डायवर्सन टैक्स मामला: डेली कॉलेज की याचिका खारिज; मॉल संचालक को मिली राहत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में डायवर्सन टैक्स वसूली को लेकर जारी नोटिस के मामले में मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर खंडपीठ ने अहम फैसला सुनाया है। एक ओर डेली कॉलेज की याचिका खारिज कर दी गई, वहीं दूसरी ओर कारोबारी गुरजीत सिंह (पिंटू छाबड़ा) को राहत देते हुए स्टे प्रदान किया गया।
डेली कॉलेज को करोड़ों के नोटिस
जिला प्रशासन ने जूनी इंदौर एसडीएम के माध्यम से डेली कॉलेज प्रबंधन को दो नोटिस जारी किए थे। करीब 1.50 करोड़ रुपये का नोटिस (मूसाखेड़ी स्थित 3.34 लाख वर्गमीटर जमीन पर 5 साल का बकाया) है।
इतना ही नहीं 13.35 लाख रुपए का नोटिस (चितावद गांव की जमीन पर बकाया टैक्स) है। कॉलेज प्रबंधन ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा कि उनका पक्ष सुने बिना एकतरफा कार्रवाई की गई।
हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका
कोर्ट ने सुनवाई के दौरान पाया कि कॉलेज प्रबंधन को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया था। साथ ही, वैकल्पिक अपील का विकल्प भी उपलब्ध है। इसी आधार पर कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी।
पिंटू छाबड़ा को मिली राहत
वहीं प्रशासन ने निपानिया स्थित जमीन को लेकर पिंटू छाबड़ा और उनकी पत्नी प्रभजोत कौर को भी नोटिस जारी किए थे। छाबड़ा को 3.667 हेक्टेयर जमीन पर 57.36 लाख रुपए और 1.939 हेक्टेयर जमीन पर 49.25 लाख रुपए बकाया को लेकर नोटिस मिला था। यह जमीन बायपास के पास स्थित है, जहां बड़े आयोजन होते हैं।
पुराने स्टे का मिला फायदा
छाबड़ा ने कोर्ट में दलील दी कि जमीन को लेकर मामला पहले से न्यायालय में लंबित है और 21 मार्च 2021 को स्टे ऑर्डर दिया जा चुका है। कोर्ट ने इस दलील को स्वीकार करते हुए पुराने आदेश को बरकरार रखा और दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगा दी।
यह है पूरा मामला
डायवर्सन टैक्स वसूली को लेकर जिला प्रशासन की कार्रवाई के खिलाफ दोनों पक्ष हाईकोर्ट पहुंचे थे।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!