गड़ा धन बताकर डॉक्टरों से ठगी: एक ही परिवार के 4 आरोपी गिरफ्तार; 1.55 करोड़ रुपए नकद किए बरामद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
क्राइम ब्रांच ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए ‘गड़ा धन’ के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने हरियाणा के एक ही परिवार के चार आरोपियों को झांसी से गिरफ्तार किया है।
1.55 करोड़ कैश, 84 ग्राम सोना बरामद
आरोपियों के पास से 1 करोड़ 55 लाख रुपए नकद, 84 ग्राम असली सोना और करीब 20 किलो नकली सोने की गिन्नियां बरामद की गई हैं।
डॉक्टरों को बनाया निशाना
आरोपियों ने जबलपुर के तीन डॉक्टरों को निशाना बनाकर ठगी की वारदातों को अंजाम दिया। वे पहले इलाज के बहाने डॉक्टरों से संपर्क करते थे, फिर खुद को मजदूर बताकर ‘गड़ा हुआ सोना’ मिलने की कहानी सुनाते थे।
ऐसे बनाते थे भरोसा
गिरोह के सदस्य शुरुआत में 4-5 असली सोने की गिन्नियां दिखाते थे। जब पीड़ित इनकी जांच करवाते, तो वे असली निकलती थीं। इससे उनका भरोसा जीत लिया जाता था।
कम कीमत में सोना देने का झांसा
इसके बाद आरोपी बाजार से काफी कम दाम करीब 12 लाख रुपए प्रति किलो में बड़ी मात्रा में सोना देने का लालच देते थे। सौदा तय होने पर वे नकली सोने की गिन्नियां या बिस्किट देकर मोटी रकम लेकर फरार हो जाते थे।
तीन मामलों में करोड़ों की ठगी
1 अप्रैल 2026: एक डॉक्टर से 7 किलो नकली सोना देकर करीब 10 लाख रुपए ठगे गए
3 अप्रैल: 5 किलो सोने के नाम पर 50 लाख रुपए की ठगी
4 अप्रैल: 12 किलो नकली सोने के बदले 1 करोड़ रुपए हड़पे
इन मामलों में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 318(4) और 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
तकनीकी जांच से मिला सुराग
मामले की शिकायत संपत उपाध्याय तक पहुंचने के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह की टीम ने जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की लोकेशन झांसी में मिली, जहां से उन्हें गिरफ्तार किया गया।
पनागर से भारी बरामदगी
पूछताछ में आरोपियों ने पनागर स्थित किराये के मकान में रकम छिपाने की जानकारी दी। तलाशी में 1.55 करोड़ रुपए नकद, 84 ग्राम असली सोना, 20 किलो नकली गिन्नियां और 11 मोबाइल जब्त किए गए।
एक ही परिवार के चार सदस्य गिरफ्तार
पुलिस ने पन्नालाल राठौर (60), धर्मेंद्र (34), वीरेंद्र (30) और रामादेवी (52), निवासी फरीदाबाद (हरियाणा) को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब गिरोह के अन्य संभावित शिकार और नेटवर्क की जांच में जुटी है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!