राजवंश में गद्दी को लेकर गहराया विवाद: नए उत्तराधिकारी को लेकर सवाल; लगे धोखाधड़ी के आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
होलकर राजवंश में एक बार फिर उत्तराधिकार को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। महारानी उषादेवी ने यशवंतराव रेण्डोल को राजवंश का 16वां उत्तराधिकारी घोषित किया। इस निर्णय के बाद अन्य वंशजों ने इसे धोखाधड़ी और परंपरा के खिलाफ करार देते हुए विरोध जताया है।
विवाद की शुरुआत
इंदौर में राजवंश के उत्तराधिकारी को लेकर बहस तेज हुई है। महारानी उषादेवी के इस फैसले के बाद, कुछ पारिवारिक सदस्यों ने यशवंतराव रेण्डोल को असली उत्तराधिकारी न मानने का दावा किया है।
नए उत्तराधिकारी की घोषणा
26 मार्च को मल्हारी मार्तंड मंदिर में राजवंश की परंपरागत पूजा-अर्चना के बाद उषादेवी ने यशवंतराव रेण्डोल का नाम लिया। उन्हें तलवार और बहादुरी के प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया गया। रेण्डोल, जिन्हें कभी-कभी यशवंत राव होलकर तृतीय कहा जाता है, स्वर्गीय शिवाजी राव होलकर द्वितीय और सैली (शालिनी देवी) के पुत्र हैं।
आरोप: धोखाधड़ी और परंपरा का उल्लंघन
इस फैसले पर अंशुमंत राव, गौतम और जगदीपेंद्र होलकर ने आपत्ति जताई है। अंशुमंत राव द्वारा सार्वजनिक सूचना जारी की गई है। उनका कहना है कि हिंदू परंपरा के अनुसार केवल वैध हिंदू विवाह से उत्पन्न संतान ही राजवंश की उत्तराधिकारी हो सकती है। यशवंतराव रेण्डोल की पृष्ठभूमि को लेकर आरोप है कि उनके पिता और माता दोनों ईसाई हैं, इसलिए वे परंपरागत रूप से उत्तराधिकारी नहीं माने जा सकते।
महारानी उषादेवी का अधिकार विवाद में
सूत्रों के अनुसार, उषादेवी का महारानी का पद 1971 में भारतीय संविधान के संशोधन के बाद समाप्त हो गया, और उनका विवाह सतीश मल्होत्रा से हो चुका है। ऐसे में उनके उत्तराधिकारी घोषित करने का अधिकार नहीं बचा।
असली वंशजों का दावा
अंशुमंत राव ने कहा है कि असली वंशज वे स्वयं और उनके भाई हैं। उनके पिता मल्हारराव होलकर का नाम 1946-47 के डिटेल बजट एस्टीमेट में सूचीबद्ध है। वहीं, रिचर्ड होलकर का नाम इसमें शामिल नहीं है। इसके चलते उन्होंने जिला कोर्ट में भी केस दर्ज कराया है।
होलकर वंश का इतिहास
इस वंश की स्थापना सूबेदार मल्हारराव होलकर ने 1731 में की थी। 1766 तक मल्हाराव रहे, उसके बाद एक साल के लिए मालेराव होलकर। मां देवी अहिल्या बाई का कार्यकाल 1767 से 1795 तक माना जाता है। अंतिम महाराज यशवंत राव होलकर द्वितीय का शासन 1926 से 1948 तक रहा। यशवंत राव के तीन विवाह हुए: पहला संयोगिता देवी से (उषादेवी की संतान), तीसरा अमेरिकी महिला यूफेरिया से (रिचर्ड होलकर की संतान)।
संबंधित समाचार

कूटरचित दस्तावेजों से पास करा लिया प्लॉट का नक्शा:खुलासा फर्स्ट की खबर के बाद फर्जी रजिस्ट्री से लिया 20 लाख का लोन हुआ निरस्त

मृत व्यक्ति को ही बना दिया विक्रेता:जमीन घोटाले के बड़े खेल का खुलासा; रजिस्ट्रार कार्यालय की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल

नजर नहीं आ रहे शहर में लगे कचरे के ढेर:स्वच्छता का नशा निगम पर हावी; सड़कों और खाली प्लॉटों पर गंदगी, नहीं पहुंच रहे कचरा वाहन

अब टैंकरों के पानी से बुझेगी राऊ, देपालपुर सांवेर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों की प्यास:सांसद लालवानी ने ग्राम पंचायतों के लिए रवाना किए 10 टैंकर

हंस की चाल बिगड़ी:रास्ते में घंटों परेशान हुए यात्री; तीन घंटे सड़क किनारे खड़ी रही बस

रामायण और महाभारत के दो महानायकों की इकलौती गवाह पावन धरती हनुमान चट्टी:वह पवित्र कोना जहां दो सगे भाइयों ने एक-दूसरे को लगाया था गले

विधायक पुत्र पर प्रोटेक्शन मनी और अवैध निर्माण के आरोप:क्षेत्र में सत्ता संरक्षण और अवैध गतिविधियों को लेकर उठ रहे सवाल

शेंडगे पर कार्रवाई से गरमाई भाजपा की राजनीति:पहले भी रहे विवादों में

अयोध्या बन रही लंका:चारों ओर अराजकता के आरोप; विधानसभा-4 पर शीर्ष नेतृत्व करे मंथन

डॉग फीडिंग विवाद ने खोली सत्ता की परतें

विज्ञापन के नाम पर लगाया करोड़ों का चूना:ईओडब्ल्यू की रडार पर नगर निगम; विज्ञापन विभाग की फाइलें तलब

लीलास्थलों पर बन रहे श्रीकृष्ण तीर्थ, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:भागवत कथा को बताया दिशादर्शक

एक और अंतरराष्ट्रीय आयोजन की मेजबानी कल से करेगा इंदौर

पुलिस निकालेगी संपत्तियोंं:लेन-देन का काला चिट्ठा; करोड़ों का जमीन घोटाला, गिरफ्तारी के बाद बढ़ेंगी सुरेश शर्मा की मुश्किलें

चंदन नगर पुलिस ने दबोचे दो वाहन चोर:चार बाइक बरामद; धार-झाबुआ तक फैला था गैंग का नेटवर्क

एक लाख से ज्यादा संविदाकर्मियों को बड़ी सौगात:वेतन में 4.46 प्रतिशत बढ़ोतरी; हर माह इतने रुपए तक बढ़ेगी सैलरी

पुलिस पीछे थी फिर भी गाड़ियां फोड़ते रहे:तीन कार समेत सात वाहनों को नुकसान; नाबालिग सहित चार नशेड़ी हिरासत में

वायरल वीडियो के बाद अस्पताल प्रबंधन की बड़ी कार्रवाई:सिक्योरिटी इंचार्ज और हेल्प डेस्क इंचार्ज की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त; डॉक्टर और नर्स का वेतन काटने के आदेश

शॉर्ट सर्किट से धधक उठी शराब दुकान नकदी सहित पूरा रिकॉर्ड हो गया खाक

पुष्पा स्टाइल में बाबा के दरबार पहुंचा युवक:कर्मचारियों ने कराई वीआईपी एंट्री; प्रतिबंध के बावजूद बनाता रहा वीडियो; मचा बवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!