खबर
Top News

क्या आप भी इस्तेमाल करते हैं एसबीआई का कार्ड: इस दिन से बदल जाएंगे नियम; आपके लिए जानना जरूरी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

26 मार्च 2026, 5:34 pm
शेयर करें:
क्या आप भी इस्तेमाल करते हैं एसबीआई का कार्ड

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कैशबैक क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियम 1 अप्रैल 2026 से बदलने जा रहे हैं। इन बदलावों का सीधा असर ग्राहकों को मिलने वाले कैशबैक और रिवॉर्ड लाभ पर पड़ेगा। नए नियम लागू होने के बाद पहले के मुकाबले कम फायदा मिल सकता है।

क्रेडिट कार्ड का उपयोग तेजी से बढ़ा
आज के समय में खरीदारी, बिल भुगतान और ऑनलाइन खर्च के लिए क्रेडिट कार्ड का उपयोग तेजी से बढ़ा है। खासकर कैशबैक कार्ड लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं, लेकिन अब एसबीआई के इस कार्ड का इस्तेमाल करने वालों को सतर्क रहने की जरूरत है।

कैशबैक सीमा में बदलाव
सबसे बड़ा बदलाव कैशबैक की अधिकतम सीमा में किया गया है। पहले: एक बिलिंग चक्र में अधिकतम 5000 रुपए तक कैशबैक। अब: अधिकतम 4000 रुपए तक कैशबैक।

कुल लाभ में करीब 20% तक की कमी
यानी अब कुल लाभ में करीब 20% तक की कमी आ सकती है। अधिक खर्च करने वाले ग्राहकों पर इसका सीधा असर पड़ेगा। अब खर्च चाहे जितना भी हो, कैशबैक तय सीमा तक ही मिलेगा।

ऑनलाइन और ऑफलाइन खर्च पर नई सीमा
कैशबैक की दर में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन अब उस पर सीमा तय कर दी गई है।

ऑनलाइन खर्च: 5% कैशबैक (अधिकतम 2000 रुपए)। ऑफलाइन खर्च: 1% कैशबैक (अधिकतम 2000 रुपए)। कुल कैशबैक: महीने में अधिकतम 4000 रुपए। अब ऑनलाइन या ऑफलाइन खर्च मिलाकर भी ग्राहक 4000 रुपए से ज्यादा कैशबैक नहीं पा सकेंगे।

रिवॉर्ड पॉइंट्स निकालने के नियम बदले
कैशबैक के साथ रिवॉर्ड पॉइंट्स के नियम भी संशोधित किए गए हैं। अब पॉइंट्स 4000 के गुणांक में ही उपयोग किए जा सकेंगे एक महीने में अधिकतम 60,000 पॉइंट्स ही उपयोग किए जा सकेंगे।

रिवॉर्ड पॉइंट्स का उपयोग कैसे करें
रिवॉर्ड पॉइंट्स उपयोग करने की प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं किया गया है। एसबीआई कार्ड ऐप में लॉगिन करें। ‘More’ विकल्प पर जाएं। ‘Rewards’ सेक्शन खोलें। ‘Redeem’ विकल्प चुनें। अपनी पसंद का वाउचर या उत्पाद चुनें और प्रक्रिया पूरी करें।

क्या रखें ध्यान में
नए नियमों के बाद अब कार्ड का उपयोग सोच-समझकर करना जरूरी हो गया है। पहले जहां ज्यादा खर्च पर ज्यादा लाभ मिलता था, अब सब कुछ तय सीमा में आ गया है। ऐसे में खर्च की योजना बनाकर ही कार्ड का इस्तेमाल करना बेहतर रहेगा।

संबंधित समाचार

झपट्टा मारकर ट्रेन के आउटर पर चेन लूटने वाला धराया
Top News

झपट्टा मारकर ट्रेन के आउटर पर चेन लूटने वाला धराया:250 कैमरों ने आरोपी को पहुंचाया सलाखों के पीछे

1 minute ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:राजसी सवारी से पहले इनको मिली जान से मारने की धमकी; इंस्टाग्राम कमेंट से मचा हड़कंप, यहां से आरोपी गिरफ्तार

4 minutes ago
कल तक रिमांड पर इंदौर खरगोन, बड़वानी के तस्कर
Indore

कल तक रिमांड पर इंदौर खरगोन, बड़वानी के तस्कर:राजस्थान कनेक्शन खंगालने के लिए पांचों आरोपियों से पूछताछ

6 minutes ago
जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा
Top News

जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा:यहां से होती थी सप्लाई; नकली रैपर-ढक्कन से तैयार होता था माल

7 minutes ago
सड़क किनारे लावारिस ट्रक से मिली 500 पेटी अवैध शराब
Indore

सड़क किनारे लावारिस ट्रक से मिली 500 पेटी अवैध शराब:जब्त माल 45 लाख रुपए का

12 minutes ago
सड़क पर मौत बनकर दौड़ी डीसीपी की कार
Top News

सड़क पर मौत बनकर दौड़ी डीसीपी की कार:दो दिन पहले का है मामला

18 minutes ago
जहरीली शराब से अब तक इतने लोगों की मौत
Top News

जहरीली शराब से अब तक इतने लोगों की मौत:24 अस्पताल में भर्ती; बीमारों के शरीर नीले पड़े, प्रशासन पर उठे सवाल

29 minutes ago
दुबई में MP का डंका
Top News

दुबई में MP का डंका:CM डाॅ. मोहन यादव 3 दिन करेंगे निवेशकों से मंथन; विदेशी निवेश पर रहेगा फोकस

29 minutes ago
बाबा की नगरी में विकास का मेगा प्लान
Top News

बाबा की नगरी में विकास का मेगा प्लान:हजारों करोड़ के प्रोजेक्ट्स; इतने हजार रोजगार का लक्ष्य, उद्योग से एयरपोर्ट तक बड़े बदलाव

44 minutes ago
ये जज बने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस
Top News

ये जज बने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस:राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र ने जारी की अधिसूचना; अगले सप्ताह शपथ संभव

about 1 hour ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत; शव को गोद में लेकर रोता रहा पति

about 1 hour ago
जहरीली शराब से मौतों के बाद सरकार का एक्शन
Top News

जहरीली शराब से मौतों के बाद सरकार का एक्शन:डिप्टी सीएम ने संभाली कमान; 7 दुकानें की सील, मुख्यमंत्री ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

about 1 hour ago
स्वच्छता के बाद स्वच्छ हवा में भी जलवा
Top News

स्वच्छता के बाद स्वच्छ हवा में भी जलवा:देश के टॉप-3 शहरों में जगह; दिल्ली में होगा सम्मान

about 1 hour ago
खुदाई के दौरान जमींदोज हुआ 14वीं शताब्दी का द्वार
Top News

खुदाई के दौरान जमींदोज हुआ 14वीं शताब्दी का द्वार:संरक्षण के दावों पर उठे सवाल

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, शहर के नामी होटल में पकड़ाया लव जिहादी
Top News

देखिये वीडियो, शहर के नामी होटल में पकड़ाया लव जिहादी:पहचान छिपाकर की थी शादीशुदा डॉक्टर से दोस्ती; होटल की भूमिका की भी जांच कर रही पुलिस

about 1 hour ago
कार्यक्रम में 30 साल तक के युवाओं को ही एंट्री
Top News

कार्यक्रम में 30 साल तक के युवाओं को ही एंट्री:छात्रों के रजिस्ट्रेशन में जुटी पार्टी; कॉलेज-स्कूल और कोचिंग तक पहुंचेंगे कार्यकर्ता

about 2 hours ago
पहले दिन दिखा मेट्रो का जबरदस्त क्रेज
Top News

पहले दिन दिखा मेट्रो का जबरदस्त क्रेज:बच्चों के साथ सफर करने उमड़े परिवार; फोटो और वीडियो बनाए

about 2 hours ago
सिंहस्थ 2028 के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी
Top News

सिंहस्थ 2028 के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी:125 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:बड़ा हादसा टला; धू-धूकर जली यात्री बस, 25 यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:जहरीली शराब का कहर; इतने लोगों की मौत, इतने अस्पताल में भर्ती, कई मदिरा दुकानें सील

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!