वीडियो, सीजेपी के प्रदर्शन से पहले सख्ती:प्रदर्शनकारियों को हटाना शुरू; 100 से ज्यादा हिरासत में

about 5 hours ago
हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार
Top News

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

about 20 hours ago
हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा
Top News

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!