10-10 हजार लेकर बांटे आशियाने: नेताजी का मिला संरक्षण
KHULASA FIRST
संवाददाता

सरकारी जमीन पर भू-माफिया का डाका
कस्तूरबा ग्राम में करोड़ों की भूमि पर 15 से ज्यादा अवैध मकान बने
कवरेज के लिए पहुंचे पत्रकार को फंसाने की रची साजिश, साक्ष्य प्रशासन को सौंपे
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कस्तूरबा ग्राम क्षेत्र की करोड़ों रुपए मूल्य की शासकीय भूमि पर भू-माफिया का खुलेआम अवैध कब्जा जारी है। शासन-प्रशासन के तंत्र को चुनौती देते हुए दबंग सरकारी जमीन पर झुग्गी-बस्ती बसाने और पक्के मकान बनवाने का संगठित कारोबार चला रहे हैं।
स्थानीय तंत्र की साठगांठ से बेखौफ भू-माफिया प्रति मकान 10 हजार रुपए की अवैध वसूली कर सरकारी रकबे पर धड़ल्ले से निर्माण करा रहे हैं। क्षेत्र में अब तक 15 से अधिक अवैध मकान तन चुके हैं, लेकिन प्रशासनिक अमला मूकदर्शक बना हुआ है।
भू-माफिया बाबूलाल और उसके गिरोह के सदस्य बेघर गरीब लोगों को निशाना बनाकर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का खेल खेल रहे हैं। वसूली और निर्माण के इस खेल को स्थानीय स्तर पर लक्ष्मण खेड़े का खुला राजनीतिक व सामाजिक संरक्षण प्राप्त होने के आरोप सामने आए हैं।
भू-माफिया गिरोह बेखौफ होकर जरूरतमंदों से मोटी रकम वसूल रहा है और कस्तूरबा ग्राम ट्रस्ट से जुड़ी बहुमूल्य शासकीय भूमि की सौदेबाजी कर रहा है।
मामले का खुलासा तब हुआ, जब खोजी पत्रकार संतोष मालवीय अपनी टीम के साथ कस्तूरबा ग्राम क्षेत्र में पड़ताल करने पहुंचे। टीम ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों और स्थानीय लोगों से बातचीत की।
इस दौरान भू-माफिया द्वारा मकान बनवाने के नाम पर अवैध रकम मांगने का पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया। पत्रकार मालवीय ने वसूली के इस डिजिटल साक्ष्य को सुरक्षित कर जिला प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों के समक्ष जांच हेतु पेश किया है।
अवैध वसूली का खुलासा होते ही भू-माफिया गिरोह बौखला गया। अपने काले कारनामों पर पर्दा डालने के लिए भू-माफिया ने साजिश रचते हुए पत्रकार को ही झूठे मामले में फंसाने का षड्यंत्र रचा।
एक व्यक्ति को अपने निजी कार्यालय ले जाकर डरा-धमकाकर पत्रकार के खिलाफ झूठा बयान दर्ज कराया गया और 20 हजार रुपए मांगने का फर्जी वीडियो तैयार कराया गया।
पत्रकार पक्ष का स्पष्ट कहना है कि माफिया गिरोह की यह चाल निष्पक्ष रिपोर्टिंग को दबाने की नाकाम कोशिश है, जिसके सारे सबूत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को दे दिए गए हैं।
कस्तूरबा ग्राम की शासकीय भूमि पर जारी इस अवैध निर्माण और संगठित वसूली ने प्रशासनिक तंत्र की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मुख्य सवाल यह उठ रहा है कि कस्तूरबा ग्राम ट्रस्ट की कीमती जमीन पर प्रशासनिक नाक के नीचे किसके शह पर कब्जे का कारोबार फल-फूल रहा था?
यदि शासकीय भूमि पर खुलेआम पैसे लेकर मकान बनवाए गए हैं, तो केवल निर्माण ध्वस्त करना काफी नहीं है, बल्कि वसूली करने वाले गिरोह के सरगना बाबूलाल और उसे संरक्षण देने वाले लक्ष्मण खेड़े पर कड़ी कानूनी कार्रवाई जरूरी है।
कॉल रिसीव नहीं किया
मामले में लक्ष्मण खेड़े से उनका पक्ष जानने के लिए उनके मोबाइल नंबर 9993018999 पर संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।
संबंधित समाचार

स्ट्रीट डॉग को सब्बल से पीटकर मार डाला:रहवासी की शिकायत पर एफआईआर

नवरात्रि से पहले हिंदू समाज के खिलाफ बड़े षड्यंत्र की आशंका:बड़ी मात्रा में गर्भपात किट मिलने का सनसनीखेज मामला

बिल्डर की मौत मामले में नया खुलासा:हाल ही में खरीदी थी करोड़ों की जमीन; आर्थिक संकट के संकेत नहीं, सुसाइड से पहले गए थे राजधानी

देखिए वीडियो, ढाबे पर कट्टा दिखाकर डराने का आरोप:दो गिरफ्तार; पुलिस ने देशी कट्टा और जिंदा कारतूस किया जब्त,15 लाख की कार भी पकड़ी

रेवंत रेड्डी धिक्कार है:कर दिया भगवान का बंटवारा

देखिए वीडियो, युवती को कार में बैठाकर ले गए दो युवक:परिजन ने दर्ज कराया अपहरण का केस, लड़की ने किया चौंकाने वाला खुलासा

मोहन का राजधर्म:राजधर्म और सुशासन की मिसाल: आपसी सहमति से खुला विकास का मार्ग

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे क्रिकेटर:भस्म आरती में हुए शामिल; नंदी हॉल में बैठकर की आराधना

देखिए वीडियो, ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई:दो आरोपी गिरफ्तार; तस्करी के नेटवर्क को लेकर पूछताछ

नगर निगम के पानी के टैंकर का कहर:दो को कुचला; छात्रा की मौत, एक गंभीर

हजारों करोड़ की ड्रग्स जब्त:इतने विदेशी पकड़े गए; नाव से इतने किलो हेरोइन-मेथ बरामद, इस द्वीप के पास कार्रवाई

एशियन गेम्स में MP के खिलाड़ियों का जलवा:नीरू का गोल्ड; मनीषा का सिल्वर तो देव ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

देखिए वीडियो, सीईसी के खिलाफ प्रदर्शन:कलेक्टोरेट कार्यालय के बाहर इनका पुतला फूंका; पुलिस से धक्का-मुक्की

गृह मंत्री के मंच को बम से उड़ाने की धमकी:रैली से पहले मिला ई-मेल; अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

इस फॉर्म से हटा अतिरिक्त घोषणा-पत्र:अब इस साल की वोटर लिस्ट में माता-पिता का नाम बताने की जरूरत नहीं

एपीके फाइल डाउनलोड करते ही अकाउंट से उड़ाए इतने लाख:दो लोगों के साथ साइबर फ्रॉड; एफआईआर दर्ज

एशियन गेम्स में चिकिता तनिपार्थी का डबल गोल्ड:डेढ़ घंटे में जीते दो स्वर्ण; लवलीना फाइनल में पहुंचीं

हॉस्टल में लटक रहे मरे चमगादड़:3 महीने से मेस बंद; इतने छात्रों से लाखों की फीस, सुविधाएं नदारद

रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या:गला रेतकर उतारा मौत के घाट; घटना के बाद से केयरटेकर लापता

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई:मशहूर रेस्टोरेंट के किचन में मिली अनियमितताएं; फ्रीजर में वेज-नॉनवेज साथ रखे मिले, बिना लाइसेंस बन रहे मोमोज पर भी रोक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!